Haji Ahsan ali gour

Haji Ahsan ali gour Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Haji Ahsan ali gour, Political organisation, mohalla roshan gunj near masjid ward no. 03, Sikar.

रमदान के बा-बरकत महीने की आमद हो गई है, अल्लाह सुब्हानहु व तआला हम सब को इस महीने की तमाम बरकतें अता फरमाएं, रोज़ों और नम...
18/02/2026

रमदान के बा-बरकत महीने की आमद हो गई है, अल्लाह सुब्हानहु व तआला हम सब को इस महीने की तमाम बरकतें अता फरमाएं, रोज़ों और नमाज़ के एहतमाम के साथ ज़िक्र-ओ-अज़कार और क़ुरआन मजीद की तिलावत तर्जुमे और तफ़्सीर के साथ पढ़ने की तौफ़ीक़ नसीब फरमाएं,
तमाम बीमारों को शिफा-ए-कामिला नसीब फरमाएं,
हम सब की परेशानियों को दूर फरमाएं।
उम्मत-ए-मुस्लिमा पर बिल-ख़ुसूस और तमाम आलमे इंसानियत पर बिल-उमुम रहम ओ करम का मुआमला फरमाएं।
आमीन या रब्बुल आलमीन🤲🏻

निःशुल्क शिक्षागैर सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों में RTE अंतर्गत निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन आमंत्रितऑनलाइन आवेदन तिथि : 20 ...
16/02/2026

निःशुल्क शिक्षा
गैर सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों में RTE अंतर्गत निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित

ऑनलाइन आवेदन तिथि : 20 फरवरी से 4 मार्च तक

⬇️⬇️ विज्ञप्ति ⬇️⬇️

*मरहूम हाजी अहसान अली गौड़ साहब...!!!*जनाब अहसान अली गौड़ साहब सीकर की एक जानी-मानी शख़्सियत थे, बरसों से सामाजिक और फलाही ...
01/02/2026

*मरहूम हाजी अहसान अली गौड़ साहब...!!!*

जनाब अहसान अली गौड़ साहब सीकर की एक जानी-मानी शख़्सियत थे, बरसों से सामाजिक और फलाही कामों से जुड़े थे और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ के नेक काम से मुनसलिक थे, हाजी साहब का अचानक रुख़सत हो जाना न सिर्फ अहले खाना, दोस्त अहबाब के लिए सदमा है, बल्कि समाज के फलाही कामों का भी खसारा है,
मरहुम हाजी अहसान अली गौड़ साहब के सामाजिक कार्यों की बात करें तो उन्होंने प्रशासन से कई योजनाएं शुरू करवाई और उन्हें तक़रीबन तक़रीबन मुकम्मल करवाया,
मरहुम हाजी साहब 26 साल तक *मदरसा तालीम-उल-क़ुरआन* के सद्र रहे, विधायक जी से स्कूल के कमरे पास करवाएं और उन्हें पूरा करवाया...
*क़ब्रिस्तान के पीछे शिव कॉलोनी* में माइनॉरिटी स्कूल सैंक्शन करवाया, जिसका काम प्रोग्रेस में है...
हाजी साहब *26 साल से मस्जिद-ए-अबु हुरैरा, मोहल्ला रौशन गंज* के सद्र का फर्ज खुश असलूबी के साथ अंजाम देते रहे...
हाजी साहब ईदगाह मस्जिद सीकर के जॉइंट सेक्रेटरी थे...
MAG संस्था के ट्रेसरर थे..
और वक़्फ़ बोर्ड के मेम्बर थे..
हाजी साहब ने मोहल्ला रौशन गंज में *टॉपर क्लास कोचिंग* की शुरुआत करवाई, जो 3rd से 12th स्टैंडर्ड के लिए है, जो अब भी चल रही है...!!

इन सब कामों के अलावा भी कई ख़िदमत के कामों में इन्वॉल्व रहते थे, आम लोगों की समस्याओं को दूर करने, उनके कई कामों में उनकी मदद करते रहते थे...!!!

अल्लाह सुब्हानहु व तआला से दुआ है के *मरहूम हाजी अहसान अली गौड़ साहब* की इन तमाम खिदमात को क़ुबूल फरमाएं, आख़िरत के लिए इसका अज्र-ए-अज़ीम अता फरमाएं, उनके दरजात को बुलंद फरमाएं और उन्हें करवट करवट जन्नत नसीब फरमाएं...!!!
आमीन या रब्बुल आलमीन

✒️🌷🌷

*मदरसा तालीमुल कुरआन मिडिल स्कूल में जनाब मरहूम हाजी अहसान अली गौड़ साहब के लिए दुआ-ए-मगफिरत करवाई गई ।**आ पड़े थे मिस्ले ...
19/01/2026

*मदरसा तालीमुल कुरआन मिडिल स्कूल में जनाब मरहूम हाजी अहसान अली गौड़ साहब के लिए दुआ-ए-मगफिरत करवाई गई ।*

*आ पड़े थे मिस्ले शबनम, शहरे गुलशन कर चले,*
*देख अपना बाग माली, हम तो अपने घर चले ।*

जैसा कि आप सभी को मालूम है इदारा तालीमुल कुरआन मिडिल स्कूल, मोहल्ला रोशनगंज के सदर हाजी अहसान अली गौड साहब का 06 जनवरी 2026 को इंतेकाल हो गया था । आप इदारा हाजा के अहम सुतून थे। आप बडे नेकदिल, ईमानदार और खुश-अखलाक इन्सान थे। आपकी जगह पुर होना दुश्वार है, मगर मरजी-ए-खुदावन्दी के सामने हम सभी बेबस और लाचार हैं और अब हम मरहूम के लिए दुआ ही कर सकते हैं ।

इसी सिलसिले में *मदरसा तालीमुल कुरआन मिडिल स्कूल में* सभी स्टाफ, तलबा व तालिबात कि जानिब से मरहूम हाजी साहब के इसाले सवाब के लिए कुरआन मजीद की तिलावत की गई और दीगर जिक्रो अजकार का नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया । *मोलाना मुहम्मद नदीम साहब* ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करवाई । मरहूम हाजी साहब के लिए हम इतना ही कहना चाहेंगे कि :-

*हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है ।*
*बडी मुश्किल से होता है, चमन में दीदावर पैदा ।।*

*ज़माना चैन से सुन रहा था, हम ही सो गए दास्ताँ कहते कहते ।*

अल्लाह तआला से दुआ है कि वो मरहूम की मगफिरत फरमाएं और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए ।

मुहम्मद खालिद (हेड मास्टर)
स्टॉफ मेम्बरान, तलबा व तालेबात,
इदारा तालीमुल कुरआन मिडिल स्कूल,
मोहल्ला रोशनगंज, सीकर

गुजर जाते हैं खूबसूरत लम्हें यूँ ही मुसाफ़िरों की तरह,यादें वहीं खड़ी रह जाती हैं, रुके रास्तों की तरह..
18/01/2026

गुजर जाते हैं खूबसूरत लम्हें यूँ ही मुसाफ़िरों की तरह,
यादें वहीं खड़ी रह जाती हैं, रुके रास्तों की तरह..

अलविदा धर्मेंद्र जी।आपकी फ़िल्में, आपकी अदाकारी और असल ज़िंदगी में आपका सादगी भरा किरदार,      सबकुछ ज़माना याद रखेगा।
24/11/2025

अलविदा धर्मेंद्र जी।
आपकी फ़िल्में, आपकी अदाकारी और असल ज़िंदगी में आपका सादगी भरा किरदार,
सबकुछ ज़माना याद रखेगा।

*कल विशेष....**इतवार को 10 स्थानों पर द्वितीय MAG मेगा SIR शिविर*✍️✍️✍️📝✍️✍️✍️इसके अतिरिक्त पार्षदगण / कार्यकर्ताओं द्वा...
22/11/2025

*कल विशेष....*
*इतवार को 10 स्थानों पर द्वितीय MAG मेगा SIR शिविर*
✍️✍️✍️📝✍️✍️✍️
इसके अतिरिक्त पार्षदगण / कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर शिविर

विशेष शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:
👉 *वोटर लिस्ट में नाम ढूँढना: वर्ष 2002 और 2025 की वोटर लिस्ट में आपका नाम ढूँढकर भाग संख्या और क्रम संख्या बताना।*
👉 *गणना प्रपत्र (Enumeration Form) में सहयोग: फॉर्म भरने में पूरी मदद करना*।
👉 SIR प्रक्रिया की जानकारी: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी देना।

📍 *शिविर के केंद्र (HELP DESC) और संपर्क सूत्र*📞
1 *मदरसा निदा ए इस्लाम, मोहल्ला बिसायतीयान, सीकर* एडवोकेट अताउल्लाह 9928103336 |
| 2 | *राठौड़ ई मित्र / भाटी ई मित्र, राणा जी का जाव, मोहल्ला कारीगरान, सीकर* एडवोकेट अनवर भाटी , आसिफ राठौड़ 9529516681 / 8946853141
| 3 | *मदरसा तालीमुल कुरान मिडिल स्कूल, मोहल्ला रोशनगंज, सीकर*
हाजी अहसान अली गौड़ ,
मोहम्मद खालिद 9928367199 / 9460961516
| 4 | *अमन सीनियर सैकंडरी स्कूल, दीन मोहम्मद रोड़, सीकर* मोहम्मद अली बडगुजर , इंजीनियर असरार अहमद 9782822836 / 9887110851
| 5 | *जीनियस एकेडमी, जगमालपुरा रोड़, सीकर*
एडवोकेट नसीर अहमद खान , मोहम्मद रफीक मास्टर | 9829215174 / 9829242673
| 6 | *मन्नत स्कूल, IP अस्पताल के पास, फतेहपुर रोड़, सीकर* मोहम्मद अकरम खत्री , मो. हारून चौहान | 9529952537 9660562833 |
| 7 | *कलाम इंग्लिश एकेडमी, तलहा मस्जिद के पास, वार्ड 58 पुराना, सीकर*
मोहम्मद रफीक भाटी 8619953438
9. *मोहल्ला अब्बासियान वार्ड 61 , फतेहपुर रेलवे लाइन के पास*
पार्षद तौफीक बेहलीम
9636162040
10. *इकरा स्कूल के पास वार्ड 65 सीकर*
गुलाम मोहम्मद मुगल
9214345103

*मेजर नगर, अक्सा मस्जिद के पास, वार्ड 1 (नया 2) में अक्सा कमेटी की ओर से SIR शिविर*
इलियास खान खोखर
सद्दाम खान
*ज़रूरी सूचना*: अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंचकर लाभान्वित करवाएं।

*कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।*

निवेदक: माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन, सीकर
*MAG: 9414403548*
👇👇👇👇👇👇👇

MAG विशेष SIR शिविरविभिन्न क्षेत्रों में माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन सीकर की ओर से मतदाताओं की सहायता के लिए MAG विशेष शि...
17/11/2025

MAG विशेष SIR शिविर

विभिन्न क्षेत्रों में माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन सीकर की ओर से मतदाताओं की सहायता के लिए MAG विशेष शिविर लगाए गए।
7 केंद्रों पर हेल्प डेस्क जारी रहेगी।

मदरसा तालीमुल कुरान रोशनगंज में MAG विशेष शिविर SIR
16/11/2025

मदरसा तालीमुल कुरान रोशनगंज में MAG विशेष शिविर SIR

📢  *माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन, सीकर*वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में वोटर्स की सहायता के लिए मोहल्ले वाइ...
15/11/2025

📢 *माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन, सीकर*
वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में वोटर्स की सहायता के लिए मोहल्ले वाइज 7 केन्द्र स्थापित

*प्रत्येक इतवार को विशेष शिविर और हेल्प डेस्क प्रतिदिन*
✍️✍️✍️📝✍️✍️✍️
इतवार दिनांक 16, 23 और 30 नवंबर को विशेष शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:
👉 *वोटर लिस्ट में नाम ढूँढना: वर्ष 2002 और 2025 की वोटर लिस्ट में आपका नाम ढूँढकर भाग संख्या और क्रम संख्या बताना।*
👉 *गणना प्रपत्र (Enumeration Form) में सहयोग: फॉर्म भरने में पूरी मदद करना*।
👉 SIR प्रक्रिया की जानकारी: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी देना।

📍 *शिविर के केंद्र (HELP DESC) और संपर्क सूत्र*📞
| क्र.सं. | केंद्र का नाम और पता | संपर्क व्यक्ति | मोबाइल नंबर |

| 1 | *मदरसा निदा ए इस्लाम, मोहल्ला बिसायतीयान, सीकर* एडवोकेट अताउल्लाह 9928103336 |
| 2 | *राठौड़ ई मित्र / भाटी ई मित्र, राणा जी का जाव, मोहल्ला कारीगरान, सीकर* एडवोकेट अनवर भाटी , आसिफ राठौड़ 9529516681 / 8946853141
| 3 | *मदरसा तालीमुल कुरान मिडिल स्कूल, मोहल्ला रोशनगंज, सीकर*
हाजी अहसान अली गौड़ ,
मोहम्मद खालिद 9928367199 / 9460961516
| 4 | *अमन सीनियर सैकंडरी स्कूल, दीन मोहम्मद रोड़, सीकर* मोहम्मद अली बडगुजर , इंजीनियर असरार अहमद 9782822836 / 9887110851
| 5 | *जीनियस एकेडमी, जगमालपुरा रोड़, सीकर*
एडवोकेट नसीर अहमद खान , मोहम्मद रफीक मास्टर | 9829215174 / 9829242673
| 6 | *मन्नत स्कूल, IP अस्पताल के पास, फतेहपुर रोड़, सीकर* मोहम्मद अकरम खत्री , मो. हारून चौहान | 9529952537 9660562833 |
| 7 | /कलाम इंग्लिश एकेडमी, तलहा मस्जिद के पास, वार्ड 58 पुराना, सीकर*
मोहम्मद रफीक भाटी 8619953438
*ज़रूरी सूचना*: यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध है।
*वोट हमारा अधिकार है, इसे हम और आप छीनने नहीं देंगे।*

निवेदक: माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन, सीकर
*MAG: 9414403548*
👇👇👇👇👇👇👇

SIR का फॉर्म जो भी भरे सोच समझ के भरे या किसी से पूछ के भरे पहिले उसकी कॉपी कर के उस पे चेक करे की सही है कि नहीं फिर उस...
13/11/2025

SIR का फॉर्म जो भी भरे सोच समझ के भरे या किसी से पूछ के भरे पहिले उसकी कॉपी कर के उस पे चेक करे की सही है कि नहीं फिर उसके बाद फॉर्म भरे नहीं तो फॉर्म खराब हो जाएगा तो फिर फॉर्म मिलेगा नहीं..

13/11/2025

*राजस्थान वक्फ बोर्ड की ओर से*
---------------------------
*वक्फ संपत्तियों के UMEED पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बाबत कार्यशाला का आयोजन 15 नवंबर को अमन स्कूल में*

▪️ वक्फ बोर्ड चेयरमैन (राज्य मंत्री) डॉ. खानू खान बुधवाली करेंगे शिरकत

आप सभी हजरात को सूचित करते हुए ख़ुशी हो रही है कि भारत सरकार द्वारा वक़्फ़ बिल संशोधन किया गया है उसमें नई साइट उम्मीद पोर्टल शुरू किया गया है , जिसमें वक़्फ़ संपतिया जैसे कब्रिस्तान- मस्जिद- ईदगाह- दरगाह और अन्य प्रकार की संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 5/12/2025 है ।अतः जिला सीकर वक़्फ़ बोर्ड की ओर से एक कैम्प (कार्यशाला) का कार्यक्रम रखा गया है , कार्यशाला में जयपुर से *वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली (राज्यमंत्री)* और प्रशिक्षण के लिए वक्फ बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी आएंगे ।
*कार्यशाला का आयोजन दिनांक 15/11/2025 को 10.30 बजे सुबह - अमन सीनियर सेकेंडरी स्कूल , दीन मोहम्मद रोड़ सीकर में रखा गया है , अतः आप सब वक़्फ़ संपत्तियों के मुतलवी- सदर- सचिव एवं अन्य गणमान्य नागरिक और वक्फ बोर्ड कमेटी के समस्त पदाधिकारी और सदस्य आवश्यक रूप से शिरकत करे।*
शुक्रिया

*इक़बाल हुसैन* (मोती खान राजास)
*अध्यक्ष*
जिला वक़्फ़ बोर्ड
सीकर राज.

Address

Mohalla Roshan Gunj Near Masjid Ward No. 03
Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haji Ahsan ali gour posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Haji Ahsan ali gour:

Share