PRO Shivpuri

PRO Shivpuri PRO jansampark of Shivpuri, Government of Madhya Pradesh

02/06/2026
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS  के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ...
02/06/2026

शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। वन, राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त 'जिला टास्क फोर्स' लगातार छापेमारी कर रही है।

*ग्राम पड़ोरा में संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण*
कोलारस एसडीम, तहसीलदार और खनिज निरीक्षक की टीम ने ग्राम पड़ोरा का औचक निरीक्षण किया। मौके पर भारी मात्रा में गिट्टी और एम-सैंड का स्टॉक मिला, जांच टीम ने मौके से अवैध रूप से भंडारित 1444 घनमीटर गिट्टी और 555 घनमीटर एम-सैंड जब्त की है। खनिज विभाग ने पंचनामा बनाकर पूरी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।

अवैध परिवहन करने वालों पर 8.61 लाख का अर्थदंड
सड़क पर खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले 06 डम्पर और हाईवा वाहनों पर कलेक्टर द्वारा अधिकतम जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 8,61,376 रुपये की अर्थदंड राशि वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराई गई है।

दोषियों के खिलाफ 'मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022' के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा कड़ा अर्थदंड प्रस्तावित करते हुए इस पूरे प्रकरण को आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में भेज दिया गया है।

Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

02/06/2026

जनसुनवाई में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: शिवपुरी में दो पटवारी निलंबित

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार, जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने पर पिछोर एसडीएम ने खनियाधाना के ग्राम पहाड़पुर के पटवारी श्री वासुदेव पाल और पिछोर के ग्राम भौंती के पटवारी श्री रामनिवास यादव को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्री वर्मा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशील है उन्होंने सख्त लहजे में सभी अधिकारियों को आम जनता के आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वालो पर इसी प्रकार की कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

 #जनसुनवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार मड़खेड़ा जनजातीय बस्ती में एसडीम श्री अनुपम श...
02/06/2026

#जनसुनवाई

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार मड़खेड़ा जनजातीय बस्ती में एसडीम श्री अनुपम शर्मा द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया।

जनचौपाल में ग्रामीणों द्वारा आवास, पेंशन, पोषण आहार एवं राजस्व जैसे 47 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर निराकरण किया गया।

एसडीम अनुपम शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार अब हर मंगलवार एवं शुक्रवार ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु सभी पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिससे सभी अपनी समस्याओं का समाधान अपनी ही पंचायत में करा सकेंगे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

 #जनसुनवाई आज से प्रत्येक पंचायत में जनसुनवाई शुरू हो गई है।  पोहरी जनपद सीईओ ऑफिसर गुर्जर ने आज ग्राम पंचायत भटनावर में...
02/06/2026

#जनसुनवाई

आज से प्रत्येक पंचायत में जनसुनवाई शुरू हो गई है।
पोहरी जनपद सीईओ ऑफिसर गुर्जर ने आज ग्राम पंचायत भटनावर में कैंप में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं।

Collector Shivpuri

 #जनसुनवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जिला स्तर पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दूर दराज ग्रा...
02/06/2026

#जनसुनवाई

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जिला स्तर पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले आवेदकों की समस्या को देखते हुए पंचायत स्तर पर ही जनसुनवाई के आदेश दिए हैं।

अब आवेदकों को समस्या निराकरण के लिए अपना कीमती समय और धन खर्च कर जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कैंप लगाकर पंचायत स्तर पर ही उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज पंचायतों में जनसुनवाई की जा रही है। आवेदक अपनी ग्राम पंचायत के कैंप में पहुँचकर अपनी समस्याओ का निराकरण कराएं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

01/06/2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में एक फर्शी पत्थर खदान का पट्टा निरस्त और 2 खदानों के पट्टेधारियों पर लगाया अर्थदंड लगाया गया है।

ग्राम डोंगरी में संचालित फर्शी पत्थर खदान की जांच में पट्टाधारी श्री नरेश सिंह गुर्जर पुत्र श्री हरकंठ सिंह गुर्जर निवासी जाग्रती नगर लक्ष्मीगंज ग्वालियर द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनन कार्य किया जाना पाया गया,इस पर कार्यवाही करते हुए खदान की खनन गतिविधियां तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए खदान का पट्टा निरस्त कर दिया गया है।
इसी प्रकार श्री बिहारी लाल गुप्ता ग्राम भौंती एवं बाबा कट स्टोन प्रो. श्रीमती विजय लक्ष्मी उपाध्याय निवासी विवेकानंद कॉलोनी के नाम स्वीकृत ग्राम डोंगरी की फर्शी पत्थर खदान के निरीक्षण में भी पट्टा शर्तों का उल्लंघन पाया गया जिसके तहत पट्टेधारियो पर 2.97 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित कर वसूल किया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

01/06/2026

शिवपुरी शहरवासियों को सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार शहर के 04 निजी नलकूप श्री मुन्नासूद हवाई पट्टी के पास झांसी रोड, श्री सरमन कुशवाह, व्हीटीपी स्कूल के पास, श्री सुनील ओझा हलचल वाटर सप्लायर एवं श्री विनोद राठौर शिवा वाटर सप्लायर को आगामी 10 दिनों के लिए अधिग्रहित किया गया है।

एसडीम आनंद सिंह राजावत ने बताया कि जल अभावग्रस्त क्षेत्रों में म.प्र.पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के समस्त अन्य प्रावधान लागू रहेंगे तथा उक्त प्रावधानों का उल्लंघन होने पर अधिनियम की धारा 9 के अंतर्गत दो वर्ष तक के कारावास या दो हजार रुपए तक के अर्थदण्ड अथवा दोनों से दण्डित किया जाएगा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

01/06/2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में कुल ₹15,000 की आर्थिक मदद मंजूर की गई है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने वार्ड नं. 13 मनियर निवासी राजू कोली की पत्नी श्रीमती मीना कोली को ₹7,500 और ग्राम खेड़ा (पोहरी) निवासी सियाराम जाटव को ₹7,500 की सहायता राशि स्वीकृत की है।

Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के कुशल नेतृत्व में शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशास...
01/06/2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के कुशल नेतृत्व में शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन 'ग्राउंड जीरो' पर काम कर रहा है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पेयजल व्यवस्था की निगरानी शुरू कर दी है। सभी वार्डों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सतत मॉनिटरिंग कर रहे है।

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा आज शहर के वार्डो में बारीकी से निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि आम जनता को पानी की किल्लत किसी भी हाल में न हो और हर नागरिक तक सुचारू रूप से पानी पहुँचाया जा सके।

Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, ए. बी. रोड़ शिवपुरी (म. प्र. )
Shivpuri
473770

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Shivpuri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Shivpuri:

Share