03/04/2023
#मंजीत चौधरी■👇
मुंडावर सीट बीजेपी की उन सीटों में शामिल है जहां पर किसी प्रकार के चेंज की आवश्यकता सर्वे में नही आयी है।पार्टी द्वारा सीटों को तीन आधार पे बाटा गया है
■एक जिसमे पिछ्ले 2-3 साल से पार्टी चुनाव ना जीती हो
■दुसरा जहां पार्टी पिछली बार तीसरे स्थान पे रही हो या पार्टी का बागी जीता या सेकंड रहा हो।
■तीसरी वो सीटें है जहाँ से पिछली बार या तो पार्टी जीती हो या लगातार दूसरे स्थान पर आती रही हो, ऐसी सीटों को पार्टी ने नो चेंज की कैटेगरी में रखा है मतलब बीजेपी की टिकट मंजीत की पक्की है।
■■ललित यादव■■👇
#वजह एक
पार्टी द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वे में पार्टी को जो सर्वे प्राप्त हुआ है उसमें ललित यादव को लगभग 97% लोगो ने माना है कि अगर ललित को टिकट मिलती है तो वो बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।
ये ही बात अपने आस पास किसी से चर्चा करके देखे वो ये ही कहेगा कि अगर ललित को टिकट मिलती है तो उसको हराना मुश्किल है।
ये ही ललित यादव का सबसे बड़ा फैक्टर है जिसका पता पार्टी को भी है।
#वजह 2
कांग्रेस पार्टी द्वारा भी विधानसभाओ को हिस्सो मैं बाटा गया है । पिछली बार पार्टी को गलत सीट बटवारो के कारण 23 से ज्यादा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। मगर इस बार पार्टी वो गलती नही दोहराने वाली है।
तो जिन भी नेताओ ने अगर पिछली बार कांग्रेस से बगावत करके सेकंड postion प्राप्त की थी उनको इस बार पार्टी ने वरीयता सूची में सबसे ऊपर रखा है।
#वजह-3
ललित यादव ने पिछले 4 सालों में पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई है। ये ही वजह है कि पार्टी ने उनको काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी समय समय पर दी है।
काफी बड़े नेताओं से उनके अब घनिष्ठ संबंध बन चुके है वो पिछ्ली बार वाले युवा बालक से ज्यादा इस बार एक mature युवा बन चुके है।
#वजह-4
पिछली बार की तरह इस बार अलवर की राजनीति के बहुत से धुरधरो में अब वो बात नही बची है।
भवर साहब और डॉक्टर जैसे नेता अब पार्टी में किसी सक्रिय भूमिका में ज्यादा नही है।
बल्कि जुली, रावत जैसे नए नेता अब पार्टी में सक्रिय भूमिका में है।
#वजह-5
बहुत सारे लोगो कहते है कि पिछली बार ललित कि टिकट कट गई मगर उनको अभी तक ये नही पता कि पिछली बार भी ललित की टिकट कटी नही थी बल्कि मुंडावर सीट गठबंधन में दे दी गयी थी यहां से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नही था।
और टेम्पो उम्मीदवार ने पहले से ही फिक्स कर रखा था की अलवर की गठबंधन की कोई भी सीट हो ये उनको टिकट मिलना तय था।
#निष्कर्ष
फिलहाल मुकाबला इन दोनों उम्मीदवारों के बीच ही होने की संभावना है। हार जीत समय के गर्भ में छुपी हुई है।
फिलहाल इन दोनों के अलावा कोई ही उम्मीदवार ऐसा हो जो 2 हजार वोट से ज्यादा वोट ले सकता हो।
हालांकि लोगो द्वारा कुछ उम्मीदवारों से खूब फीते कटवाये जा रहे है, उस पर एक लेख अलग से लिखेंगे 😎😍
#जानकारी अच्छी लगे तो शेयर अवश्य करें।🙏