Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद

  • Home
  • India
  • Shikohabad
  • Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद

Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद, Social service, 1205, Katra Meera, Punjabi Colony, district Firozabad, Shikohabad.

माथुर वैश्य युवा संगठन का उद्देश्य नगर में रहने वाले सभी स्वजातीय परिवारों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना, उनके दुःख, सुख में साथ देना, स्वजातीय समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करना व सभी परिवारों को एक साथ जोड़कर रखना है।

🌸🙏 राधे राधे 🙏🌸आप सभी को श्री राधारानी प्राकट्य उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌺वृषभानु दुलारी श्री राधारानी जी क...
19/09/2026

🌸🙏 राधे राधे 🙏🌸
आप सभी को श्री राधारानी प्राकट्य उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌺
वृषभानु दुलारी श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियां बनी रहें।
राधे राधे! 🌸🙏
निवेदक — माथुर वैश्य युवा संगठन, शिकोहाबाद

श्री गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

28/08/2026
उठावनी की सूचना स्व. श्रीमति सुनीता गुप्तासमय: दोपहर  3 बजे से 4 बजे दिनाँक: 26 अगस्त 2026स्थान: माथुर वैश्य धर्मशाला,  ...
26/08/2026

उठावनी की सूचना
स्व. श्रीमति सुनीता गुप्ता
समय: दोपहर 3 बजे से 4 बजे
दिनाँक: 26 अगस्त 2026
स्थान: माथुर वैश्य धर्मशाला, शिकोहाबाद

🌟 माथुर वैश्य समाज का गौरव: आरव गुप्ता ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान 🌟हमें अत्यंत ह...
19/07/2026

🌟 माथुर वैश्य समाज का गौरव: आरव गुप्ता ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान 🌟

हमें अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आरव गुप्ता ने वर्ष 2026 की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। अपनी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ वे सोमरविल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के टॉपर बने हैं।

यह उपलब्धि उनकी असाधारण मेहनत, अनुशासन, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इतने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल करना किसी भी छात्र के लिए गौरव की बात है और आरव ने यह उपलब्धि अपने अथक प्रयासों एवं दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त की है।

आरव की सफलता केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिकोहाबाद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विशेष रूप से यह उपलब्धि इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि उनके पिता श्री अभिषेक गुप्ता जी भी अपने समय में शिकोहाबाद क्षेत्र से मंडल टॉपर रहे हैं। शिक्षा और उत्कृष्टता की यह परंपरा आज उनके पुत्र द्वारा नई ऊँचाइयों तक पहुंचाई गई है।

आरव, श्री अजय कुमार गुप्ता जी (बाबा सोप वाले) के पौत्र तथा स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी के प्रपौत्र हैं। परिवार के संस्कार, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा बड़ों के मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में आरव की यह उपलब्धि समाज के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

समस्त समाज की ओर से हम आरव गुप्ता, उनके माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची एवं समस्त परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी शिक्षा, ज्ञान और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित करते हुए परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

💐 आरव बेटा, आपकी यह सफलता हम सभी के लिए गर्व, प्रेरणा और प्रसन्नता का विषय है। हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 💐

माथुर वैश्य समाज से जुड़े समाचार व सूचनाओं के लिए कृप्या इस पेज को लाइक और फॉलो अवश्य करें

वैश्य समाज के गौरव,परम आदरणीय    जी को उप-जिलाधिकारी (SDM) का पदभार ग्रहण करने पर पूरे जनपद सिद्धार्थनगर वैश्य समाज की ओ...
16/07/2026

वैश्य समाज के गौरव,परम आदरणीय जी को उप-जिलाधिकारी (SDM) का पदभार ग्रहण करने पर पूरे जनपद सिद्धार्थनगर वैश्य समाज की ओर से कोटि-कोटि बधाई और अनंत शुभकामनाएं!आपका यह चयन आपकी कड़ी मेहनत, अटूट समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का विकास होगा और समाज के हर वर्ग को न्याय मिलेगा।ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। #वैश्यसमाज #गौरव #बधाई #प्रशासनिकसेवा

वैश्य समाज के लिए गौरव की बातजान्हवी गुप्ता के राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने पर बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं हम आपके...
15/07/2026

वैश्य समाज के लिए गौरव की बात
जान्हवी गुप्ता के राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने पर बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं हमे आप पर गर्व है

शिकोहाबाद के स्टेशन रोड,  मेला बाग, नेहा गेस्ट हाउस के सामने स्थित श्री अनुभव गुप्ता पुत्र श्री नीलेश कुमार गुप्ता सुपौत...
17/06/2026

शिकोहाबाद के स्टेशन रोड, मेला बाग, नेहा गेस्ट हाउस के सामने स्थित श्री अनुभव गुप्ता पुत्र श्री नीलेश कुमार गुप्ता सुपौत्र स्व. श्री नरोत्तम सिंह ( साढुपुर वाले ) ने 4th इंडो-नेपाल अशिहारा कराटे चैंपियनशिप 2026 जो की करार्टियन स्कूल द्वारा रंगली बाजना, नॉर्थ बंगाल में आयोजित कराया गया था जिसमे अनुभव गुप्ता ने प्रथम ( 1st ) स्थान प्राप्त कर माथुर वैश्य समाज का नाम रोशन किया। उनको व उनके माता-पिता एवम कोच को हार्दिक बधाई जिन्होंने उनकी इस उपलब्धि को संभव बनाया।

Address

1205, Katra Meera, Punjabi Colony, District Firozabad
Shikohabad
283135

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category