05/06/2026
हिमाचल प्रदेश में आज रात 10 बजकर 04 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह भूकंप 5.0 तीव्रता का था और इसका केंद्र 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, मात्र 5 किलोमीटर की कम गहराई पर स्थित था। कम गहराई के कारण झटके क्षेत्र में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए l फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
Ashwini Vaishnaw
CMO Himachal
Kavinder Gupta
Narendra Modi