Nagar palika shujalpur

Nagar palika shujalpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar palika shujalpur, Public & Government Service, Nagar palika shujalpur, Shujalpur.

आज नगर पालिका परिषद शुजालपुर में पीआईसी (Presidents-in-Council) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास कार्यों, अधो...
03/07/2026

आज नगर पालिका परिषद शुजालपुर में पीआईसी (Presidents-in-Council) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास कार्यों, अधोसंरचना संबंधी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती बबीता बेनी परमार जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदरणीय श्री ओम त्र्यंबकेश्वर मिश्रा जी, समस्त सभापति गण, उपयंत्री एवं इंजीनियरगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य रूप से नगर में सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कार्यों में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर के समग्र विकास को गति प्रदान करना एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

Address

Nagar Palika Shujalpur
Shujalpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar palika shujalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share