05/04/2026
#मिशन_सहारा #उभरता_भारत
आओ मिलकर इंसानियत का फर्ज अदा करे।
हमारे शिलाई क्षेत्र के एक और परिवार को आप सबके सहारे की जरूरत है, हमें पूर्ण बिश्वास है आप सबका साथ, सहयोग हमें हमेशा की तरह मिलेगा।
दुःख कोई आम हो तो इंसान झेल ही लेता है, लेकिन कभी कभी ऐसा समय आ जाता है ज़ब हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते। ऐसे मे हम सबको एक परिवार के रूप मे एक दुसरे का सारथी बनकर दुःख बांटना चाहिए।
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के गांव कुफोटी का एक परिवार आज भीषण संकट से गुजर रहा है। सड़क हादसे के बाद मस्तराम और उनकी पत्नी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई और अब दोनों गंभीर बीमारियों के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
हादसे में मस्तराम के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और और रिड्ड की हड्डी भी टूट रखी है और बाद में अधरंग (पैरालिसिस) के कारण उनका आधा शरीर काम करना बंद कर गया। वहीं उनकी पत्नी, जो उनकी सेवा में लगी थीं, शुगर के चलते अपनी दोनों किडनियां गंवा बैठीं और अब उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए जाना पड़ता है। जिसमे आप सभी जानते है की कितना खर्च होता है ऐसे मे आप सब और आपका अपना उभरता भारत ही एकमात्र सहारा नजर आता है, पीड़ित परिवार ने बिश्वास जताया है की उभरता भारत उनकी सहायता के लिए जरूर आगे आएगा। ऐसे मे उभरता भारत के सभी मित्रो से और आप सभी मित्रो से हम आग्रह करते है की इस परिवार की सहायता के लिए आगे आए।
परिस्थितियां इतनी खराब हो गईं कि उन्हें अपना घर-गांव तक छोड़ना पड़ा और फिलहाल वे एक सीलन भरे छोटे कमरे में रहने को मजबूर हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा गांव में ही रह रहा है।
आओ मिलकर हम भी इस नेकी की राह पर सहारा बनें और किसी की टूटी हुई जिंदगी को फिर से संवारने में अपना योगदान दें।
कृपया आप सभी इस परिवार का सहयोग अपनी संचित पूंजी मे से 10, 50 100 500 1000 रूपये से लेकर जितना सम्भव हो अंशदान जरूर करे। यदि यह नहीं संभव ना हो तो कृपया अपने परिचितों तक और समर्थ लोगो तक यह post साझा करे ताकि आपके माध्यम से कोई ना कोई सहयोग राशि जरूर भेजें, ताकि किसी के जीवन मे फैले अंधेरे को मिटाकर फिर से उम्मीद का चिराग जलाया जा सके।
सहयोग राशि आप निम्नलिखित माध्यमों से भेज़ सकते है:-....
सहायता हेतु G-Pay No. 98165 79185 मस्त राम
A/C No. 42114850094
IFSC CODE SBIN0063982
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे :-
मस्त राम जी 98165 79185
सतपाल सत्ती जी (स्थानीय व उभरता भारत सलाहाकार) 7807229717
ॐ प्रकाश शर्मा अध्यक्ष उभरता भारत 9816331643
आपका अपना उभरता भारत 🚩🚩🚩