05/09/2022
#मेरा_मुद्दा
शिकोहाबाद नगर पालिका के भावी चेयरमेन प्रत्याशी एक नजर डाले और अपने अपने घोषणा पत्र में ये बाते जरूर शामिल करे और शहर के लोगो से भी अपील हे वो लोग भी अपने प्रत्याशी से ऐसे ही सवाल करे तभी आप अध्यछ बनोगे वर्णा शाम दाम दंड भेद वाली राजनीती न करे काम वाली राजनीती करे.
मैनपुरी रोड पानी की टंकी के पीछे कूड़ा डम्पिंग करने की जगह हे जो की शदियों से चली आ रही हे जाहिज हे पहले ये जगह शहर से बाहर थी इस लिए इसे ये स्थान का दर्जा दिया गया पर अब बिगत कुछ वर्षो से इस जगह के चारो तरफ लगभग 100 मीटर से भी कम की दुरी पर घनी आवादी व् लोग रहने लगे हे ऐसी गंदगी के पास लोगो का रहना और बीमारियों को जन्म देना आम बात हे शहर में स्वच्छ वातावरण न मिलना उस पर भी असर डालती हे और तो और इस कूड़े में जब आग लगाई जाती हे तो इससे निकलने वाली तरह तरह की गैस जो की आस पास के सभी लोगो के लिए घातक हे कई बार इस बारे में शिकायत की गई हे लोग बीमार भी पड़े हे पर कोई सुनवाई व् कार्यवाही नहीं हुई हे.
तो मेरा निवेदन हे सभी भावी उम्मीदवारों से अगर आप इस मुद्दे को आगे ले जा सकते हे और इसे किसी और जगह शिफ्ट कर सकते हे तो, तो आप चुनाव लड़े और हम आपके साथ हे अगर ये मुद्दा आपको महज हा हा में निकालना हे तो अध्यछ पद के सपने छोड़ दे क्यों की इस बार काम वाला आएगा नाम वाला नहीं
इसके साथ साथ में इस कूड़े के आस पास रहने वाले शहर के लगभग 30% वोटर (मैनपुरी रोड, श्री राम कालोनी, बोझिया, टंकी के पास के लोग, गंगा नगर, आवगंगा के पास के लोग, बुडरई के किनारे वाले लोग,टंकी के आगे रहने वाले लोग आदि) लोगो से भी निवेदन करूंगा की जब भी कोई प्रत्याशी आपके द्वार पर आये तो इस बात का ध्यान रखे और इस कार्य को कराने के लिए बोले उसके जबाब के हिसाब से ही अपना निर्णय ले.
अब युवाओ का इंकलाब होगा.
#पहला_मुद्दा_जो_घोषणा_पत्र_में_होना_चाहिए.
ालिका_अध्यछ_चुनाव