PRO Sheopur

PRO Sheopur PROjansampark Sheopur, Government of Madhya Pradesh

 #खुशियों_की_दांस्ता बिजनिस करस्पॉडेंट सखी से संकुल मैनेजर तक का सफर-समूह के माध्यम से वित्तीय समावेशन का कार्य सीखा, नि...
04/06/2026

#खुशियों_की_दांस्ता

बिजनिस करस्पॉडेंट सखी से संकुल मैनेजर तक का सफर
-
समूह के माध्यम से वित्तीय समावेशन का कार्य सीखा, निभा रही कई भूमिका
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
NRLM
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh


#श्योपुर

04/06/2026
03/06/2026

डबल इंजन की सरकार है, तो विकास की रफ्तार भी दोगुनी है…

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्‍यप्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना को स्‍वीकृति मिली है। इसके माध्‍यम से जनजातीय बाहुल्‍य जिले बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी के विकास की गति तेज होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी का हृदय से आभार।

 #खुशियों_की_दांस्ता बिजनिस करस्पॉडेंट सखी से संकुल मैनेजर तक का सफरसमूह के माध्यम से वित्तीय समावेशन का कार्य सीखा, निभ...
03/06/2026

#खुशियों_की_दांस्ता
बिजनिस करस्पॉडेंट सखी से संकुल मैनेजर तक का सफर
समूह के माध्यम से वित्तीय समावेशन का कार्य सीखा, निभा रही कई भूमिका
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह से जुडी महिलाएं आजीविका मूलक गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। समूह से जुडने के बाद इन महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है।

ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे छोटे से ग्राम कुंहाजापुर की श्रीमती सारिका बानो की, जो एक आम गृहणी थी और उसने कभी सोचा भी नही था कि वह एक दिन विभिन्न क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी भूमिका निभायेंगी, यह सब संभव हुआ है, मध्यप्रदेश शासन की समूह संवर्धन नीति से जिसके तहत एनआरएलएम अंतर्गत संचालित ताज स्वसहायता समूह से जुडकर श्रीमती सारिका बानो सबसे पहले बिजनेस करस्पॉडेंट के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान श्योपुर (आरसेटी) से प्रशिक्षण प्राप्त किया और वित्तीय समावेशन के गुण सीखें। प्रशिक्षण उपरांत वर्ष 2025 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग एंड फाइनेंस द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर बीसी सखी के रूप में ग्रामस्तर पर अपने कार्य की शुरूआत की।

इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित स्वसहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ पहुंचाया और वित्तीय प्रबंधन में खुद भी पारंगत हुई। इसी का लाभ उन्हें एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य करने के दौरान भी मिला। जब उन्होंने 6 माह में 47 पॉलिसीयां कर उन्होंने एलआईसी के अग्रणी अभिकर्ताओं में अपना नाम शामिल कर लिया। इन पॉलिसीयों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा उन्हें 47 हजार 850 रूपये मानदेय और कमीशन के रूप में 56 हजार 780 रूपये दिये गये, जिसका उन्होंने अपनी आजीविका बढाने के लिए गतिविधि हेतु उपयोग किया। इस कार्य के साथ श्रीमती सारिका बानो ने अतिरिक्त समय में सिलाई का कार्य शुरू किया और समूह के माध्यम से 80 हजार रूपये लोन लेकर सिलाई कार्य को भी बढा लिया।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के आत्म निर्भर मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करते हुए वर्तमान में श्रीमती सारिका बानो एलआईसी सखी, बैंक सखी के साथ ही संकुल स्तरीय संगठन के मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है। इस प्रकार समूह से आम गृहणी के रूप में जुडने के उपरांत अब श्रीमती सारिका बानो कई भूमिकाएं निभाकर अपने परिवार के लिए आमदनी अर्जित कर रही है। संकुल नोडल श्री हेमराज जाटव ने बताया कि श्रीमती सारिका बानो वर्तमान में विभिन्न कार्यो से अपने गांव में रहते हुए 15 हजार रूपये से अधिक की आय प्रतिमाह कर रही है।

इस प्रकार समूह से जुडने के बाद श्रीमती सारिका बानो ही नही बल्कि जिले की अनेक महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है। उन्होंने अपने इरादो और कार्यो से अपने परिवार को आर्थिक मजबूती देने का कार्य किया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
NRLM
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

03/06/2026

जिले में ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, किसानों के लिए डिजिटल सुविधा
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

उपसंचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने इस संबंध में बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसान घर बैठे डिजिटल टोकन जनरेट कर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इससे अनावश्यक भीड़ कम होने के साथ किसानों को लंबी कतारों से राहत मिल रही है। आधार एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर किसान ई-टोकन बुक कर सकते हैं तथा उन्हें एसएमएस और मोबाइल एप के जरिए जानकारी भी प्राप्त होती है।

पोर्टल पर पंजीकृत किसान से संबंधित प्रकरणों का सत्यापन राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जाता है, जिसके बाद किसान ई-टोकन प्राप्त कर उर्वरक ले सकते हैं। ई-टोकन की वैधता 72 घंटे निर्धारित की गई है। किसान स्वयं, एमपी ऑनलाइन अथवा कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी टोकन जनरेट करा सकते हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सही समिति अथवा विक्रय केंद्र का चयन कर डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित  ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिल...
03/06/2026

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में ंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में कराहल ब्लॉक की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति निमोदा मठ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग के सहयोग से ग्राम रामपुरा डांग चोट का सहराने में कलश यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सहराने गांव में स्थित प्राचीन जल स्रोत के पूजन से हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया l

इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री कल्याण मारू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग अध्यक्ष श्री तुलसीराम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शील...
03/06/2026

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर
6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 05 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया।

एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 05 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 05 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर मीणा, एमआरसीबीआरसी कराहल श्री सुनील दत्त, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।

उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

एडीएम ने कराहल में ली बैठक, दल बनाने के दिये निर्देश ------ #श्योपुर-/ अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आज तहसील क...
03/06/2026

एडीएम ने कराहल में ली बैठक, दल बनाने के दिये निर्देश
------
#श्योपुर-/ अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आज तहसील कराहल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि तहसील कराहल अंतर्गत पदस्थ राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की भूमि को सूचीबद्ध कराने के निर्देश दिये।

राजस्व निरीक्षको एवं पटवारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमियों को ग्रामवार सूचीबद्ध किया जायें तथा अवैध कब्जा होने की स्थिति में अतिक्रमण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अतिक्रमण रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधि एवं प्रक्रिया का पालन करते हुये अ.ज.जा. वर्ग के व्यक्तियों को उनकी भूमि पर काबिज कराने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसके लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को दल बनाने तथा नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग में तहसीलदार कराहल श्री नरेश रायपुरिया एवं राजस्व निरीक्षक व पटवारीगण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

अस्पताल पहुंचे एडीएम, परिजनों को ढांढस बंधाया ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श...
03/06/2026

अस्पताल पहुंचे एडीएम, परिजनों को ढांढस बंधाया
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस स्टैण्ड श्योपुर पर आंधी पानी के दौरान पेड गिरने से हुई दुर्घटना के घायलो के उपचार के संबंध में व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सको को समुचित उपचार के निर्देश प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा आगे की कार्यवाही किये जाने के संबंध में तहसीलदार और पटवारियों को निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि आज श्योपुर में तेज आंधी बारिश के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत बस स्टैण्ड पर अचानक पेड गिरने से हुई दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक स्व. श्री शाहेनूर पुत्र श्री सेफुद्दीन खान की दुखद मृत्यु हो गई और उनकी मॉ श्रीमती नसीम बानो तथा बहन सुश्री अनमोल के घायल होने पर उनका अस्पताल में उपचार जारी है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट भवन
Sheopur
476337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Sheopur:

Share