BDO Mashobra - Ajeevika NRLM

BDO Mashobra - Ajeevika NRLM Official page of BDO Mashobra – Ajeevika NRLM. Showcasing SHG women, skills, local products & rural success.

Join us to explore trainings, schemes & stories of empowerment.

🌱 Empowering villages, uplifting lives.

08/10/2025
“नया भारत – नई आज़ादी! 🇮🇳मशोबरा ब्लॉक की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।आज़ादी के 79वें पर्व पर ह...
15/08/2025

“नया भारत – नई आज़ादी! 🇮🇳
मशोबरा ब्लॉक की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज़ादी के 79वें पर्व पर हमारी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
उनका आत्मविश्वास, एकता और सशक्तिकरण ही सच्चे अर्थों में आज़ादी का अमृत है, जो हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर ले जाता है।
जय हिंद! ✨

#नयाभारत #आज़ादीका79वापर्व #महिलासशक्तिकरण

09/08/2025

Radhika, who is from Mandi, has customised a rakhi gift box for her brother who lives in Dubai. "My elder brother is in the IT sector. I hope he likes what I have designed," she says

09/08/2025
🎉 CLF सबका साथ सबका विकास  – वार्षिक आमसभा 2024-2025    को “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ, CLF की Annual Genera...
26/07/2025

🎉 CLF सबका साथ सबका विकास – वार्षिक आमसभा 2024-2025 को “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ, CLF की Annual General Meeting का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर दीदियों ने साझा किया:
📊 पिछली वर्ष की उपलब्धियाँ
📈 आय-व्यय की विस्तृत रिपोर्ट
🎯 आगामी कार्य योजना
🌟 प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ
और योजनाओं से जुड़ी नई जानकारी।

मुख्य अतिथि रहे Mashobra ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी डॉ. अंकित कोटिया शर्मा जी, जिन्होंने दीदियों के प्रयासों की सराहना की और संगठन को दिशा देने वाले विचार साझा किए।

💐 “सशक्त नेतृत्व और भागीदारी ही हैं सफल संगठन की नींव।”

Shimla CLF – वार्षिक आमसभा 2025दिनांक 22 जुलाई 2025 को Shimla CLF की  पहली वार्षिक आमसभा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प...
24/07/2025

Shimla CLF – वार्षिक आमसभा 2025
दिनांक 22 जुलाई 2025 को Shimla CLF की पहली वार्षिक आमसभा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियाँ, 📈 आय-व्यय रिपोर्ट, 📌 आगामी कार्ययोजना, और 💬 दीदियों की प्रेरणादायक कहानियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि विकास खंड मशोबरा के खंड विकास अधिकारी डॉ. अंकित कोटिया शर्मा जी रहे, जिन्होंने संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व और स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता को सराहते हुए सभी दीदियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मेनेजर ने भी बैंक संबन्धित विभीन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी दी ।

🌸 “जहाँ निर्णय महिलाओं के हाथ में होता है, वहाँ विकास की रफ्तार दुगनी हो जाती है।”

इस वार्षिक बैठक ने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

🛍️ Himira Haat, Jablanda – A Premium Store of Rural Excellenceहिमाचल की वादियों में बसा, Himira Haat (Naldehra, Mashobra...
17/07/2025

🛍️ Himira Haat, Jablanda – A Premium Store of Rural Excellence

हिमाचल की वादियों में बसा, Himira Haat (Naldehra, Mashobra Block) हमारे स्व-सहायता समूह (SHG) की दीदियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट्स और होममेड आइटम्स का एक सुंदर संग्राहलय है।

यहां हर उत्पाद में दिखती है स्थानीय हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की कहानी।

🌿 Handcrafted with love, powered by SHG women under NRLM.

📍 Location: Himira Haat, Jablanda (Near Naldehra)

🌸 2 दिवसीय जेंडर आधारित प्रशिक्षण – समावेशिता की ओर एक कदम 🌸मशोबरा ब्लॉक में इमर्शन साइट पर आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण का...
04/07/2025

🌸 2 दिवसीय जेंडर आधारित प्रशिक्षण – समावेशिता की ओर एक कदम 🌸

मशोबरा ब्लॉक में इमर्शन साइट पर आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न CLFs (Cluster Level Federations) की दीदियों ने जेंडर समानता, सामाजिक भूमिकाएं, और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

इस प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय संसाधन व्यक्ति (NRP) द्वारा किया गया, जिसमें दीदियों ने चर्चा, ग्रुप वर्क और गतिविधियों के माध्यम से यह जाना कि समान भागीदारी और निर्णय लेने का अधिकार ग्रामीण विकास का एक मजबूत आधार है।

💬 “परिवर्तन की शुरुआत तब होती है, जब सोच बदलती है।”

✨ ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम दीदियों को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें अपने समुदायों में समानता और नेतृत्व का संदेश फैलाने में सक्षम बनाते हैं।

Address

Mashobra I
Shimla
171007

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BDO Mashobra - Ajeevika NRLM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share