Dr Mamraj Pundir

Dr Mamraj Pundir Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Mamraj Pundir, Government Official, Shimla, Bharat, Shimla.
(1)

प्रखर राष्ट्रवादी
Welcome to the Official page of Dr Mamraj Pundir, Ex OSD Education Minister HP, Lecturer Political Science, Writer Himachal Pradesh
www.twitter.com/DrMamraj प्रखर राष्ट्रवादी. शिक्षाविद्ध . पूर्व विशेष कार्य अधिकारी, प्रवक्ता राजनितिक शास्त्र,प्रान्त महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,हिमाचल इकाई , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कार्यकर्त्ता

🙏 कुल देवता भगवान परशुराम जी के श्रीचरणों में नमन 🙏जिला परिषद वार्ड टटियाना के चुनाव में जनता जनार्दन के अपार स्नेह, विश...
01/06/2026

🙏 कुल देवता भगवान परशुराम जी के श्रीचरणों में नमन 🙏

जिला परिषद वार्ड टटियाना के चुनाव में जनता जनार्दन के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से प्राप्त ऐतिहासिक विजय के उपरांत आज परिवार सहित भगवान तुल्य बड़े भाई श्री बलबीर सिंह पुंडीर जी के साथ अपने कुल देवता भगवान परशुराम जी के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

जीवन में जब भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होती है, तो उसका श्रेय ईश्वर की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और समाज के विश्वास को ही जाता है। आज मन श्रद्धा, विनम्रता और कृतज्ञता से परिपूर्ण है। प्रभु से प्रार्थना है कि हमें सदैव जनसेवा, धर्म और समाजहित के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें तथा टटियाना वार्ड की समस्त 19 पंचायतों की सेवा करने का सामर्थ्य दें।

यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की विजय है। हम सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से विकास, सम्मान और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लेते हैं।

भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद, परिवार का साथ और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 🚩🙏

#भगवान_परशुराम
#कुलदेवता_का_आशीर्वाद
#परिवार_सहित
#बलबीर_सिंह_पुंडीर
#टटियाना_वार्ड
जिला_परिषद
जनसेवा_ही_संकल्प
जनता_का_विश्वास
3126_मतों_की_विजय
शिल्लाई_विधानसभा
देवभूमि_हिमाचल
धर्म_सेवा_समर्पण
आभार_टटियाना_वार्ड
जय_भगवान_परशुराम
विकास_और_विश्वास 🚩🌺🙏

विश्वभर में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले देश भारत के सभी किसान भाईयों, गो-पालकों व दुग्ध उत्पादकों को “विश्व दुग्ध ...
01/06/2026

विश्वभर में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले देश भारत के सभी किसान भाईयों, गो-पालकों व दुग्ध उत्पादकों को “विश्व दुग्ध दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दूध, पौष्टिकता की दृष्टि से सम्पूर्ण आहार है। आइए इस दिवस पर दूध के महत्व को समझते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का विश्वभर में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले देश भारत के सभी किसान भाईयों, गो-पालकों व दुग्ध उत्पादकों को “विश्व दुग्ध दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दूध, पौष्टिकता की दृष्टि से सम्पूर्ण आहार है। आइए इस दिवस पर दूध के महत्व को समझते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प करें।




अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि...
01/06/2026

अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

देश व प्रदेश के समस्त बच्चों को अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आइए इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, स्वा...
01/06/2026

देश व प्रदेश के समस्त बच्चों को अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को लेकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएं।

हृदय से आभार एवं शुभकामनाएँ 🙏शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड टटियाना की समस्त 19 पंचायतों के सम्मान...
01/06/2026

हृदय से आभार एवं शुभकामनाएँ 🙏

शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड टटियाना की समस्त 19 पंचायतों के सम्मानित मतदाताओं का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मेरे भगवान तुल्य बड़े भाई श्री बलबीर सिंह पुंडीर जी को 3126 मतों के विशाल अंतर से विजयी बनाकर अपना विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया।

यह विजय केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वार्ड की जनता के विश्वास, प्रेम, आत्मीयता और विकास की सोच की विजय है। आपने जिस उत्साह, समर्पण और भरोसे के साथ अपना समर्थन दिया है, वह आने वाले समय में टटियाना वार्ड के विकास का मजबूत आधार बनेगा।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार बलबीर सिंह पुंडीर जी ने पिछले 43 वर्षों तक समाज सेवा, जनहित और लोककल्याण को अपना जीवन समर्पित किया है, उसी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ वे वार्ड की सभी 19 पंचायतों के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। जन-जन की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों को गति देना और हर वर्ग के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यह जीत जिम्मेदारी का एक नया अध्याय है। अब समय है कि हम सभी मिलकर टटियाना वार्ड को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कोटि-कोटि धन्यवाद एवं हार्दिक आभार। 🙏🌹

“आपका विश्वास हमारी ताकत

आभार एवं नमन 🙏टटियाणा वार्ड की समस्त जनता-जनार्दन को हृदय की गहराइयों से प्रणाम।आप सभी माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ...
31/05/2026

आभार एवं नमन 🙏
टटियाणा वार्ड की समस्त जनता-जनार्दन को हृदय की गहराइयों से प्रणाम।
आप सभी माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं तथा 19 पंचायतों के सम्मानित मतदाताओं ने मुझे 3126 मतों से विजयी बनाकर जो विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा।
यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि टटियाणा वार्ड के प्रत्येक नागरिक के विश्वास, आत्मीयता और सामूहिक संकल्प की जीत है। चुनाव के दौरान मिले आपके प्रेम, सहयोग और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास कराया है।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपका यह विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। वार्ड के विकास, जनहित और प्रत्येक परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन के लिए पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद।
आपका अपना
बलबीर सिंह पुंडीर
जिला परिषद सदस्य, टटियाणा वार्ड-5
“यह विजय जनता के विश्वास की विजय है।” 🙏🌹

सुशासन, लोककल्याण और नारी सशक्तिकरण की कालजयी प्रतीक, आध्यात्मिक रानी व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें ...
31/05/2026

सुशासन, लोककल्याण और नारी सशक्तिकरण की कालजयी प्रतीक, आध्यात्मिक रानी व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

उन्होंने अपने न्यायप्रिय शासन, अद्भुत प्रशासनिक क्षमता और लोककल्याणकारी दृष्टि से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु उन्होंने देशभर के अनेक मंदिरों, घाटों, तीर्थस्थलों एवं धार्मिक धरोहरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक और गया से लेकर रामेश्वरम् तक उनके लोकहितकारी कार्य आज भी भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था, समर्पण और दूरदृष्टि के साक्षी हैं।

लोककल्याण को ‘राजधर्म’ और जनसेवा को ‘जीवनधर्म’ बनाने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्श, नैतिक मूल्य और लोककल्याणकारी दृष्टि सदैव समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान करते रहेंगे।

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है।आइए, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें ...
31/05/2026

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है।

आइए, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि तंबाकू और उससे बने उत्पादों से समाज को इनसे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे।

यह स्वास्थ्य के साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में एक ज़िम्मेदारी भी है।

🔥 गिरिपार के लिए गर्व का ऐतिहासिक पल 🔥🙏 16 जून 2026 से शुरू होने वाली जनगणना मेंसिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की “हाटी जनजात...
31/05/2026

🔥 गिरिपार के लिए गर्व का ऐतिहासिक पल 🔥

🙏 16 जून 2026 से शुरू होने वाली जनगणना में
सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की “हाटी जनजाति” को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल किया गया है। 🇮🇳✨

यह केवल एक पहचान नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की जीत है।
अब गिरिपार की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। 🌿🏔️

💐 सभी गिरिपार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
“एकता, संस्कृति और सम्मान — यही हाटी समाज की असली पहचान है।” 🙏

जय हाटी!जय माटी!विजय हाटी।

TribalPride Census2026 HattiCommunity Devbhoomi ApnaHimachal Highlights ViralPost

🙏 जय महासू महाराज 🙏आज परिवार संघ शिलाई के पश्मी गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सौ...
30/05/2026

🙏 जय महासू महाराज 🙏

आज परिवार संघ शिलाई के पश्मी गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। प्रभु के चरणों में शीश नवाकर मन को अद्भुत शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।

पिछले कई दिनों से बड़े भाई के चुनावी अभियान में निरंतर व्यस्तता और भागदौड़ के कारण शरीर और मन दोनों थक गए थे। ऐसे समय में महासू महाराज के दरबार में पहुंचकर जो आत्मिक शक्ति, सुकून और नई ऊर्जा प्राप्त हुई, उससे बढ़कर कोई और संबल नहीं हो सकता।

महासू महाराज से यही प्रार्थना की कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा हमें सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहें।

महासू महाराज की असीम कृपा और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

🚩 जय चालदा महासू महाराज 🚩
🚩 जय देवभूमि हिमाचल 🚩
DevBhoomiHimachal Janseva Sirmaur

Address

Shimla, Bharat
Shimla
171001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Mamraj Pundir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr Mamraj Pundir:

Share