HP Panchayat Today

HP Panchayat Today हिमाचल सरकार की तमाम लाभकारी जानकारी के लिए पेज के साथ जुड़े रहे

सोलन जिला में अब तक ग्राम पंचायतों के घोषित परिणाम
26/05/2026

सोलन जिला में अब तक ग्राम पंचायतों के घोषित परिणाम

जिला हमीरपुर के इलेक्शन रिजल्ट देखें
26/05/2026

जिला हमीरपुर के इलेक्शन रिजल्ट देखें

26/05/2026

विकासखंड रामपुर बुशहर के अंतर्गत
जगोरी पंचायत👇🏿
प्रधान-सुनीता कुमारी विजयी

ग्राम पंचायत रंगोरी👇🏿
सूरज कुमारी प्रधान विजयी

कूट पंचायत👇🏿
सुषमा देवी निर्विरोध

26/05/2026

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी के 04 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी संख्या-65 के समस्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड नंबर-1 स्थित मतदान केंद्र ब्रांदली-1 में तैनात पोलिंग पार्टी द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान गंभीर प्रक्रियात्मक त्रुटि की गई। जांच में पाया गया कि मतदान कक्ष के अंदर निर्धारित एरो क्रॉस मार्क सील के साथ नोटा (NOTA) की रबर स्टाम्प भी छोड़ दी गई थी। एक मतदाता द्वारा शिकायत किए जाने पर यह मामला प्रकाश में आया कि उसने अनजाने में NOTA की मुहर उम्मीदवार के स्थान पर लगा दी।

मामले की सूचना सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने तक 124 मतदाता मतदान कर चुके थे। इस त्रुटि के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई तथा मतदान को रोकना पड़ा। प्रशासन ने इसे चुनाव प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित पोलिंग पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव जैसे संवेदनशील कार्य में पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता अपेक्षित होती है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरी पोलिंग पार्टी को निलंबित किया गया है। इसमें अनिल कुमार, टीजीटी, राजकीय उच्च विद्यालय देव नगर – प्रीसाइडिंग अधिकारी, प्रकाश चंद, एलटी, राजकीय उच्च विद्यालय मश्नू – पोलिंग अधिकारी, राज कुमार, पीईटी, जीएसएसएस मुनिश बहाली – पोलिंग अधिकारी और रमेश चंद, जेओए (आईटी), विद्युत उपमंडल सराहन – पोलिंग अधिकारी शामिल है।।

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामपुर निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
-०-

26/05/2026

सोशल मीडिया पर चर्चित कैंडिडेट कांगड़ा में 97 साल के परस राम पंचायत उप प्रधान का चुनाव जीते

26/05/2026

रामपुर के ब्रांदली वार्ड में मतदान पर बवाल
वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप के इस्तेमाल का आरोप, मतदान प्रक्रिया रोकी गई

पंचायत चुनाव के दौरान रामपुर विकास खंड के ब्रांदली वार्ड में मतदान प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि मतदान केंद्र में वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से मतदान प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, ऐसे में मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

26/05/2026

“विकास खंड रामपुर की नरेण पंचायत के बरांदली वार्ड नं. 1 में मतदान हुआ स्थगित जांच के लिए रवाना हुए एसडीएम रामपुर”

26/05/2026
26/05/2026

प्रदेश में पंचायत चुनावों में अभी तक 53.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

26/05/2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। यहां बीडीसी उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर न होने के कारण चुनाव को प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

ग्राम पंचायत झगटान में लोकतंत्र की मिसाल 🇮🇳103 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने मतदान कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट ...
26/05/2026

ग्राम पंचायत झगटान में लोकतंत्र की मिसाल 🇮🇳
103 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने मतदान कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत होती है।
उनका उत्साह और जागरूकता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
“उम्र सिर्फ एक संख्या है, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी सबसे बड़ी ताकत है।” 🙏🗳️

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HP Panchayat Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to HP Panchayat Today:

Share