District Administration Sheohar

District Administration Sheohar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Administration Sheohar, Government Organization, Collectorate Campus, Sheohar.
(1)

03/06/2026
03/06/2026
03/06/2026

जीवन प्रमाणीकरण से वंचित पेंशनधारियों के लिए आवश्यक सूचना !

पंचायत, प्रखंड स्तर पर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC ) पर जाकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराएं और पेंशन का लाभ पाएं।




03/06/2026
03/06/2026
03/06/2026
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 02 जून 2026जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।-----शिवहर जिले की 13 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का सफल...
03/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 02 जून 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

-----शिवहर जिले की 13 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का सफल आयोजन, जन-समस्याओं का मौके पर हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
-------

बिहार सरकार के दिशा-निर्देशानुसार, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2026 को शिवहर जिला अंतर्गत सभी पांच प्रखंडो के कुल-13 चिन्हित पंचायतों में विशेष 'सहयोग शिविर' का भव्य आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं।​ इन सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य से आज सभी चयनित पंचायतों में कुल-908 प्राप्त आवेदनों में से 779 आवेदनों का सफल निष्पादन कर दिया गया।
शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे:-
1. राजस्व एवं भूमि सुधार (दाखिल-खारिज, एलपीसी, भूमि विवाद)
2. ​सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन)
3. ​आपूर्ति विभाग (नया राशन कार्ड, नाम जोड़ना/सुधार)
4. ​पंचायती राज एवं मनरेगा (जॉब कार्ड, ग्रामीण विकास कार्य)
5. ​स्वास्थ्य विभाग (निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण)
6. विधुत विभाग (बिजली बिल सुधार इत्यादि)

जिलाधिकारी ने शिविर निरीक्षण के क्रम में ऑन-द-स्पॉट कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा: ​"जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सहयोग शिविर का मकसद केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि पारदर्शी तरीके से उनका त्वरित निस्तारण करना है। जो भी आवेदन आज लंबित रह गए हैं, उन्हें अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादित कर संबंधित लाभुक को सूचित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

📢 शिवहर जिला: संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद!​आज समाहरणालय सभाकक्ष में माननीय प्रभारी मंत्र...
02/06/2026

📢 शिवहर जिला: संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद!
​आज समाहरणालय सभाकक्ष में माननीय प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास एवं सूचना व जन-संपर्क मंत्री, बिहार सरकार) की अध्यक्षता में आगामी मानसून के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
​माननीय मंत्री जी ने 'शून्य जनहानि' (Zero Casualty) के संकल्प के साथ 11 सूत्री एजेंडों पर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए:
​🌊 तटबंधों की सुरक्षा: बागमती नदी सहित सभी संवेदनशील तटबंधों और स्परों का मरम्मत कार्य बाढ़ अवधि से पहले हर हाल में पूरा करें।
​📞 कंट्रोल रूम: जिला एवं प्रखंड स्तर पर 24 घंटे कार्यरत रहने वाले 'बाढ़ नियंत्रण कक्ष' की स्थापना हो।
​⛵ राहत व बचाव: नावों का समय पर सरकारी निबंधन, नाविकों का चयन और पर्याप्त पॉलीथिन शीट्स व सूखा राशन का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित हो।
​🏥 स्वास्थ्य एवं पेयजल: जीवन रक्षक दवाएं, एंटी-वेनम, शुद्ध पेयजल और खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य तुरंत किया जाए।
​🌾 सुखाड़ से निपटने की तैयारी: कम वर्षा की स्थिति के लिए कृषि विभाग 'आकस्मिक कृषि योजना' (Contingency Crop Plan) तैयार रखे। नहरों की उड़ाही हो और सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली मिले।
​🐾 पशुधन सुरक्षा: बाढ़ के समय मवेशियों के लिए सुरक्षित शरणस्थल, टीका और चारे का मुकम्मल प्रबंध हो।
​💬 माननीय प्रभारी मंत्री का संदेश:
"हमारी प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा है। अधिकारी कागजी दावों के बजाय धरातल पर उतरकर काम करें। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

Address

Collectorate Campus
Sheohar
843329

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Sheohar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share