Collector Office Sheopur

Collector Office Sheopur This is official account of sheopur administration, Government of Madhya Pradesh

रामेश्वर त्रिवेणी संगम धाम को विकसित करने पर फोकससेवा संकल्प अभियान का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करें-प्रभारी मंत्री जि...
06/09/2026

रामेश्वर त्रिवेणी संगम धाम को विकसित करने पर फोकस
सेवा संकल्प अभियान का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करें-प्रभारी मंत्री
जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
-----
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी सदस्यों की भावना के अनुरूप क्षेत्र के प्रसिद्ध और लोगों की आस्था के केन्द्र रामेश्वर त्रिवेणी संगम धाम को विकसित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की जायें तथा इस पर फोकस करते हुए इसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, विधायक विजयपुर श्री मुकेश मल्होत्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायकगण श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, श्री सीताराम आदिवासी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र सिंह जाट, श्री अरविन्द सिंह जादौन, श्री गिर्राज सिंह चौधरी, श्री संजय अकोदिया, श्री रामस्वरूप मीणा, श्री लखन सिंह जाट, श्री सतीश सिंहल, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री रामअवतार शर्मा, श्री नरेन्द्र मीणा, डॉ एसके तिवारी, श्री सुजीत गर्ग आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रामेश्वर त्रिवेणी संगम धाम के विकास के संबंध में वन विभाग सहित अन्य विभागों से चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया जायें तथा संबंधित अनुमतियों को किस स्तर पर लिया जाना है, उसका भी समावेश किया जायें। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर सभी संबंधित विभागों से चर्चा के बाद तैयार किया जायें।

प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान बडौदा में जलभराव की स्थिति के स्थाई निदान हेतु प्रयास किये जायेंगे, उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य स्तर से भी एक टीम के माध्यम से समस्या निदान हेतु आंकलन कराया जायेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस दिशा में गंभीरतापूर्वक किया जायें तथा कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सुझाव भी शामिल किये जायें।

इसके साथ ही उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभियान का संचालन गंभीरता के साथ किया जायें और निर्धारित तिथियों में सभी गतिविधियां आयोजित की जायें, अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोडा जायें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि बडौदा में वर्षा पूर्व नालो की सफाई और गहरीकरण का कार्य कराये जाने से अभी तक जलभराव की स्थिति नही बनी है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान इस संबंध में नागरिको से भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि नालों का गहरीकरण और चौडीकरण होने से वर्षा जल का बहाव सुगम हुआ है तथा तेजी के साथ पानी निकासी हुई है, इस कारण अभी तक गत वर्षो की तरह जल भराव की स्थिति निर्मित नही हुई है। इसी प्रकार जानकारी दी गई कि बडौदा में कुंहाजापुर रोड पर पूर्व से निर्मित छोटी पुलियाओं के स्थान पर बडे पुल स्वीकृत हुए है तथा 15 सितंबर तक टेण्डर खुल जायेगे और अगले माह से काम शुरू हो जायेगा, जिससे जल निकासी और भी सुलभ हो जायेगी। बैठक में इस वर्ष हुए 200 करोड के औद्योगिक निवेश के संबंध में भी अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा सडक मार्गो, श्योपुर के लिए रिंग रोड, रामेश्वर घाट पर पांटून पुल, बडौदा में स्टेडियम निर्माण, टीएनसीपी की नये सिरे से प्लांनिंग आदि विकास कार्यो के प्रस्ताव रखे गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

प्रभारी मंत्री ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी-----नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्र...
06/09/2026

प्रभारी मंत्री ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी
-----
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला द्वारा आज बेटी बचाओं- बेटी पढाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायकगण श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र सिंह जाट, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे ने बताया कि यह जागरूकता रथ श्योपुर जिले की तीनों प्रमुख तहसीलों के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जन-जन तक पहुँचेगा। श्योपुर तहसील अंतर्गत ढेंगदा, श्योपुर शहरी क्षेत्र, बड़ौदा क्षेत्र, सोंईकलां, और प्रेमसर, कराहल तहसील अंतर्गत कराहल और सेसईपुरा विजयपुर तहसील अंतर्गत विजयपुर, वीरपुर, और सहसराम आदि ग्रामों में भ्रमण कर बेटी बचाओं-बेटी पढाओ का संदेश देगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

छात्रावास का निरीक्षण, अधीक्षक निलंबित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह अनुसूचित जनजाति ज...
05/09/2026

छात्रावास का निरीक्षण, अधीक्षक निलंबित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह अनुसूचित जनजाति जूनियर बालक छात्रावास आवदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर छात्रावास में अव्यवस्थाएं पाये जाने तथा बच्चों को मैन्यू अनुसार भोजन प्रदाय नही किये जाने के चलते छात्रावास अधीक्षक श्री सुरेश जाट के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बच्चों से चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि उन्हें आज दोपहर के भोजन में रोटी और दाल दी गई है, जबकि मैन्यू अनुसार रोटी और दाल के साथ चावल एवं सूखी सब्जी भी उपलब्ध कराई जानी थी। इसी प्रकार नाश्ते में खिचडी के स्थान पर पोहा प्रदाय किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। छात्रावास के निरीक्षण के दौरान 50 सीटर छात्रावास में 13 विद्यार्थी पाये गये तथा बच्चों के कमरो में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। छात्रावास परिसर में सीसी टीवी कैमरे भी निर्धारित स्थानों पर नही लगा होना पाये गये। 25 कमरो वाले छात्रावास में 10 कमरे खाली मिले, इसके साथ ही छात्रावास में कार्यरत रसोईयां श्री बृजेन्द्र कुशवाह भी एक सप्ताह से अनुपस्थित मिले। उक्त सभी अव्यवस्थाओं के चलते छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को उक्त छात्रावास में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और साफ-सफाई के साथ संचालन करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर एसडीएम श्योपुर श्री गगन मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर ने किया आवदा डैम का अवलोकन9 हजार हेक्टयर में होती है इस बांध से सिंचाई ----- श्योपुर जिले के प्रमुख बांधो में शा...
05/09/2026

कलेक्टर ने किया आवदा डैम का अवलोकन
9 हजार हेक्टयर में होती है इस बांध से सिंचाई
-----
श्योपुर जिले के प्रमुख बांधो में शामिल आवदा डैम पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पूरा भर गया है, बांध की भराव क्षमता लगभग 42 फीट है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज आवदा पहुंचकर बांध का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिपाठी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री चैतन्य चौहान, नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र जैन, श्री नरेश रायपुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि डैम पर एसडीओ एरिकेशन सहित अन्य कर्मचारियों को सर्तक रखा जायें तथा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जायें, इसके साथ ही उन्होने एसडीएम श्री मीणा को निर्देश दिये कि संबंधित पटवारी, पंचायत सचिव की ड्यूटी भी लगाई जायें तथा प्रतिदिन अपडेट लिया जायें।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा बांध की दीवार की मजबूती के लिए डाउन स्ट्रीम में बांध की दीवार के नीचे दो साल पूर्व किये गये राफ्ट कार्य का जायजा भी लिया गया एवं बांध का अवलोकन किया गया। उन्होंने बांध की वेस्ट वीयर का अवलोकन भी किया। इस दौरान बांध से होने वाली सिंचाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बांध के संबंध में चर्चा की गई।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री चैतन्य चौहान ने बताया कि उनकी टीम द्वारा डैम का निरीक्षण किया गया है तथा वर्तमान में डैम को लेकर किसी प्रकार की गंभीर समस्या नही है, डैम की भराव क्षमता 42 फीट है, जो कि पूरा भर गया है।

उल्लेखनीय है कि आवदा डैम में सीपेज को रोकने तथा बांध की दीवार की मजबूती के लिए वर्ष 2023 में 425 मीटर लम्बी तथा 5 मीटर चौडी राफ्ट डाली गई थी। वर्तमान में बांध में 45 एमसीएम पानी का भराव है, जो कि बांध की क्षमता का शत प्रतिशत है। इस बांध से निकली नहर के माध्यम से लगभग दो दर्जन ग्रामों में 9 हजार हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, पक्के बांध की कुल लम्बाई 1158 मीटर है तथा मिट्टी पाल की लम्बाई 4 हजार 497 मीटर है, करीब 6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस बांध का कैचमेंट एरिया 233 वर्ग किलोमीटर है, यह जिले का प्रमुख बांध है, यह बांध रबी सीजन में किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं की पूर्ति करता आ रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर ने बडौदा कस्बे का भ्रमण किया, जल निकासी की व्यवस्थाएं देखी -----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अतिवृष्टि के द...
05/09/2026

कलेक्टर ने बडौदा कस्बे का भ्रमण किया, जल निकासी की व्यवस्थाएं देखी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अतिवृष्टि के दौरान आज बड़ौदा कस्बे का भ्रमण किया गया तथा लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जल निकासी की व्यवस्थाएं देखी गई।

इस दौरान उन्होंने भट्टा महाराज की पुलिया और थाने की पुलिया सहित अस्पताल की पुलिया के पास नालों का निरीक्षण किया और लोगों से चर्चा की गई। नागरिको ने बताया कि इस बार नालों की सफाई तथा चौडीकरण होने से अभी तक जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हुई है तथा पानी का निकास नालों के माध्यम से हो रहा है।

उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा के मद्देनजर सभी वार्डो में निगरानी रखी जायें तथा जलभराव की स्थिति होने पर जल निकासी के उचित प्रबंध किये जायें, हालाकि बडौदा में अभी तक जल भराव की स्थिति निर्मित नही हुई है, फिर भी एहतियात के तौर पर सभी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

अतिवर्षा के बीच कलेक्टर ने शहर में किया भ्रमणबाढ राहत प्रबंधन एवं सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजासीप नदी के जलस्तर में आई...
05/09/2026

अतिवर्षा के बीच कलेक्टर ने शहर में किया भ्रमण
बाढ राहत प्रबंधन एवं सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
सीप नदी के जलस्तर में आई कमी, सुचारू हुआ किला गेट का रास्ता
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अतिवर्षा के बीच आज शहर का भ्रमण कर बाढ़ राहत प्रबंधन एवं एहतियात के तौर पर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने किला गेट पर जलभराव की स्थिति का आंकलन करते हुए नगर पालिका अधिकारियो को अमले के माध्यम से जल निकासी के निर्देश दिये एवं क्षेत्रीय लोगो से चर्चा भी की गई। वर्तमान में सीप नदी के जलस्तर में लगातार कमी आई है और दोपहर के समय जल भराव के चलते अवरूद्ध किला गेट का रास्ता शाम तक सुचारू हो गया है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा शहर के भ्रमण के दौरान बंजारा डैम पर सीप नदी के जल स्तर का अवलोकन किया तथा बंजारा डैम पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी के साथ सीप नदी के किनारे बनी बस्तियों में निगरानी बढ़ाने तथा सतर्कता हेतु मुनादी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

एसडीएम एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल भराव की संभावना वाली बस्तियों में निगरानी के लिए कर्मचारियो को मुस्तैद रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को नगर पालिका द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट कराया जाए, यह राहत शिविर नगरपालिका मैरिज गार्डन एवं नगरपालिका ऑडिटोरियम में स्थापित किए गए हैं, इन शिविरों में भोजन पानी सहित रहवास की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। हालाकि सीप नदी में जलस्तर में गिरावट के चलते ऐसी कोई आपात स्थिति नही बनी है तथा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने की आवश्यकता महसूस नही हुई है, फिर भी एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित पुलिस, राजस्व, नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

विजयपुर में भी हालात सामान्य

एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विजयपुर में भी अब हालात सामान्य है, कुवारी नदी का जलस्तर लगभग 30 फीट के नीचे चला गया है। इकलौद पुल से आवागमन सुचारू हो गया है। उन्होंने बताया कि कुवारी नदी में जलस्तर बढ जाने से 4-5 परिवारों को रेस्क्यू किया गया था, फिलहाल जलस्तर कम हो गया है और लोग वापस अपने घर चले गये है। उन्होंने बताया कि बाढ आपदा प्रबंधन के तहत विजयपुर में भी राहत शिविर बनाया गया है, फिलहाल अभी राहत शिविर में किसी को लाने की आवश्यकता नही पडी है।

एसडीएम कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव ने बताया कि कूनो नदी का जलस्तर भी लगातार कम हो रहा है तथा रेशम कॉलोनी से पानी 500 से 600 मीटर की दूरी है तथा स्थिति सामान्य है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

लगातार बारिश के दृष्टिगत नागरिको से सर्तकता बरतने की अपील ------श्योपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण चंबल, सीप, ...
05/09/2026

लगातार बारिश के दृष्टिगत नागरिको से सर्तकता बरतने की अपील
------
श्योपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण चंबल, सीप, पार्वती, कूनो, क्वारी सहित जिले की अन्य नदियों एवं जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की गई है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जिले के सभी नागरिको से अपील की गई है कि नदी, नाले, पुल-पुलिया एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। विशेष रूप से नदी किनारे, निचले एवं तलहटी वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, यदि किसी क्षेत्र में पानी का स्तर तेजी से बढ़ता है अथवा प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है, तो बिना किसी देरी के अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें और बच्चों को नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाने दें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित है। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव, नदी का जलस्तर बढ़ने, किसी व्यक्ति के फंसे होने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलती है, तो तत्काल जिला कंट्रोल रूम को दूरभाष क्रमांक 07530-222631 एवं 07530-222459 पर सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाई जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों की व्यवस्था भी की गई है। यदि किसी परिवार को सुरक्षित स्थान पर जाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें और उपलब्ध कराए गए सुरक्षित स्थानों का उपयोग करें। नगरपालिका श्योपुर में भी कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है, श्योपुर शहर में आपात स्थिति की सूचना नगरपालिका के हेल्पलाइन नंबर श्री पवन कुमार गर्ग उपयंत्री 9691773861 एवं राजस्व उप निरीक्षक श्री सत्यभानू जाटव को दूरभाष क्रमांक 9826843950 पर दी जा सकती है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

आवदा डैम पहुँची कलेक्टर वेस्ट वीयर पर पानी की निकासी का लिया जायजा
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अतिवृष्टि के दौरान बड़ौदा कस्बे का भ्रमण किया गया, इस दौरान उन्होंने भट्टा महाराज की पुलिया और थाने की पुलिया के पास नालों का निरीक्षण किया।

लोगो ने बताया कि इस बार नालों की सफाई तथा चौडीकरण होने से अभी तक जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हुई है तथा पानी का निकास नालों के माध्यम से हो रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बंजारा डैम पर जल भराव का निरीक्षण किया एवं नागरिकों से चर्चा भी की।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

MS Road, Opp. District Court
Sheopur
476337

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 9pm

Telephone

075302 20058

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Sheopur:

Shortcuts

Share