04/01/2026
समय एक सा नहीं रहता ।आज आपका समय अच्छा है तो कल बुरा भी हो सकता है आज बुरा था कल अच्छा भी होगा । क्रिकेट या अन्य किसी भी खेल की खासियत ये है कि आप हारते नहीं हो कुछ न कुछ सीखते ही हो ।एक ओवर या 6 गेंदे आपकी काबिलियत तय नहीं करती।आज आपका दिन अच्छा नहीं था ये बात सभी जानते है । आप का प्रदर्शन सिराज 2025 में हो या फिर बुशहर कप शीलाघाट 2025 में हो सर्वश्रेष्ठ था।जिसकी तुलना नहीं की जा सकती।आप ठियोग ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल के बेहतरीन गेंदबाजो की श्रेणी में आते है अपने प्रदर्शन से हर जगह लोहा मनवाया है। खेल में महान उसे ही माना जाता है जो कभी हार ना माने और वापसी करे और अपना लोहा मनाए। हमें आप पर पूरा विश्वास है कि आप फिर से खेल में और भी मजबूती से वापसी करेंगे।हमें आपकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।आप कल भी बेस्ट थे आज भी बेस्ट हो कल भी बेस्ट रहोगे।
You are Best and Always will be Best.