Rohit Thakur

Rohit Thakur Education, Printing & Stationary Minister in Himachal Pradesh Government, MLA from Jubbal Nawar Kotkhai Constituency.
(4)

"चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान।” महापराक्रमी योद्धा, शब्दभेदी बाण के धनुर्धर, अद्...
16/05/2026

"चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,
ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान।”

महापराक्रमी योद्धा, शब्दभेदी बाण के धनुर्धर, अद्वितीय वीर शिरोमणि सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन एवं श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि।🌺❤️🙏🏼

वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर जन्हें शत शत नमन।मातृ...
09/05/2026

वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर जन्हें शत शत नमन।

मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका बलिदान हम सबको सदैव प्रेरित करता रहेगा।

जय महाराणा प्रताप🚩
#महाराणाप्रतापजयंती

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।डॉ. पर...
02/05/2026

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

डॉ. परमार ने न केवल हिमाचल प्रदेश की नींव रखी, बल्कि इसके विकास की मजबूत आधारशिला भी तैयार की।

उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और समर्पण ने पहाड़ी राज्य को एक पहचान दिलाई।

आज हम सब उनके योगदान को स्मरण करते हुए कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरोंथा में देवता महासू महाराज जी के नव-निर्मित भव्य मंदिर के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह मे...
26/04/2026

आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरोंथा में देवता महासू महाराज जी के नव-निर्मित भव्य मंदिर के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर आराध्य महासू महाराज जी और नारायण देवता जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

हमारी देव-संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। शरोंथा में निर्मित यह भव्य मंदिर न केवल अटूट श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध लोक-परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी है।

समस्त शरोंथा ग्रामवासियों को इस सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की हार्दिक बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के कठिन परिश्रम और अटूट श्रद्धा से ही यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ है।

भगवान महासू महाराज जी और नारायण देवता जी की असीम कृपा दृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।आइए, अपनी पंचायतों को सशक्त कर भारतीय लोकतंत्र को ...
24/04/2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, अपनी पंचायतों को सशक्त कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करें।

आज जुब्बल उपमंडल के बुशेहर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काईंना में जागा माता के नव-निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन ...
23/04/2026

आज जुब्बल उपमंडल के बुशेहर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काईंना में जागा माता के नव-निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और माँ का आशीर्वाद लिया।

देवभूमि हिमाचल की संस्कृति और हमारे देवी-देवताओं के प्रति अटूट श्रद्धा ही हमारी असली पहचान है। नवनिर्मित मंदिर की सुंदरता और यहाँ का भक्तिमय वातावरण मन को असीम शांति प्रदान करने वाला है।

मैं समस्त काईंना वासियों को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। माँ जागा से यही प्रार्थना है कि वे क्षेत्र के सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण करें।

जय माँ जागा 🙏

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में आज बुशहर स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (BSWA) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में...
20/04/2026

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में आज बुशहर स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (BSWA) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विश्वविद्यालय के ऊर्जावान छात्रों के बीच पहुंचना सदैव ही एक सुखद अनुभव होता है। एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने न केवल मन मोह लिया, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का भी जीवंत चित्रण किया।

अपनी प्रतिभा से मंच पर रंग बिखेरने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं आयोजन कर्ताओं को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

आशा करता हूँ कि आप सभी शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति से इसी प्रकार जुड़े रहेंगे और भविष्य में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

भगवान श्री विष्णु जी के छठवें ‌अवतार, ज्ञान व तप के अप्रतिम प्रतीक, भगवान परशुराम जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शु...
19/04/2026

भगवान श्री विष्णु जी के छठवें ‌अवतार, ज्ञान व तप के अप्रतिम प्रतीक, भगवान परशुराम जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान परशुराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे एवं जगत में सुख-शांति का वास हो, यही कामना है।



#भगवान_परशुराम_जन्मोत्सव

आज ऊना में "हिमाचल दिवस" के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।हिमाचल प्रदेश मात्र एक राज्य नहीं, बल्कि अटूट...
15/04/2026

आज ऊना में "हिमाचल दिवस" के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।

हिमाचल प्रदेश मात्र एक राज्य नहीं, बल्कि अटूट विश्वास, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रतिध्वनि है। आज का यह दिन हमारे उन महान सपूतों को नमन करने का है, जिनके प्रयासों से इस पहाड़ी प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

देवभूमि की मनमोहक छटा और यहाँ के परिश्रमी लोगों का जज़्बा ही हमारी असली पूँजी है। आइए, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

समस्त प्रदेशवासियों को 'हिमाचल दिवस' की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

जय हिन्द, जय हिमाचल! 🏔️🇮🇳

जिला ऊना के हरोली में आयोजित 'राज्य स्तरीय हरोली उत्सव' की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस क...
15/04/2026

जिला ऊना के हरोली में आयोजित 'राज्य स्तरीय हरोली उत्सव' की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी, आदरणीय श्रीमती रजनी पाटिल जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उत्सव की अंतिम संध्या में कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों और हरोली की जनता के अभूतपूर्व जोश ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। हमारी सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को संजोने और उसे वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस सफल आयोजन के लिए माननीय उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी, हरोली की देवतुल्य जनता और स्थानीय प्रशासन का तहे दिल से आभार एवं बधाई।

जय हिन्द, जय हिमाचल!

Address

Jagdish House Cliffend Estate
Shimla
171002

Telephone

+919418612127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohit Thakur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rohit Thakur:

Share