07/03/2024
आज दिनांक /07/०3/2024 को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गईं। बैठक का विधिवध शुभारंभ भाजपा के पित्रपुरुष दीनदयाल उपाध्याय,श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ । प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय मदन लाल जी राठौर द्वारा किया गया । दीप्रज्वलन के पस्चात अतिथि परिचय किया गया l उसके उपरांत भोपाल संभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री उमाकांत दीक्षित द्वारा अतिथियों को भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया गया। बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदन लाल जी राठौर द्वारा प्रदेश में प्रकोष्ठ द्वारा 28 फरवरी से 15 मार्च तक चलने वाले घर _घर संपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए । समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी जी एवं भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धि के बारे में अवगत करवाना साथ ही प्रधानमंत्री नामो एप पर अपनी गतिविधियों को अपलोड करने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की बैठक में मुख्य रूप से जबलपुर संभाग से श्री अशोक सिंघाई जी , ग्वालियर संभाग से अशोक पटसरिया जी, सागर संभाग से श्री देवीदीन दुबे जी , शहडोल संभाग से श्री अजय बघेल जी तथा 5 संभाग के प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी श्री अमित उदय जी , बलराम राजपूत जी , प्रशांत मिश्रा जी , नितिन दीवेदी जी , आलोक आहूजा जी उपस्थिति रहे । बैठक के पस्चात प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा की गई गतिविधियों से प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदात शर्मा तथा भाजपा संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी और लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र नाथ सिंह से पुष्पगुच दे कर भेंट की ।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री उमाकांत दीक्षित द्वारा किया गया तथा बैठक का आभार संभाग प्रभारी श्री देवीदीन दुबे ने माना
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh BJP INDIA PMO India ShivprakashShivraj Singh Chouhan Narendra Modi हितानन्द शर्मा Murlidhar Rao