Sudhir Gupta State Vice President, Youth Wing, Jan Suraaj

Sudhir Gupta State Vice President, Youth Wing, Jan Suraaj मेरे तन मन मे मेरा वतन बसता है मैं और मेरा सम्पूर्ण अस्तित्व समाज, राष्ट्रकल्याण व भगवान के लिए है।

04/06/2026

बिहार के सम्मान और भविष्य की लड़ाई

बिहार ने वर्षों तक जाति, धर्म और तात्कालिक लाभ की राजनीति का परिणाम भुगता है। बीते विधानसभा चुनाव के बाद भी प्रदेश के सामने बेरोज़गारी, अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियाँ बनी हुई हैं। इसका असर केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारी भी कई बार भेदभाव, अपमान और गलत धारणाओं का सामना करते हैं।
इसी पृष्ठभूमि में जनसुराज अभियान के सूत्रधार Prashant Kishor ने बिहार के सम्मान, स्वाभिमान और विकास की लड़ाई में जनता से साथ देने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार, पलायन और बदहाली के चक्र से बाहर निकालना है, तो समाज को जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन के मुद्दों पर एकजुट होना होगा।
बिहार को फिर से समृद्ध, शिक्षित और खुशहाल बनाने के लिए जागरूक नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। बदलाव तभी संभव है जब जनता अपने भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय ले और एक बेहतर बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
— सुधीर गुप्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, जनसुराज
#बिहार #जनसुराज #प्रशांतकिशोर #बिहार_का_स्वाभिमान #बदलाव_की_राजनीति

01/06/2026

ताबड़तोड़ पेपर लीक की घटनाये, और आखिरी में शिक्षा विभाग के ऑफिस में लगी आग.... इस सरकार के चरित्र को दर्शाता है।

30/05/2026

आज हर जगह यही देखने सुनने को मिल रहा है कि पत्नी जॉब लगते पति को छोड़ दिया या पति जॉब करते दूसरी शादी कर ली। ऐसे घृणित घटनाओं से समाज को बचाने के लिए
न्यायालय और सरकार मिल कर कोई ऐसा नियम कानून बनाये जिसमें पति या पत्नी सरकारी जॉब में रहते अगर एक दूसरे को छोड़ते है तो उनकी सेवा स्वतः समाप्त हो जाए।

कभी व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली रितु जायसवाल अब भाजपा के साथ नई पारी खेलने जा रही हैं।जिस सत्ता और सिस्टम के खिला...
25/05/2026

कभी व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली रितु जायसवाल अब भाजपा के साथ नई पारी खेलने जा रही हैं।
जिस सत्ता और सिस्टम के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर राजनीति में पहचान बनाई, आज उसी सत्ता के दरबार में हाजिरी लगाने की तैयारी!
जनता पूछ रही है —
❓ क्या विचारधारा सिर्फ चुनावी मौसम का कपड़ा है?
❓ क्या बदलाव की लड़ाई सिर्फ मंचों तक सीमित थी?
❓ क्या बिहार की राजनीति में अब “संघर्ष” भी अवसर देखकर तय होगा?
बिहार की जनता सब देख रही है…
कल तक जो भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते थे, आज वही भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं।
राजनीति में यह नया नहीं है,
लेकिन जनता के विश्वास का बार-बार सौदा होना जरूर दुखद है।
सवाल पार्टी बदलने का नहीं,
सवाल उस भरोसे का है जो जनता ने “विचार” समझकर दिया था।
#जनता_सब_देख_रही_है #बिहार_राजनीति Sudhir Gupta Jan Suraaj

जनसुराज हर उस बिहारी के साथ खड़ा है जिसे इस सरकार ने अकेला छोड़ दिया है।Sudhir Gupta Jan Suraaj  #शिवहर
22/05/2026

जनसुराज हर उस बिहारी के साथ खड़ा है जिसे इस सरकार ने अकेला छोड़ दिया है।
Sudhir Gupta Jan Suraaj #शिवहर

इश्क और जंग में सब जायज है। क्या मोदी जी सही कह रहे है न......
21/05/2026

इश्क और जंग में सब जायज है। क्या मोदी जी सही कह रहे है न......

दिल पे रख कर हाथ कहिए शासन हो या प्रशासन बिना थैली के कोई काम होता है क्या ?टिकट लेने से चुनाव जीतने तक पैसा ही काम आता ...
19/05/2026

दिल पे रख कर हाथ कहिए शासन हो या प्रशासन बिना थैली के कोई काम होता है क्या ?
टिकट लेने से चुनाव जीतने तक पैसा ही काम आता है। नौकरी लेने में भी अब थैली की उपयोगिता है। पैसा ऊपर से नीचे आता है फिर नीचे से ऊपर जाता है। यही सच्चाई है।
Jan Suraaj #शिवहर #थैली

18/05/2026

यही है दूसरे राज्यों में बिहार और बिहारी का सम्मान......अपने हक के लिए आगे बढ़ो।
Sudhir Gupta Jan Suraaj

18/05/2026

Address

0
Sheohar
843329

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sudhir Gupta State Vice President, Youth Wing, Jan Suraaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share