Zila Panchayat Shajapur

Zila Panchayat Shajapur MGNREGA, Swachh Bharat Mission, Pradhanmantri Awas Yojana (Grameen), Ajivika Mission, Madhyanh Bhoja

दिनांक 17 सितम्‍बर 2024 को स्‍थानीय गांधी हॉल शाजापुर में माननीय विधायक श्री अरूण भीमावद, माननीय श्री हेमराज सिंह सिसोदि...
18/09/2024

दिनांक 17 सितम्‍बर 2024 को स्‍थानीय गांधी हॉल शाजापुर में माननीय विधायक श्री अरूण भीमावद, माननीय श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, अध्‍यक्ष जिला पंचायत, श्री संतोष टैगोर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा उपस्थित जनसमुदाय‍ को स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत शपथ दिलाई गई।




Swachh MP
Collector Shajapur



स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान -2024 अंतर्गत स्‍थानीय गांधी हॉल शाजापुर में माननीय विधायक श्री अरूण भीमावद एवं माननीय श्री हे...
18/09/2024

स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान -2024 अंतर्गत स्‍थानीय गांधी हॉल शाजापुर में माननीय विधायक श्री अरूण भीमावद एवं माननीय श्री हेमराज सिंह सिसोदिया अध्‍यक्ष जिला पंचायत शाजापुर के मुख्‍य आतिथ्‍य में शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के भुवनेश्‍वर, उड़ीसा से प्रधानमंत्री आवास योजनान्‍तर्गत देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नवीन निर्मित आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम एवं सिंगल क्लिक के माध्‍यम से राशि हस्‍तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल टेलीकॉस्‍ट के माध्‍यम से दिखाया गया। साथ ही स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान का राज्‍यस्‍तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण दिखाया गया।
दिनांक 17 सितम्‍बर से 02 अक्‍टूबर के बीच चलने वाले उपरोक्‍त कार्यक्रम के सम्‍बन्‍ध में श्री संतोष टैगोर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा विस्‍तृत जानकारी दी गई।
उपरोक्‍त कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में महिला एवं पुरूष प्रतिभागी उपस्थित थे।







जिले में भारतीय प्रबंध संस्थान इन्दौर के 40 विद्यार्थियों द्वारा जनपद पंचायत शाजापुर, मो0बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल ...
19/12/2023

जिले में भारतीय प्रबंध संस्थान इन्दौर के 40 विद्यार्थियों द्वारा जनपद पंचायत शाजापुर, मो0बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल में क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित जल संरक्षण कार्य एवं पोल्ट्रीफार्म का अवलोकन किया जाना है। आज दिनांक 18/12/2023 को विद्यार्थी जिला पंचायत शाजापुर में उपस्थित हुए। उपस्थित विद्यार्थियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर द्वारा विस्तृत रूप से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, जल शक्ति अभियान एवं मनरेगा अधिनियम में अन्य अनुमत कार्यो के संबंध में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेकडेम, स्टापडेम, सोखपीट, गलीप्लग, रिचार्ज पीट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कंटूरट्रेन्च, कंटूरबन्ड, बोल्डरचेक, फार्मबन्डिंग, गेबियन संरचना, अण्डरग्राउण्डडाईक, डगआउट पोण्ड आदि विभिन्न कार्यो के संबंध में विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। विद्यार्थियों का भ्रमण जिले में दिनांक 18/12/2023 से 22/12/2023 तक जिले की जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में उक्त श्रैणी में निर्मित संरचनाओं का अवलोकन मौके पर उपस्थित होकर किया जाना है।

23/11/2022

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
----
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की अध्यक्षता में गत दिवस जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के लिए कार्यरत एजेंसिया उपस्थित थी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती राय ने मेटल इंफ्रा की धीमी प्रगति के लिए ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने तथा कार्यो को 30 नवंबर तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मोहित बुलडकोन इंदौर, संजय विजयवर्गीय सारंगपुर, श्री कृष्णा ट्रेडर्स, श्री इन्टरप्राइज सूरत, धरती इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुपस्थित रहने पर इन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री , उपयंत्री उपखण्ड शाजापुर एवं शुजालपुर उपस्थित थे।
Zila Panchayat Shajapur

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 3 से 6 नवंबर के मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और जनपद स्तर पर विभिन...
01/11/2022

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 3 से 6 नवंबर के मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और जनपद स्तर पर विभिन्न प्रकार के परंपरागत खेल कूद की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी । , कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु आज जिला पंचायत में मुख्य अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्री विवेक दुबे जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में यह तय किया गया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न आयु समूह के महिला एवं पुरुषों की प्रथक प्रथक परंपरागत रूप से खेले जाने वाले खेलों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी , जिसमें मुख्यता 100 मीटर दौड़ ,कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी ,चम्मच दौड़, कुश्ती, बोरा रेस एवं स्थानीय स्तर पर प्रचलित अन्य खेलों का चयन किया जाएगा । इसके लिए ग्राम पंचायतों में स्थित खेल मैदानों की साफ सफाई , समतलीकरण के निर्देश श्रीमती रॉय द्वारा दिए गए , ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों की गतिविधियों के आयोजन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी जिसमें ग्राम में पदस्थ शिक्षक/ खेल शिक्षक , ग्राम पंचायत के सचिव/ जीआरएस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष /सचिव और राज्य आनंद संस्थान के पंजीकृत आनंदको को शामिल किया जाएगा ! खेल प्रतिस्पर्धा में विजेता एवं उपविजेता घोषित किए जाएंगे विजेताओं को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा आयोजन स्थल पर छाया पानी, बैठक ,फर्स्ट एड किट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए विशेष रुप से महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं और 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को इन खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए । PRO Jansampark Shajapur Collector Shajapur

शाजापुर जिले में अमृत सरोवर (तालाब) निर्माण से कृषकों के चहरे पर आई मुस्का न  शाजापुर जिले में अमृत सरोवर तालाब निर्माण ...
13/07/2022

शाजापुर जिले में अमृत सरोवर (तालाब) निर्माण से कृषकों के चहरे पर आई मुस्का न

शाजापुर जिले में अमृत सरोवर तालाब निर्माण हेतु 79 स्थोलों का चयन किया गया है। प्रत्येक तालाब की जल भण्डारण क्षमता न्यूनतम 10 हजार घन मीटर रखी गई है। 12 तालाब में कार्य पूर्ण हो चुका है। तालाबों में जल संग्रहण से भूमिगत जल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ कृषकों की भूमि सिचाई का स्त्रोत बन गया है। निर्मित तालाबों में जल भराव भण्डारण प्रथम बारिश से ही शुरू हो चुका है, जिससे तालाब के नजदीक के कृषकों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। तालाब के नजदीक कृषक जो कि वर्ष में केवल एक ही फसल ले पाते थे, वह अब खरीब की फसल के साथ-साथ रबी की भी फसल का उत्पाूदन कर सकेगे। साथ ही अमृत सरोवर तालाब में मत्‍स्‍य पालन प्रस्तावित है। जिससे लाभांवित हितग्राहीयों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
जिले में जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत मोरटाकेवड़ी के ग्राम उमरसिंगी में अमृत सरोवर तालाब में जल भण्डाचरण क्षमता 10 हजार घनमीटर से अधिक है, निर्माणाधीन तालाब निर्माण से 20 कृषकों की लगभग 30 बीघा जमीन सिंचित होगी। जिससे कृषकों की प्रतिवर्ष लगभग 6 लाख रूपये की आय में वृद्धि होगी। तालाब में वर्षा के संग्रहित पानी को देखकर कृषकों की उम्मीदे बड़ गई है। निर्मित तालाब से स्व. सहायता समुह की महिलाओं की अप्रेक्षाए जागृत हो गई है, स्व. सहायता समुह की महिलाओं द्वारा तालाब में मछली पालन का कार्य प्रस्तावित है। Collector Shajapur PRO Jansampark Shajapur Mpsrlm

29/06/22 को श्रीमती मिशा सिंह, CEO, जि.पं.शाजापुर द्वारा ज.पं. शुजालपुर के मोरटाकेवड़ी एवं पगरावदकलां में अमृत सरोवर/पुष...
29/06/2022

29/06/22 को श्रीमती मिशा सिंह, CEO, जि.पं.शाजापुर द्वारा ज.पं. शुजालपुर के मोरटाकेवड़ी एवं पगरावदकलां में अमृत सरोवर/पुष्‍कर धरोहर में निर्मित तालाब एवं आवास योजना अन्तर्गत आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। PRO Jansampark Shajapur Collector Office Shajapur

नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन मुख्य  कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश...
01/06/2022

नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर अन्तंर्गत गठित एकता महिला सामुदायिक सहयोग संगठन मोमन बडोदिया द्वारा स्वास्थ विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय द्रृष्टिहीनता नियत्रंण कार्यक्रम अन्तर्गत नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन आज दिनांक 01 जून 2022 को मांगलिक भवन मोमन बडोदिया में किया गया शिविर में 180 ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा अपनी आंखो का परिक्षण कराया गया स्वास्थ्य विभाग के नेत्र चिकित्सा् सहायक सुश्री सौनाली चौरसिया द्वारा आंखों का परिक्षण कर द्रृष्टिदोष पाई गई महिलाओं का उपचार कर दवाईयां दी, शिविर में आवश्कतानुसार 60 चश्मो का वितरण भी किया गया !
इस अवसर पर सहा.जिला प्रबंधक श्री शरद तिवारी, विकासखण्ड प्रबधंक श्री बृजराज सिंह चौहान , ए.एन.एम. श्रीमती प्रीति माहौर, स्टाफ नर्स श्रीमती शकुन्तला ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
PROjansampark Shajapur Collector Office Shajapur Mpsrlm

30/05/2022

प्रशिक्षण सह नियोजन हेतु युवतियां रवाना

म.प्र.‘डे’राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर डीडीयुजीकेवाय अंतर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन उपलब्ध कराने राज्य स्तर से टेक्नो इंडिया संस्था प्रशिक्षण केंद्र इंदौर का चयन किया गया हैं !
मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय काउंसलिंग शिविर का आयोजन किये गये थे, काउंसलिंग शिविर के माध्यम से चयनित २९ युवतियों को 29 मई 2022 को जिला पंचायत परिसर से रवाना किया गया इस अवसर पर प्रभारी जिला परियोजना प्रबन्धक श्री बलवंत शितोले द्वारा युवतियों का उत्साहवर्धन कर डीडीयुजीकेवाय अंतर्गत संस्था द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण को नियमित रूप से प्राप्त करने तथा प्रशिक्षण उपरांत रोजगार करने मार्गदर्शन दिया ! प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में ग्राहक संबंध प्रबंधन (सी.आर.एम) विषय का नि:शुल्क आवासिय प्रशिक्षण 4 माह, न्यूनतम 10 वी पास, 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवतियों को प्रदाय किया जाता हैं जिसमे प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न संस्थाओ में नियोजन दिलाया जाता हैं ! इस अवसर पर संस्था प्रशिक्षक राधेश्याम परमार व् आस्था पाण्डेय भी उपस्थित थे !
PROjansampark ShajapurCollector ShajapurMpsrlm

20/05/2022
जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिये-------     जिला पंचायत मुख्...
20/05/2022

जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिये
-------
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने गत दिवस मो. बडोदिया जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरियादया] सागड़िया एवं चौमा का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत मो बडोदिया श्री एचएल वर्मा] परियोजना अधिकारी]मनरेगा]जिला समन्‍वयक एसबीएम]तकनीकी विशेषज्ञ वाटर शेड एवं जनपद पंचायत मो बडोदिया का अमला उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत संचालित परियोजना योजनान्तर्गत ग्राम उमरियादया तथा ग्राम पंचायत सागडिया के ग्राम जावदी में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर एवं कन्टूर ट्रेंच के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंन सभी निर्माण कार्य स्थल पर सूचना फलक लगाने के निर्देश दिये। साथ ही निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर की जल भरण क्षमता में निर्धारित मापदण्ड अनुसार कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत चौमा में मनरेगा योजनान्तर्गत पुष्कर धरोहर समृद्धि योजना अंतर्गत किये जा रहे तालाब जीर्णोद्वार का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने तालाब के उपरी हिस्से में पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। साथ ही सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चौमा में गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला में गोबर प्रबंधन] स्वच्छता एवं बिजली व्यवस्था सुनिश्चित् करने के लिए सचिव ग्राम पंचायत चौमा को निर्देश दिये। स्वच्छता अभियान अन्तर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे सामुदायिक लीच पिट की तकनीकी खामियों में सुधार बाबत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी]जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया को तत्काल निर्देशित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता] साफ सफाई हेतु निर्देश दिये तथा स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव ग्राम पंचायत चौमा एवं ब्लॉक समन्वयक]एसबीएम मो बडोदिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। Collector Shajapur PROjansampark Shajapur

Address

Zilla Panchayat, Lalghati
Shajapur
465001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Panchayat Shajapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Zila Panchayat Shajapur:

Share