01/01/2024
*।। नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें ।।*
पुलिस थाना न्यू शिमला क्षेत्राधिकार के सभी नागरिको को नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हार्दिक बधाई व शुभकामनायें । ईश्वर से प्रार्थना है कि यह वर्ष हम सभी के लिये सुख समृद्धि,शांति व सफलता लेकर आये । कानून व व्यवस्था की दृष्टि से पिछला वर्ष हमारे लिये बढिया रहा । लोगो की समस्याओं व मामलो को हमने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व संवेदनशीलता के साथ सुलझाने का प्रयास किया । वर्ष 2023 में पुलिस थाना न्यू शिमला टीम ने निम्न क्षेत्रो में सकारात्मक सोच के साथ सफलता पूर्वक कार्य किया है –
1. पुलिस थाना न्यू शिमला टीम ने पुलिस अधीक्षक महोदय शिमला के मार्गदर्शन में मुस्तैदी से कार्य करते हुए नशाखोरो व नशे में संलिप्त व्यक्तियों पर शिकंजा कसा है । जो इस साल मादक पदार्थ अधिनियम में (चिट्टा व भांग) दर्ज अभियोग की संख्या में 100% वृद्धि हुई है और आप सभी के सहयोग से नशा तस्करो से सबंधित सूचनायें हम तक पहुंच रही है ।
2. वर्ष 2023 में हमारी टीम ने छोटे मोटे लड़ाई झगड़ो व लोगो के अन्य छोटे छोटे मसलो का थाना स्तर पर ही पूर्ण ईमानदारी के साथ न्याय पूर्वक निपटारा किया है । जिस कारण से हर वर्ष दर्ज होने वाले ओसतन अभियोगो में 50% कमी आई है और साथ ही वंचितो व जरुरत मंद लोगो का भी पुलिस प्रणाली पर विश्वास बड़ा है ।
3. हमने स्थानीय गणमान्य , प्रबुद्ध जनो जन प्रतिनिधि पार्षद गणो आदि से क्षेत्राधिकार में सकारात्मक सहयोग के लिये सुझाव प्राप्त कर क्रियान्वयन किया है । जिससे जनता व पुलिस का सहयोग भी बड़ा है ।
4. लोगो की शिकायतों, पार्किंग, चरित्र सत्यापन पत्रो आदि का निष्पादन को त्वरित कर पारदर्शी व ईमानदार सेवायें देने का प्रयास किया गया ।
5. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया । लोगो को असुविधा न हो इसके लिये कम से कम चालान करने का प्रयास करके लोगो को स्वतः जागरुक होने व जानबूझ कर नियमों का उलंघन न करने बारे प्रोत्साहित किया गया ।
6. नशा निवारण अभियान के अंतर्गत न्यू शिमला क्षेत्राधिकार के सभी स्कूलो व कोचिंग संस्थानो में जाकर बच्चो को नशे से दूर रहने व साईबर क्राईम व सड़क सुरक्षा नियमों से समय समय पर अवगत करवाया है ।
आप सभी के सहयोग से हमने समाज को पारदर्शी , निष्पक्ष व न्याय सम्मत कानून- व्यवस्था रखने का प्रयास किया है । पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष भी आपका भरपूर सहयोग रहेगा व हम गत वर्ष से भी बेहतरीन कार्य करके सजग व अपराध मुक्त समाज बनाने के लिये प्रयास करेंगे ।
।।पुनः नव वर्ष की अंनत बधाई व शुभकामनायें ।।
निरिक्षक मनोज ठाकुर
प्रभारी
पुलिस थाना न्यू शिमला