My Shamli

My Shamli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from My Shamli, Public & Government Service, Shamli.

20/03/2015

हर मां का यही कहना बेटी को अनपढ़ नहीं रखना

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तर पर स्कूल चलो रैली शुक्रवार को निकाली जाएगी। वीवी इंटर कालेज में रैली का शुभांरभ डीएम प्रमोद कुमार पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रैली का समापन राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में सभा के साथ समापन होगा। उधर, जिले भर में स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चों-शिक्षकाें ने हर मां का यही कहना बेटी को अनपढ़ नहीं रखना नारे लगाए।
शुक्रवार को स्कूल चलो रैली के तहत प्राथमिक विद्यालय महरमपुर में ग्राम प्रधान संदीप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में ग्रामीणों बच्चाें को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। पढ़ लिख लेगा जब हर बच्चा, भविष्य देश का बनेगा अच्छा, जन- जन का यह नारा है, शिक्षा ही लक्ष्य हमारा है। ग्राम वासियों को यह पैगाम, सबको शिक्षा- सभी को काम। रैली में प्राध्यापक जनेश्वर प्रसाद शर्मा, सहायक अध्यापक आदित्य कुमार, रवि कुमार, राजकुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे। बनत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रैली को बीएसए अरविंद कुमार, बनत नगर पंचायत के चेयरमैन जयतर पाल सिंह, जिला समन्वयक पवन कुमार भाटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वार्ड सभासद धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, रहतूलाल, प्रभात, शशि प्रभा, खलील अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार रश्मि वार्डन, नवीन कुमार, इमरान अहमद, उमा रानी, वीरेंद्रसिंह, आदिती, सत्यवती मौजूद रहे।
ग्राम धनेना प्राथमिक विद्यालय उत्तर प्राथमिक विद्यालय धनेना में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक राधेश्याम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विवेक कुमार, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, अमरीश कुमार, सुशील कुमार मौजूद रहे। ग्राम जलालपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयाें के छात्र- छात्राओ ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार एवं कृ ष्णपाल ने किया। रैली में अभिभावकों को अपने बच्चों का नामाकंन कराने के लिए प्रेरित किया। रामनारायण, प्रमोद सिंहवाल, आदेश चौधरी, नेहा, मीनू,मैना, रामपाल राकेश, ओम, विनोद कुमार मौजूद रहे। ग्राम लांक में स्कूलों चलो रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव भ्रमण के बाद समाप्त हुई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धीर सिंह मौजूद रहे।

13/01/2015

शामली को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला प्रशासन ने शामली शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
डीएम एनपी सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा शहरों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जाना है। शामली शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कई कारण बताते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें बताया गया है कि शामली जिला मुख्यालय से दिल्ली की दूरी केवल 90 किमी है। यह शहर हरियाणा के बडे़ शहर करनाल और पानीपत से सटे हैं। शामली में एशिया की पहले नंबर की कृषि वाहनों की रिम-धुरे उत्पाद की कई नामी फैक्ट्रियां हैं। साथ ही पेपर, रोलिंग और चीनी मिलें यहां हैं। शामली सिटी तीन राजमार्ग दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री, मेरठ -करनाल और पानीपत खटीमा यहां से निकलते हैं। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि शामली हरियाणा के उद्यमी भी यहां पर आकर उद्योग लगाने के इच्छुक हैं।
शामली शहर के आसपास कई नई कॉलोनियां व्यावसायिक कांपलेक्स, शिक्षण संस्थाएं और जिला मुख्यालय का निर्माण होना है। इसलिए यह शहर का अत्यधिक विकास और विस्तार होगा। इस शहर में लघु और कुटीर उद्योगों की संभावनाएं भी बेहद अधिक हैं।
डीएम ने अपने प्रस्ताव में उक्त तथ्यों के साथ सुझाव दिया है कि यदि शामली को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर यहां का विकास किया जाए, तो शामली शहर जहां सांस्कृतिक, कृषि ,आर्थिक और व्यावसायिक सभी क्षेत्रों में देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है।
शहर में लघु-कुटीर उद्योगों की संभावनाएं

26/10/2014

तीन दुकानें निलंबित, आठ को नोटिस जारी

अमर उजाला ब्यूरो

शामली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराने के उद्देश्य से डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से सस्ते गल्ले की दुकानों का सत्यापन कराया। इस दौरान दुकानाें में भारी अनियमितताएं मिली। तीन सस्ते गल्ले की दुकानों को निलंबित कर दिया गया हैं।
डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने राशन वितरण का सत्यापन और परीक्षण कराने के लिए 18 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिलास्तरीय 18 अधिकारियों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ग्राम बधेव के राशन डीलर विवेक देशपाल ने तीन माह से राशन वितरण नहीं किया। ग्राम खंदरावली के राशन राशन डीलर द्वारा भी कई माह से मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया गया। ग्राम राझड़ के राशन डीलर रामकुमार का स्टॉक रजिस्टर शून्य मिला, जबकि मौके पर चार कुंतल चीनी और 300 लीटर मिट्टी का तेल मिला। तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। सिलावर के राशन डीलर सुभाष चंद का स्टॉक बोर्ड भरा नहीं मिला। सिलावर के दूसरे राशन डीलर शिवकुमार की दुकान बंद मिली। सिलावर के ही राशन डीलर पूरण चंद का स्टॉक बोर्ड भरा हुआ नहीं मिला।
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता, ग्राम तितरवाडा के डीलर मेहरदीन, शामली के राशन डीलर पवन पालीवाल, ग्राम खंदरावली के राशन डीलर कौशर अली को भी खामिलयां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सीडीओ, एसडीएम सदर, कैराना व सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए कि वह समय पर निरीक्षण करे।

19/10/2014

19 अक्तूबर 2014 तीन दबोचे, 400 अधबने तमंचे बरामद
हुरमंजपुर में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री

अमर उजाला ब्यूरो

शामली/कांधला। कांधला क्षेत्र के हुरमंजपुर गांव में एक तहखाने में चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने मौके से तीन बने और 400 अधबने तमंचों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस के मुताबिक हथियार बनाने वालों के तार मेरठ और बुलंदशहर से भी जुड़े हैं।
पुलिस ऑफिस पर शनिवार को एसपी पवन कुमार ने पत्रकार वार्ता में पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कांधला थानाध्यक्ष पंकज वर्मा पुलिस टीम के साथ कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर सुन्ना पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवारों ने अचानक पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रुकवा ली। पुलिस ने कार सवार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला हाल सुजडू मुजफ्फरनगर निवासी सलीम और उसके लड़के परवेज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से लिसाढ़ी गेट बुनकर नगर मेरठ निवासी आफताब अंसारी फरार हो गया। पुलिस ने सलीम के कब्जे से एक तमंचा, नाल और लकड़ी की चाप बरामद की। पूछताछ में सलीम ने बताया कि उसका समधी अब्दुल हुरमंजपुर कांधला में रहता है, जिसके घर में एक तहखाने में तमंचा फैक्ट्री चलाई जा रही है। पुलिस ने हुरमंजपुर गांव में दबिश दी तो मौके से अब्दुल पकड़ा गया, जबकि उसका लड़का आबिद छत कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने आबिद के मकान में बने तहखाने से 315 और 12 बोर के दो बने और 400 अधबने तमंचे बरामद किए। तहखाने में रखे तमंचा बनाने के उपकरण ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सलीम एक बार कांधला, चार बार बुढ़ाना और एक बार मुजफ्फरनगर से तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। उसने पूछताछ में बताया कि वह फरार आरोपी मेरठ निवासी आफताब अंसारी से तमंचों की नाल बनवाता था। तमंचे तैयार होने पर बना हुआ माल बुलंदशहर के गुलावठी निवासी फरमान के माध्यम से बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी को लगाया है। गिरफ्तार आरोपियों समेत छह अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मेरठ और बुलंदशहर से भी जुड़े हैं आरोपियों के तार
शामली
दंगे के बाद बनाने लगे हथियार
शामली। कांधला थानाध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि सलीम पांच बार अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाने के मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि उसने अपने समधी अब्दुल के साथ मिलकर पिछले वर्ष सितंबर माह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तहखाना तैयार करवाते हुए तमंचा फैक्ट्री की शुरूआत की थी। सलीम अभी तक एक हजार लोगों को तमंचा बेचने की बात कह रहा है, लेकिन मौके से बरामद हुए माल के हिसाब से आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों समेत सभी को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया जाएगा।
एक हजार लोगों को बेच चुका मौत का सामान
शामली। एसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह कांधला में चल रही तमंचा फैक्ट्री से अब तक एक हजार लोगों को मौत का सामान बेच चुका है। उसका समधी अब्दुल तमंचे बनाने का काम करता था, जबकि सलीम मार्केटिंग और मेरठ निवासी आफताब से तमंचों की नाल बनवाने का काम करता था। बड़ी खेप गुलावठी, बुलंदशहर निवासी फरमान के माध्यम से बेची जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा लांग बैरल का तमंचा पांच से सात हजार रुपये में और शार्ट बैरल के तमंचे खरीददार की हैसियत के हिसाब से बेचा जाता था।

19/10/2014

104 बच्चों का दाखिला

अमर उजाला ब्यूरो

शामली। कूडे़ के ढेर में अपना भविष्य तलाशने वाले 104 बच्चों का प्राइमरी स्कूलों में दाखिला जिलाधिकारी की पहल पर हो गया। इन बच्चों का शामली शहर और सिंभालका गांव के प्राइमरी स्कूलों में दाखिला कराया गया है। सरकार की ओर से किताबें दी गई, जबकि डीएम ने अपनी ओर से इन्हें स्कूली बैग और स्टेशनरी दी। इस मौके पर डीएम ने समाज से इस तरह के बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बीते सप्ताह डीएम ने शहर और निकट के सिंभालका गांव का दौरा किया था। इस दौरान कई बच्चे कूढ़े की ढेर से पन्नियां बीनते हुए मिले थे। डीएम ने इन बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया था। परिजनों की रजामंदी के बाद डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इन बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि शामली के प्राइमरी पाठशाला नंबर आठ में 62 और सिंभालका गांव के प्राइमरी स्कूल में 42 बच्चों का प्रवेश करा दिया गया है। शनिवार को इन बच्चों के प्रवेश के मौके पर दोनों स्कूलों में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन की ओर से दी गई किताबें और ड्रेस इन बच्चों को दी गई।
इस मौके पर इनमें से कुछ बच्चों के परिजनों ने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल न भेजना उनकी एक भूल थी। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि गरीब तबकों के बच्चों को शिक्षित कराने में सहयोग करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस मौके पर बीएसए अरविंद कुमार, मंजू तोमर, संजीव कुमार, सहदेव सिंह आदि का सहयोग रहा।

03/01/2014

शामली में शामिल होंगे दस गांव

• अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जनपद के दस गांव जल्द शामली जिले में शामिल हो जाएंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने आयुक्त एवं राजस्व परिषद को संस्तुति भेज दी है। एसडीएम बुढ़ाना से सीमा निर्धारण के संबंध में विस्तार से आख्या तलब की गई थी।
मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमा पर पड़ने वाले गांव को लेकर ऊहापोह का माहौल बना हुआ था। दंगे में गफलत के चलते मुसीबत बढ़ गई थी। दोनों जिलों के प्रशासन ने जल्द से जल्द बंटवारा निर्धारित करने का फैसला किया था।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि जनपद के भारसी, नाला, कनियान, भनेडा, भभीसा, सुन्ना, डांगरौल, हुरमजपुर, सल्फा एवं ख्वासपुर को शामली जिले में शामिल करने की संस्तुति प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ को भेज दी है। डीएम शामली ने इन गांवों को नवसृजित जिले में सम्मिलित करने का मांग पत्र प्रेषित किया था। इसी के आधार पर शासन ने जिला मुजफ्फरनगर से इस संबंध में विस्तार से आख्या चाही थी। एसडीएम बुढ़ाना से आख्या प्राप्त कर शासन को भेजी गई।
डीएम ने राजस्व परिषद को भेजी संस्तुति

01/01/2014
07/10/2013

रेलवे का यात्रियों को तोहफा
अमर उजाला, शामली

उत्तर रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। सप्ताह में एक दिन शनिवार को बीकानेर से दिल्ली वाया शामली होकर हरिद्वार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दौडे़गी।
जिला मुख्यालय से अजमेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस के बाद उत्तर रेलवे ने बीकानेर-दिल्ली वाया शामली होकर हरिद्वार के लिए शनिवार को स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है। रेलवे के अधिकारिक सूत्राें के मुताबिक बीकानेर -हरिद्वार वाया शामली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को यहां पहुंचेगी। बीकानेर से यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को रात 7.55 बजे चलकर रतनगढ़, सांदलपुर, महेंद्र गढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, शामली, टपरी, रुड़की होते हुए हरिद्वार शनिवार को सुबह साढे़ दस बजे पहुंचेगी। शनिवार को रात्रि आठ बजे स्पेशल व एक्सप्रेस यह ट्रेन हरिद्वार से चलकर शामली में रात्रि 10.55 बजे पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी उत्तर रेलवे टपरी केयातायात निरीक्षक जेएस कालरा व शामली के पवन कुमार ने दी है।

07/10/2013

हिंसा के बाद खेतों पर हो रही वारदातें
अमर उजाला, शामली (ब्यूरो)।

हिंसा के बाद अब खेतों पर वारदातों का दौर शुरू हो गया है। नलकूपों के बाद अब खेतों पर तैयार खड़ी फसलों में आगजनी करते हुए किसानों को निशाना बनाया जा रहा है।
शनिवार की रात फुगाना थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में किसान अजब सिंह की दो बीघा गन्ने की फसल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीण पूरी रात अलग-अलग झुंडों में खेतों के आस-पास ही तैनात दिखाई दिए। वहीं, कुछ ग्रामीणों की टोलियां खेतों पर कांबिंग करते हुए अराजक तत्वों की तलाश में नजर आई। उधर, कांधला थाना क्षेत्र के गांव सल्फा के पूर्व प्रधान जय प्रकाश की छह बीघा ईंख की फसल में आग लग गई। पूर्व प्रधान ने कुछ असामाजिक तत्वों में गांव का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। किसान ने भी नामजद तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हिंसा के बाद खेतों पर किसानों के नलकूपों और फसलों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार दोपहर कुछ असामाजिक तत्वों ने लांक और बहावड़ी के किसानों की फसलों को भी जला दिया था।

07/10/2013

चोरी की बाइक लेकर घूमा पुलिसवाला, मालिक से भिड़ा
अमर उजाला, शामली

आठ दिन पहले एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उसी मोटरसाइकिल को लेकर एक पुलिसकर्मी शहर में घूम रहा था। तभी मोटरसाइकिल मालिक ने उसे दबोच लिया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी को घेर लिया। कागज दिखाने पर पुलिसकर्मी को मोटरसाइकिल उसके मालिक को सौंपनी पड़ी। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले के शामली की है।

शहर के नया बाजार निवासी पूर्व सभासद प्रवीण गर्ग की आठ दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। प्रवीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर प्रवीण शहर की नाला पटरी से गुजर रहा था। तभी उसे अपने ही नंबर की एक मोटरसाइकिल दिखाई दी।

उसने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ कर शोर मचा दिया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है और यह मोटरसाइकिल तीन दिन पूर्व बरामद हुई है।

प्रवीण ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल पहचान ली तो पुलिस तीन दिन पूर्व बाइक बरामद होने की बात कह रही है। प्रवीण और पुलिसकर्मी के बीच काफी समय तक गहमागहमी होती रही।

प्रवीण ने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन काफी देर तक भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। पुलिसकर्मी ने कागज दिखाने पर मोटरसाइकिल प्रवीण को सौंप दी। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि पुलिसकर्मी किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल लेकर गया था।

Address

Shamli
247776

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My Shamli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share