05/08/2023
प्रायः देखने में आ रहा है कि कुछ फर्जी लोन एप्स, लुभावने लोन का ऑफर दे रहे हैं जिनके झाँसे में आकर व्यक्ति ऐसे एप्स अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लोन ले लेता है जिसके बाद साइबर अपराधियों के द्वारा लोन की राशि बढ़ाकर वापस माँगी जाती है, न देने की दशा में एप के द्वारा मोबाइल के सभी कांटैक्टस तथा फोटो का एक्सेस लेकर व्यक्ति के परिचित लोगों के पास निजी तथा अश्लील मार्ड की गयी फोटो और अशोभनीय मैसेज भेजने की धमकी दी जाती है, जिसके दबाव में आकर व्यक्ति दबाव में आकर पैसे भेज देते हैं या अवसाद में चले जाते हैं।
बचाव
किसी भी अनाधिकृत लोन एप के माध्यम से लोन कभी ना लें। इस प्रकार के लोन एप का शिकार होने की दशा में सूझबूझ से काम लें।
तत्काल साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 कॉल करें अथवा
www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएँ ।
Himachal Pradesh Police Shimla Police Nerwa Police
#अपील