Sikar District

Sikar District Official Page of District Administration, Sikar

06/09/2026


DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
CMO Rajasthan

06/09/2026

बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश के साथ अभिषेक बगड़िया ने दौड़ी जिंक सिटी हाफ मैराथन

सीकर, 6 सितम्बर। उदयपुर में आयोजित जिंक सिटी हाफ मैराथन में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय अभिषेक बगड़िया ने “बाल विवाह मुक्त भारत—बाल विवाह मुक्त विश्व” के संदेश के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी दौड़ को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के संदेश को समर्पित किया।

अभिषेक बगड़िया की यह भागीदारी ऐसे समय में हुई है, जब बाल विवाह के खिलाफ भारत में संचालित अभियान को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल रही है। भारत सरकार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने खेल के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन और बाल अधिकार संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक सचिव डॉ. शालिनी गोयल ने बताया कि अभिषेक बगड़िया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से सीकर जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बच्चों के अधिकारों के लिए कार्यरत संस्था ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस’ तथा गायत्री सेवा संस्थान के साथ मिलकर सीकर जिले को बाल विवाह एवं बाल श्रम से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेल और सामाजिक जागरूकता को साथ जोड़कर युवाओं तक बाल संरक्षण का संदेश पहुंचाना एक प्रभावी पहल है। अभिषेक बगड़िया द्वारा हाफ मैराथन में “बाल विवाह मुक्त भारत—बाल विवाह मुक्त विश्व” का संदेश लेकर दौड़ना इसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

अभिषेक बगड़िया लंबे समय से बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियानों, विद्यालयों एवं समुदायों के बीच संवाद तथा बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं। जिंक सिटी हाफ मैराथन में उनकी भागीदारी ने “दौड़ से बदलाव” का संदेश देते हुए बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान को खेल के मंच से भी प्रभावी आवाज दी।

State Election Commission, Rajasthan
CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

06/09/2026
06/09/2026

सुजस वीडियो बुलेटिन
05 सितंबर, 2026

https://youtu.be/iH-Bpp3rkz8

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन

- शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल, मुख्यमंत्री ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का पल

- जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तैयार होगा 20 सूत्रीय एक्शन प्लान

- मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू की रोकथाम पर सरकार सख्त, प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्वे और आइसोलेशन वार्ड आरक्षित रखने के निर्देश

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

06/09/2026

सुजस आवाज़ राजस्थान
06 सितम्बर, 2026
ऑडियो बुलेटिन

https://youtu.be/GaShMWLxiJU?si=HBkb8L0B5Ir-pkv8

आज खास

- शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया गर्व, कहा-भित्तिचित्र और स्थापत्य कला राजस्थान की गौरवशाली विरासत की पहचान

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी का मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख, स्वच्छता को अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर में जल प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा की, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 20-सूत्रीय एक्शन प्लान को अंतिम रूप देने के निर्देश

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

06/09/2026
06/09/2026

सुर्खियों में राजस्थान...

राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #निकाय_चुनाव #नगरीय_निकाय_चुनाव

05/09/2026

Address

District Collectorate
Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikar District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sikar District:

Shortcuts

Share