SFI HPU Shimla

SFI HPU Shimla ⭐Independence ⭐Democracy ⭐Socialism

President - Yogi Singhaniya✊
Secretary - Mukesh kumar✊

✊ तीसरी महारैली — छात्र संघर्ष की बड़ी जीत! ✊आज 2 सितंबर 2026 को SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्या...
02/09/2026

✊ तीसरी महारैली — छात्र संघर्ष की बड़ी जीत! ✊

आज 2 सितंबर 2026 को SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में लगातार की जा रही फीस वृद्धि एवं अवैध प्रोफेसर भर्ती के खिलाफ तीसरी विशाल महारैली का आयोजन किया गया।

हजारों छात्रों की जोरदार भागीदारी और लगातार बढ़ते छात्र आंदोलन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया।

📢 12 अगस्त — पहली महारैली
📢 19 अगस्त — दूसरी महारैली
📢 2 सितंबर — तीसरी महारैली

तीनों महारैलियों में छात्रों की बढ़ती भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि फीस वृद्धि, छात्रों पर आर्थिक बोझ और विश्वविद्यालय में मनमानी नीतियों के खिलाफ छात्र एकजुट हैं।

आज की महारैली के बाद SFI प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति (VC) से मुलाकात कर छात्रों की मांगों को प्रमुखता से रखा। लगातार आंदोलन और छात्रों की एकजुटता के परिणामस्वरूप कुलपति ने बढ़ाई गई फीस को रोलबैक करने तथा पुराना फीस स्ट्रक्चर लागू करने की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

साथ ही, 3 सितंबर 2026 को होने वाली Finance Committee की बैठक में फीस वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा किए जाने का भी आश्वासन दिया गया है।

🔥 लेकिन संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है!

SFI स्पष्ट करती है कि केवल आश्वासन को अंतिम जीत नहीं माना जाएगा। छात्रों की वास्तविक जीत तभी होगी जब Finance Committee में फीस रोलबैक और पुराने फीस स्ट्रक्चर की बहाली पर ठोस निर्णय लिया जाए और विश्वविद्यालय प्रशासन इसका लिखित एवं आधिकारिक आदेश जारी करे।

🎓 शिक्षा हमारा अधिकार है, आर्थिक बोझ नहीं!

SFI का संघर्ष केवल फीस वृद्धि तक सीमित नहीं है। हम विश्वविद्यालय में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र हितों की रक्षा, पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं, लोकतांत्रिक वातावरण तथा पारदर्शी एवं नियमसम्मत भर्ती प्रक्रिया के लिए भी संघर्षरत हैं।

आज की महारैली ने एक बार फिर साबित किया है कि—

जब छात्र एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते हैं, तो प्रशासन को झुकना पड़ता है।

✊ फीस वृद्धि वापस लो!
✊ पुराना फीस स्ट्रक्चर लागू करो!
✊ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करो!
✊ शिक्षा को सस्ती और सुलभ बनाओ!
✊ छात्र एकता जिंदाबाद!
✊ SFI जिंदाबाद!

3 सितंबर की Finance Committee बैठक पर छात्रों की नजर रहेगी। संघर्ष जारी रहेगा — जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती!

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI)
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई, शिमला



02/09/2026

Comrade Kishore, Campus Joint secretary
Addressing Today's Protest against fee hike and illigal Professor Recruitment.

02/09/2026

✊ फीस बढ़ोतरी के खिलाफ SFI HPU का संघर्ष — छात्रों की जीत!

लगातार फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर SFI HPU ने छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया। बीच में कुछ तथाकथित “छात्र हितैषी” संगठनों ने 10% फीस कटौती के समझौते को ही जीत बताकर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन SFI HPU ने अपना संघर्ष जारी रखा।

और आज प्रशासन को 25% फीस रोलबैक की मांग स्वीकार करनी पड़ी। 🔥

ये सिर्फ फीस रोलबैक नहीं, बल्कि छात्रों की एकजुटता, संघर्ष और आंदोलन की जीत है। ✊

साथ ही यह उन तथाकथित संगठनों के मुंह पर भी करारा तमाचा है, जिन्होंने सस्ती और सुलभ शिक्षा के सवाल पर समझौता किया।

📢 जब तक शिक्षा अधिकार है, संघर्ष जारी रहेगा!
✊ लड़ेंगे — जीतेंगे!
🚩 SFI HPU Zindabad!

02/09/2026

SFI HPU CAMPUS RALLY AGAINST FEE'S HIKE and the deceptive attitude of the administration

02/09/2026

फीस वृद्धि के हॉस्टल से छात्रों की रैली

समझौता SFI के चरित्र में कभी रहा ही नहीं। ✊🚩जब भी छात्रों के हक़ पर हमला हुआ, SFI ने लड़ाई शुरू ही नहीं की—उसे अंजाम तक ...
29/08/2026

समझौता SFI के चरित्र में कभी रहा ही नहीं। ✊🚩

जब भी छात्रों के हक़ पर हमला हुआ, SFI ने लड़ाई शुरू ही नहीं की—उसे अंजाम तक पहुँचाया है।

🏫 Hostel Fees की लड़ाई लड़ी और जितनी फीस बढ़ाई गई थी, पूरी बढ़ोतरी Rollback करवाकर ही दम लिया।
यह सिर्फ SFI की जीत नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की जीत है।

अब PG Courses में 25% बढ़ाई गई फीस की बारी है।
हमारी मांग स्पष्ट है—पूरी फीस वृद्धि ROLLBACK करो।

जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं होती,
SFI की लड़ाई जारी रहेगी।
क्योंकि SFI सिर्फ एक संगठन नहीं, छात्रों की आवाज़ और संघर्ष की पहचान है।

हम उन संगठनों में से नहीं हैं जो 10% में समझौता कर जाएँ।
हम छात्रों के हक़ की लड़ाई को अंत तक लड़ते हैं और जीतकर ही रुकते हैं।

25% Fee Hike — FULL ROLLBACK!
छात्र एकता — ज़िंदाबाद! ✊
SFI — संघर्ष से जीत तक! 🚩

29/08/2026

SFI HPU meets the Registrar of HPU over 186 alleged illegal professor recruitments made during 2020–22 under the tenure of then Vice-Chancellor Prof. Sikander Kumar.

SFI HPU demanded transparency, accountability, and a fair investigation into the recruitment process. Students and the academic community deserve answers.

No compromise on academic integrity.
No compromise on transparency.
SFI HPU will continue the struggle for justice and accountability.

Accountability StudentsVoice AcademicIntegrity

29/08/2026

SFI HPU Secretariat Member Com Povender addressing about meets the Registrar of HPU over 186 alleged illegal professor recruitments made during 2020–22 under the tenure of then Vice-Chancellor Prof. Sikander Kumar.

SFI HPU demanded transparency, accountability, and a fair investigation into the recruitment process. Students and the academic community deserve answers.

No compromise on academic integrity.
No compromise on transparency.
SFI HPU will continue the struggle for justice and accountability.

Accountability StudentsVoice AcademicIntegrity

नेपाल में ग्लेशियर गिरने से हुई प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले भारतीय एवं अन्य विदेशी नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्ध...
27/08/2026

नेपाल में ग्लेशियर गिरने से हुई प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले भारतीय एवं अन्य विदेशी नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। इस दुखद घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
श्रद्धांजलि

Address

Summer Hill/05
Shimla
171005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SFI HPU Shimla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SFI HPU Shimla:

Shortcuts

Share