Department of Rural Development & Panchayati Raj, HP Government

  • Home
  • India
  • Shimla
  • Department of Rural Development & Panchayati Raj, HP Government

Department of Rural Development & Panchayati Raj, HP Government The Official Page of the Rural Development and Panchayati Raj Department, Government of Himachal Pradesh.
(1)

पंचायती राज चुनाव 2026: तीसरे चरण में 80.65% मतदान।
31/05/2026

पंचायती राज चुनाव 2026: तीसरे चरण में 80.65% मतदान।

तीसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 80.81% मतदान दर्ज हुआ, जो वर्ष 2021 के मुकाबले 2.81% अधिक है। प्रदेश की 1189 पंचायतों में...
31/05/2026

तीसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 80.81% मतदान दर्ज हुआ, जो वर्ष 2021 के मुकाबले 2.81% अधिक है। प्रदेश की 1189 पंचायतों में हुए मतदान के बाद अब चार नगर निगमों—धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन—सहित जिला परिषद व बीडीसी चुनावों के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। 31 मई को चार नगर निगमों, 176...
31/05/2026

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। 31 मई को चार नगर निगमों, 1769 पंचायत समिति और 251 जिला परिषद सीटों के लिए पड़े मतों की गिनती होगी, जिसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सामने आएगा।

जिला शिमला में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला। 150 पंचायतों में से 55 फीसदी पंचायतों में म...
30/05/2026

जिला शिमला में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला। 150 पंचायतों में से 55 फीसदी पंचायतों में महिलाओं ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड सदस्य पदों पर भी अधिकांश सीटों पर महिला उम्मीदवार विजयी रहीं।

जिला परिषद चुनावों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा उपायुक्त करेंगे, जबकि बीडीसी सदस्यों के परिणाम संबंधित उपमंडलाधिकारी (ए...
30/05/2026

जिला परिषद चुनावों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा उपायुक्त करेंगे, जबकि बीडीसी सदस्यों के परिणाम संबंधित उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) घोषित करेंगे। मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती पूरी कर ली है।

प्रदेश के 91 विकास खंडों में मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। नगर निगमों के परिणाम सुबह तक घोषित होने की संभावना है, जबकि जिला परिषद (जिप) और बीडीसी के नतीजे देर रात तक आते रहेंगे।

पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार के अनुसार श...
30/05/2026

पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार के अनुसार शनिवार को 187 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस चरण में 1,53,863 मतदाता, जिनमें 77,947 पुरुष और 75,916 महिलाएं शामिल हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनाव में शतायु मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को प्...
29/05/2026

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनाव में शतायु मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को प्रेरित किया। 116 वर्षीय खड़कू राम ने बैसाखी के सहारे मतदान कर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह सभी के लिए प्रेरणादायक बना।

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 : लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी।
29/05/2026

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 : लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी।

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 : दूसरे चरण में 80% मतदान, लोकतंत्र में जनता की मजबूत भागीदारी।
29/05/2026

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 : दूसरे चरण में 80% मतदान, लोकतंत्र में जनता की मजबूत भागीदारी।

तीसरे चरण के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित पंचायतों में ड्राई डे लागू कर दिया गया है।...
29/05/2026

तीसरे चरण के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित पंचायतों में ड्राई डे लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, वितरण और सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाते हुए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं।

Address

SDA Complex, Kasumpti
Shimla
171002

Website

https://himaajeevika.com/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Rural Development & Panchayati Raj, HP Government posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Rural Development & Panchayati Raj, HP Government:

Share