Mohit Sharma Advocate Jan seva Sikar

Mohit Sharma Advocate Jan seva Sikar � मैं मोहित शर्मा (एडवोकेट, सीकर) — जनता की सेवा, न्याय और विकास के लिए समर्पित हूँ।

01/11/2025
28/10/2025

भारत सरकार ने 2 अक्टूबर 2025 से एक नया कानून लागू किया है — “प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेम्स एक्ट (Promotion & Regulation of Online Games Act – 2025)”। यह कानून उन सभी ऑनलाइन गेम्स पर लागू होता है जिनमें पैसे लगते हैं, बेटिंग होती है या इनाम के रूप में पैसा दिया जाता है। अब ऐसे सभी पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स पूरे भारत में बैन कर दिए गए हैं। इस कानून का उद्देश्य है बच्चों और युवाओं को साइबर अपराध, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचाना।

⚠️ कानून की मुख्य बातें

1️⃣ पैसे वाले गेम चलाना या ऑफर करना अपराध है।
सजा: 3 साल तक की जेल
जुर्माना: ₹1 करोड़ तक

2️⃣ ऐसे गेम्स का प्रचार (Advertisement/Promotion) करना भी अपराध है।
सजा: 2 साल तक की जेल
जुर्माना: ₹50 लाख तक

3️⃣ ऑनलाइन गेम्स के नाम पर बच्चों को लुभाने या धोखा देने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

💡 सरकार का उद्देश्य

युवाओं को ऑनलाइन जुए और लत से बचाना

साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाना

डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाना

📢 लोगों से अपील

कृपया इस जानकारी को हर माता-पिता, छात्र और गेम खेलने वाले तक पहुँचाएँ।
इस कानून का पालन करें और दूसरों को भी सावधान करें।
भारत को सुरक्षित डिजिटल राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।

🇮🇳 जय हिंद

28/10/2025

राजस्थान में *SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण* प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसमें सभी मतदाताओं को अपना परिगणना फॉर्म भरकर BLO को जमा करवाना होगा। फॉर्म जमा नहीं करवाने पर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं आएगा।

*उद्देश्य*
1. मृत व्यक्तियों के नाम हटाना।
2. स्थायी रूप से निवास बदलने वालों का नाम हटाना।
3. किसी मतदाता का दो स्थानों पर पंजीकरण हो उसे निरस्त करना।
4. फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना।
5. शुद्ध, स्वच्छ व पारदर्शी मतदाता सूचियों का निर्माण करना।

पुनः पंजीकरण प्रक्रिया

*अपना फॉर्म भरने से पूर्व आप अपने 2 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो जरूर खिंचवा लें, जिसका बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए।*

आप सभी को BLO द्वारा परिगणना फॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसे निश्चित समय में भरकर BLO को जमा करवाना होगा।

*फॉर्म के साथ आपको 11 दस्तावेजों की सूची में से कोई भी दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।*

*दस्तावेजों की सूची*

1. केंद्र सरकार/ राज्य सरकार / PSU के नियमित कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र या पेंशन कार्ड
2. भारत में 01/07/1987 से पूर्व सरकार/बैंक/LIC/डाकघर/PSU या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र/ दस्तावेज/ पहचान पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र
4. पासपोर्ट
5. मूल निवास प्रमाण पत्र
6. 10 वीं बोर्ड की अंक तालिका मय प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति प्रमाण पत्र
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)
10. राज्य/ स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर
11. सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/ गृह आवंटन प्रमाण पत्र

*आप इन 11 दस्तावेजों में से अपने कम से कम कोई भी 2 दस्तावेज तैयार रखें, ताकि परिगणना फॉर्म भरने में आपको कोई परेशानी नहीं हो।*

मतदाताओं के पंजीकरण की 3 श्रेणियां बनाई गई है, आप उनके अनुसार भी अपने दस्तावेज तैयार कर सकते हैं।
1. यदि आपका जन्म 01/07/1987 से पूर्व हुआ है, तो आपको स्वयं का कोई भी एक दस्तावेज जमा करवाना होगा, साथ में कोई अतिरिक्त दस्तावेज है तो भी काम आएगा, लेकिन कोई एक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

2. यदि आपका जन्म 01/07/1987 से 02/12/2004 के मध्य हुआ है तो आपको एक दस्तावेज स्वयं का तथा एक दस्तावेज माता-पिता का होना अनिवार्य है। यानी कम से कम 2 दस्तावेज होने चाहिए।

3. यदि आपका जन्म 02/12/2004 के बाद हुआ है तो आपके पास 3 दस्तावेज होने चाहिए। एक स्वयं का, एक माता का व एक पिता का। कम से कम तीन दस्तावेज।

प्रक्रिया शुरू होने वाली है, आप अपने परिवार व आसपास के लोगों तक इसकी सूचना पहुंचाएं। उन्हें भी दस्तावेज तैयार करने के लिए प्रेरित करें, जिससे पारदर्शी मतदाता सूचियों का निर्माण हो सके।*

*आपका वोट आपका अधिकार है। जागरूक मतदाता बनें व परिगणना फॉर्म भरकर अपने BLO को जमा करवाएं।*

27/10/2025

🩺 गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी!
सीकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है और मॉ वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए कूपन दिए जाते हैं।

यह योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।👩‍⚕️

Address

Sikar
Sikar
332001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohit Sharma Advocate Jan seva Sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category