NSS GDC Chail-Koti

NSS GDC Chail-Koti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS GDC Chail-Koti, Government Organization, Government Degree College Chail-Koti, Shimla.

लायन क्लब धिमला और राजकीय महविद्यालय चायल कोटीकी एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को कॉलेज परिसर  में रक्तदान ...
20/03/2025

लायन क्लब धिमला और राजकीय महविद्यालय चायल कोटी
की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
NSS UT Chandigarh
NSS India
NSS Himachal Pradesh
NSS Punjab

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
11/03/2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोटी पंचायत से संबंध रखने वाली, स्वयं सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं ने बतौर अतिथि शिरकत की। इनमें 'सृष्टि ग्राम संगठन' की प्रधान श्रीमती कांता शर्मा, सत्यम ग्राम संगठन की सचिव श्रीमती आशा शर्मा एवं बैंक सखी श्रीमती प्रतिभा उपस्थित रहे। इसके अंतर्गत नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा करवाई गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए। श्रीमती आशा शर्मा एवं श्रीमती प्रतिभा जी ने स्वयं सहायता समूह के कार्यों एवं उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। यह भी बताया कि कैसे इन समूहों की सहायता से महिलाएँ सशक्त हो रही है, कैसे लड़कियाँ पढ़ाई के साथ-साथ अन्य छोटे - छोटे कौशल कार्य जैसे; सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, ब्यूटिशियन, कंप्यूटर आदि सीख कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए, एकजुट होकर काम करने से उन्हें कभी कोई मुश्किल नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बहुत ही जल्द कॉलेज में ही स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से कौशल आधारित पंद्रह दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने का वादा भी किया।
डॉ. देवेंद्र शर्मा ने महिलाओं के श्रम को नगण्य समझने वाली पितृसत्तात्मक ताकतों की निंदा करते हुए लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया।
वीमेन सेल, महाविद्यालय चायल-कोटी की कन्वीनर प्रो. बोबीजा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दिनांक 29 जनवरी 2025 को चायल मेंनशा मुक्ति पर एक कार्यशाला आयोजित कीगईं। इस कार्यशाला का उद्देश्य नशे की लतके दुष्प्रभाव...
29/01/2025

दिनांक 29 जनवरी 2025 को चायल में
नशा मुक्ति पर एक कार्यशाला आयोजित की
गईं। इस कार्यशाला का उद्देश्य नशे की लत
के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना
और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में
प्रयास करना था। इस अवसर पर हिमाचल
प्रदेश के माननीय राज्यपाल, श्री शिव प्रताप
' शुक्ल, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
की और एक प्रेरणादायक भाषण दिया। साथ
ही, पूर्व नारकोटिक सलाहकार श्री ओ.पी.
शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय चायल कोटी nss के स्वयंसेवी ने भी भाग लिया l

आज NSS Camp का अंतिम दिन था यह कैम्प 18 से 26 दिसम्बर तक चला | आज के मुख्य अतिथि श्री मति माला सिंह, श्री मति गुरप्रीत स...
26/12/2024

आज NSS Camp का अंतिम दिन था यह कैम्प 18 से 26 दिसम्बर तक चला | आज के मुख्य अतिथि श्री मति माला सिंह, श्री मति गुरप्रीत सिंह, श्री मति नीलम गुप्ता जी रहे | जो Rotary Club Shimla (Hills Queen) से आए थे इन्होंने हमारे कॉलेज को किताबें प्रदान की | हमारे आज के मुख्य अतिथि को हमारे महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ दीपशिखा भारद्वाज जी द्वारा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया । उसके बाद NSS के स्वयं सेवकों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी तथा NSS की लड़कियों के द्वारा पहाड़ी नाटी और NSS के लड़कों के द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया | उसके बाद सभी 25 स्वंय सेवकों के द्वारा एक समूहगान प्रस्तुत किया गया | मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की | उसके बाद NSS के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुशील कुमार मेहता ने सभी का धन्यवाद किया |
अंत में राष्ट्रगान द्वारा आज के दिन का समापन किया गया।

आज दिनांक 23.12.2024 को चायल-कोटी महाविद्यालय की एन. एस. एस. इकाई द्वारा सप्त-दिवसीय विशेष कैम्प के पाँचवें दिन 'हैल्थ ए...
23/12/2024

आज दिनांक 23.12.2024 को चायल-कोटी महाविद्यालय की एन. एस. एस. इकाई द्वारा सप्त-दिवसीय विशेष कैम्प के पाँचवें दिन 'हैल्थ एंड हाईजीन' पर क्षेत्रीय अस्पताल जुन्गा में सेवारत डॉ. प्रियंका आज़ाद का बहुत ही महत्त्वपूर्ण व्याख्यान करवाया गया। डॉ. प्रियंका आज़ाद ने विद्यार्थियों के साथ अनीमिया, एड्स, ड्रग्स, मेंस्ट्रुअल हैल्थ जैसे विषयों पर बहुत ही सार्थक परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि अनीमिया कैसे एक बहुत ही साधारण-सी दिखने वाली एक बीमारी है, लेकिन इसके परिणाम ख़तरनाक़ हो सकते हैं। हम अपने खाने में आयरन, विटामिन बी-12 एवं फॉलिक एसिड की मात्रा संतुलित रख अपने आप को एनिमिक होने से बचा सकते हैं। यह भी जानकारी दी कि अपने किसी भी नज़दीकी अस्पताल से आप ये दवाइयाँ मुफ़्त प्राप्त कर सकते हैं। विशेषतौर पर लड़कियों में ख़ून में कमी आमतौर पर अधिक पाई जाती है तो उन्हें अपने स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहने की आवश्यकता है।
सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की बात की, क्योंकि अब नशे की आदत एक तो सीधे तौर पर आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ख़राब रही है, दूसरी ओर एड्स जैसी गंभीर बीमारी भी सिरिंज वाले नशे के कारण बहुत अधिक फ़ैल रही है।
लड़कियों को अपनी दिनचर्या अच्छी रखने और स्ट्रैस फ़्री रहने की सलाह दी और साथ ही माहवारी से सम्बन्धित किसी भी तरह की समस्या आने पर लापरवाही के नतीजों पर भी प्रकाश डाला।
सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी मामलों में यह व्यख्यान बहुत ही सार्थक साबित हुआ, इसके लिए एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुशील कुमार मेहता एवं सभी स्वयंसेवी जो भारी बर्फ़बारी में भी महाविद्यालय पहुँचे और पूरे व्याख्यान को ध्यान से सुना, बधाई के पात्र हैं।
इस विशेष व्याख्यान एवं चर्चा-परिचर्चा में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज सहित सभी प्राध्यापक भी मौज़ूद रहे।

आज NSS Camp के चौथे दिन की शुरुआत सुबह प्रार्थना से की गई जिसे Prayer Committee द्वारा शुरू किया गया तथा NSS Song द्वारा...
21/12/2024

आज NSS Camp के चौथे दिन की शुरुआत सुबह प्रार्थना से की गई जिसे Prayer Committee द्वारा शुरू किया गया तथा NSS Song द्वारा दिन को आगे बढ़ाया गया। उसके बाद हमारे NSS के प्रवक्ता डॉ सुशील मेहता सर द्वारा आज आने वाले मुख्य अतिथि श्री राजेश भाटिया सर के बारे में बताया जो वर्तमान में PNB में Bank Manger के पद पर हैं। उसके बाद हमारे आज के मुख्य अतिथि को हमारे महाविद्यालय के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ सुभाष सर द्वारा शॉल एवं टोपी से सम्मानित किया गया ।
श्री राजेश भाटिया सर द्वारा हमें आज के विषय ' बैंकिंग और करिअर अवसर 'के बारे में अवगत करवाया गया। सर द्वारा बताया गया कि किस तरीके से हम अपने भविष्य के बारे मे पहले से ही तय कर सकते हैं कि हमें आगे क्या करना है। सर ने हमें विभिन्न उदाहरणों देकर समझाने का प्रयास किया।उन्होंने बताया कि बैंकिंग लाइन में जाने के लिए हमे कौन सी परीक्षा देनी चाहिए। सर के विचार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुए!
उसके बाद सभी NSS स्वंय सेवी NSS प्रवक्ता के साथ टिपर गावं की ओर रवाना हो गए तथा वहां पर सफ़ाई की।
कुछ समय बाद सभी ने भोजन किया और अंत में राष्ट्रगान द्वारा आज के दिन का समापन किया गया।

आज NSS Camp के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह प्रार्थना से की गई जिसे Prayer Committee द्वारा शुरू किया गया तथा NSS Song द्वार...
20/12/2024

आज NSS Camp के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह प्रार्थना से की गई जिसे Prayer Committee द्वारा शुरू किया गया तथा NSS Song द्वारा दिन को आगे बढ़ाया गया। उसके बाद हमारे NSS के प्रवक्ता डॉ सुशील मेहता सर द्वारा आज आने वाले Special Guest श्री राकेश सर के बारे में बताया जो वर्तमान में Economics and statistics m ARO के पद पर हैं। वह चंबा जिले के भरमौर के रहने वाले हैं यह भी सर द्वारा बताया गया !उसके बाद हमारे आज के special guest को हमारे महाविद्यालय के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ सुभाष सर द्वारा शॉल एवं टोपी से सम्मानित किया गया ।
श्री राकेश चौहान सर द्वारा हमें आज के विषय 'युवा कैसे राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाता है' से अवगत करवाया गया। सर द्वारा बताया गया कि 15-30 वर्ष वाले व्यक्ति किसी भी राष्ट्र के युवा कहलाते हैं। सर ने हमें विभिन्न राष्ट्रों के भारत के लिए सराहनीय कार्यों के बारे म भी बताया।उन्होंने बताया कि भारत का विश्व की अर्थव्यवस्था में पांचवां स्थान है जिसे धीरे धीरे तीसरे स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
साथ ही यह भी बताया गया कि भारत की जनसंख्या का 62.5 प्रतिशत युवा है जो भारत के लिए गर्व का विषय हैं क्योंकि किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने के पीछे युवा वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं। सर के विचार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुए!
उसके बाद हमने college camps के ground को साफ किया ।
कुछ समय बाद हमने दोपहर का भोजन किया और अंत में राष्ट्रगान द्वारा आज के दिन का समापन किया ।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में सप्त दिवसीय विशेष एन. एस. एस. कैम्प का आज (19.12.2024) दूसरा दिन था। आज विशेष वक्ता के ...
19/12/2024

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में सप्त दिवसीय विशेष एन. एस. एस. कैम्प का आज (19.12.2024) दूसरा दिन था। आज विशेष वक्ता के रूप में श्री शक्ति सिंह (Deputy Superintendent of Police, Himachal Pradesh) मौज़ूद रहे। उन्होंने 'कम्युनिटी पुलिसिंग' एवं रोड सेफ्टी के बारे में एन. एस. एस. स्वयं सेवियों को अवगत करवाया। उनके वक्तव्य के बीज बिंदु अपराध रोकने के लिए समुदाय द्वारा पुलिस का सहयोग करना, अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहना, आदर्श नागरिक होना, पुलिस से घबराने की जगह समाज को अपराध मुक्त बनाने में उनकी सहायता करना आदि थे। यह सभी बिंदु विद्यार्थियों के लिए जहाँ एक ओर नए एवं शिक्षाप्रद, वहीं दूसरी ओर रुचिकर भी थे। सभी स्वयं सेवियों ने उनके द्वारा कही गयी बातों को न केवल ध्यानपूर्वक सुना, अपितु उनके साथ चर्चा-परिचर्चा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुभाष काप्टा सहित सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। एन. एस. एस. कार्यकर्ता, बी. ए. द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुश कुमार ने मुख्य वक्ता के आभार के साथ-साथ वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष धन्यवाद एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुशील कुमार मेहता का किया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल समापन संभव हो सका।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Punjab

चायल-कोटी महाविद्यालय में आज (18.12.2024) से एन. एस. एस. संयोजक डॉ. सुशील कुमार मेहता एवं उनके सहयोगी विद्यार्थी, एन. एस...
18/12/2024

चायल-कोटी महाविद्यालय में आज (18.12.2024) से एन. एस. एस. संयोजक डॉ. सुशील कुमार मेहता एवं उनके सहयोगी विद्यार्थी, एन. एस. एस. स्वयंसेवियों द्वारा एक सप्ताह के लिए विशेष कैम्प के आयोजन का आगाज़ किया गया।
इस आगाज़ के प्रथम दिवस की शुरूआत Shri. O.P. Sharma (Expert Drug Law Enforcement Consultant, UNODC, Member, Institute for Narcotic Studies and Analysis, (INSA), New Delhi) द्वारा एन. एस. एस. स्वयंसेवियों के संबोधन से हुई। विशेष वक्ता श्री ओ.पी. शर्मा ने नशा क्या है, कैसे धीरे-धीरे जीवन ख़त्म करता है, इससे कैसे बचा जा सकता है, हिमाचल प्रदेश एवं सम्पूर्ण भारत को इस समस्या से बाहर निकालने में हम कैसे अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं आदि बिंदुओं को बहुत ही बारीकी से वहाँ उपस्थित श्रोताओं के मध्य रखा। व्याख्यान के बाद एन. एस. एस. स्वयंसेवियों ने ख़ूब अपनी जिज्ञासाएँ प्रकट की और परिचर्चा को सार्थक बनाया। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज के साथ-साथ सभी प्राध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुशील मेहता ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कर, अपनी पूरी टीम को पूरे सप्ताह के लिए प्रेरणा एवं जोश से भर दिया।
नशे जैसे गंभीर विषय पर यह चर्चा निश्चित तौर पर एन. एस. एस. की ओर से एक सार्थक एवं सफल प्रयास था।
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Punjab
NSS UT Chandigarh

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी की एन. एस. एस. इकाई द्वारा, दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 को 'यह दीवाली, माय भारत वाली' अभियान के...
28/10/2024

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी की एन. एस. एस. इकाई द्वारा, दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 को 'यह दीवाली, माय भारत वाली' अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत सर्वप्रथम प्राचार्य महोदया, डॉ. दीपशिखा भारद्वाज द्वारा एन. एस. एस. स्वयं-सेवियों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने सभी स्वयंसेवियों को इस दीवाली यह प्रण लेने का संदेश दिया कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखे और प्रकृति के प्रति अपने मानव होने के दायित्व को पूर्ण करे।
इसके बाद स्वयं सेवियों द्वारा कोटी बाजार के सभी दुकानदारों से आस-पास स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक का उपयोग न करके की अपील की। इसके बाद स्वयं सेवियों द्वारा गोद लिए गए गाँव श्रेणी की साफ़-सफ़ाई की गई और साथ ही दीवाली के इस शुभ अवसर पर, वातावरण की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार दर्शाने के लिए गाँव वालों एवं प्रवासी मज़दूरों को 'दिये' एवं 'शुभ दीपावली पट्टिका' (स्वयं-सेवियों द्वारा हस्त निर्मित) का आबंटन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व एन. एस. एस. संयोजक डॉ. सुशील मेहता द्वारा किया गया।

आज दिनांक 24 सितंबर, 2024 को राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में एन. एस. एस. स्थापना दिवस व 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का...
24/09/2024

आज दिनांक 24 सितंबर, 2024 को राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में एन. एस. एस. स्थापना दिवस व 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन. एस. एस. स्वयं सेवियों द्वारा 'स्वच्छता शपथ' ली गयी एवं साथ ही 'स्वच्छता रैली' व 'स्वच्छता जागरूकता अभियान' चलाया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय की एन. एस. एस. इकाई ने कोटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफ़ाई अभियान चलाया तथा अपने आस-पास से पाँच किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में एन. एस. एस. स्वयं सेवियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी व उन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहें। एन. एस. एस. के संयोजक डॉ. सुशील मेहता ने इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज प्राचार्या, सभी अध्यापकों, एन. एस. एस. स्वयं सेवियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

*स्वयं से पहले आप "**राष्ट्रीय सेवा योजना* *चायल कोटी इकाई *  *   राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी की एनएसएस इकाई के द्वारा ...
22/12/2023

*स्वयं से पहले आप "*
*राष्ट्रीय सेवा योजना*
*चायल कोटी इकाई * *

राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी की एनएसएस इकाई के द्वारा 16 से 22 दिसंबर तक स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतिम दिन आज एन एस एस के विद्यार्थियों द्वारा आज सुंदर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS Punjab
NSS India

Address

Government Degree College Chail-Koti
Shimla
171012

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS GDC Chail-Koti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS GDC Chail-Koti:

Share