01/06/2026
🙏💐दुखद समाचार 📢📢
झाझड़ कस्बे में शनिवार को सांड के हमले में ANM की मौत हो गई। ANM पर सांड ने पीछे से हमला किया। नेछवा थाना इलाके के झाझड़ गांव में हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। ANM मधु जांगिड़ (28) पत्नी अकित जांगिड़ निवासी दीपपुरा चारणान की इस हादसे में मौत हो गई। मधु का 8 महीने का बेटा है,पति विदेश में काम करते मधु जांगिड़ गुमानपुरा के उप-स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में पोस्टेड थीं। मधु किसी काम के सिलसिले में नेछवा कस्बे में गई थी। वहां से वह अपने पीहर झाझड़ गांव जा रही थी। गांव में सांड शाला के पास सांड घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से मधु पर एक सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद मधु को इलाज के लिए नेछवा सीएचसी हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। जहां सीकर में डॉक्टर्स ने मधु को मृत घोषित कर दिया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे., परिवार जनों को इस दुःख से बाहर निकलने की शक्ति दे.
🕉 शांति शांति