SVEEP Shahjahanpur

SVEEP Shahjahanpur All About Voters information

11/01/2018
दिनांक 08 फरवरी, 2017 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा िजनपद के समस्‍त पत्रकार बन्‍धुओं के साथ बैइक की गई जिसमें जिलाधिकारी मह...
09/02/2017

दिनांक 08 फरवरी, 2017 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा िजनपद के समस्‍त पत्रकार बन्‍धुओं के साथ बैइक की गई जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा विधानसभा सामान्‍य निर्वाचन 2017 से सम्‍बन्धित विभिनन बिन्‍दुओं पर वार्ता की गई

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देष के क्रम में समस्त विधानसभाओं के नियुक्त 2325 बी0एल0ओ0 द्वारा फोटोयुक्त मतदाता पर्चियों का घर-घर वितरण 10 फरवरी, 2017 तक किया जा रहा है। बी0एल0ओ0 द्वारा दी गई मतदाता पर्चियों पर सम्बन्धित मतदाता का बड़ा फोटो तथा उसका मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थल की भाग संख्या तथा वोट डालने का स्थान अंकित किया गया है। मतदाता पर्ची शत्-प्रतिषत् मतदाताओं को 10 फरवरी तक वितरित किये जाने के निर्देष दिये गये हैं। यदि इसके पष्चात् किसी मतदेय स्थल पर यह पाया जायेगा कि मतदाता पर्ची का वितरण मतदाताओं को नहीं किया गया है तो सम्बन्धित दोषी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ अपराधिक कार्यवाही भी की जायेगी। समस्त रिटर्निंग आफिसर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देष दिये गये हैं कि वह मतदाता पर्ची का शत्-प्रतिषत् सही वितरण सुनिष्चित करायें।
इसी प्रकार नवीन मतदाता लगभग 1,19,000 के मतदाता पहचान पत्र सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारियों को वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये हैं। मतदाताओं से अपील है कि वह अपने बूथ लेविल आफिसर से सम्पर्क करके मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें यदि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होता है तो अपने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी/तहसीलदार से समस्या निवारण हेतु सम्पर्क कर लें।
इस बार मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्प-डेस्क बनाई गई है। मतदेय स्थलों पर 04 प्रकार के बड़े पोस्टर लगाये जायेंगे।
2-जनपद शाहजहॉपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों क्रमषः 131-कटरा से 13, 132-जलालाबाद से 10, 133-तिलहर से 14, 134-पुवॉयॉ से 11, 135-षाहजहॉपुर से 13 एवं 136-ददरौल से 10 अभ्यर्थी चुनाव लड रहे है।
3-अन्तिम मतदाता सूचियॉ प्राप्त हो गई है जिनकी कार्यप्रतियॉ सम्बन्धित रिटर्निगं आफिसरों द्वारा संघन जॉच कराकर तैयार की जा रही है यह कार्य दिनांक 10-2-2017 तक पूर्णकर लिया जायेगा।
4-ई0वी0एम0 का द्वितीय रेण्डमाईजेषन कराया जा चुका है इसके साथ ही बैलेट पेपर सम्भवतः दिनांक 09-02-2017 तक प्राप्त हो जायेगें बैलेट पेपर प्राप्त होते ही ई0वी0एम0 सेटिगं का कार्य अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारम्भ करा दिया जायेगा यह कार्य छावनी परिषद के विद्यालय में कराया जायेगा।
5-मतदान पार्टियों को सम्बन्धित मतदेय स्थलों तक पहुॅचाने के लिये 468 भारी वाहन लगाये गये है जिसमें 96 बसे एवं 372 ट्रक लगाये गये है।
6- जनपद को 25 जोन एवं 196 सेक्टरों में विभाजित किया है । सम्बन्धित सेक्टरों मजिस्ट्रेटों के अपने अपने क्षेत्रों का दो वार भ्रमण किया जा चुका है।
7- जनपद के लिये नियुक्त किये गये प्रेक्षकों द्वारा भी मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है।
8-आदर्ष आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है जिसके लिये फ्लाईगं स्कावाइड, स्थाई निगरानी टीमें एवं वीडियो निगरानी टीमों के द्वारा कडी नजर रखी जा रही है। अब तक 52148 झण्डे पोस्टर बैनर आदि हटवाये जा के है साथ 16 लोगो में नोटिस भी जारी किये गये है तथा 38 लोगों के विरूद्ध एफ0आई0आर दर्ज कराई जा चुकी है, 35251 लोगो को ठवनदक क्वूद किया जा चुका है तथा 139 अबैध हथियार पकडे गये तथा 8 अबैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियॉ भी पकडी जा चुकी है। 29907 लाइसेन्सी हथियार जमा कराये जा चुके हैं। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एम0सी0एम0सी0 टीम का गठन किया गया है जो पेड न्यूज पर पैनी नजर रखे हुये है।
9-मतदान को शान्ति एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिये भारी पुलिसवल लगाया गया है जिसमें प्रत्येक मतदेय स्थल केन्द्रीय सुरक्षाबल तैनात रहेगें
10- जनपद के 216 मतदेय स्थलों पर बेवकास्टिगं कराई जा रही है जिन पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पैनी नजर रखी जायेगी ।
11-जनपद में 2325 मतदेय स्थल के अनुसार 2325 मतदान पार्टियॉ बनाये गयी हैं प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी लगाये गये हैं, जिनकी एक ट्रेनिगं कराई जा चुकी है तथा दूसरी ट्रेनिगं जी0एफ0 कालेज में चल रही है। इसी के साथ सम्बन्धित मतदान कार्मिकों पोस्टल बैलेट भी उपलब्ध कराये जा रहे है इसके लिये विधान सभा वार पोस्टल बैलेट पेपर फैसिलेषन सेन्टर बनाये गये है।
12- मतदान पार्टियों का प्रस्थान दिनांक 14-02-2017 को छावनी परिषद के मैदान से होगा वहॉ की सभी व्यवस्थाये पूर्ण कराई जा चुकी है।
13-मतदान उपरान्त सील्ड रिकार्ड सी0डब्लू0सी0 के गोदाम में बनाये गये स्ट्रागं रूम रौजा मंडी समिति में जमा किया जायेगा जो केन्द्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रहेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्‍ट्रेट सर्वेश कुमार द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2017 को कलेक्‍ट्रेट सभागार में जनपद...
18/01/2017

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्‍ट्रेट सर्वेश कुमार द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2017 को कलेक्‍ट्रेट सभागार में जनपद के समस्‍त पेट्रोल पम्‍प स्‍वामियों एवं गैस एजेंसी स्‍वामियों के साथ चुनाव सम्‍बन्‍धी आवश्‍यक बैठक का आयोजन किया गया

बैठक में उप जिला निर्वाच्‍ान अधिेकारी महोदय द्वारा सभी गैस व पेट्रोल पम्‍प स्‍वामियों से अपील की गई कि वह मतदाता जागरूकता सम्‍बन्‍धी पोस्‍टर व बैनर अपनी फर्म पर लगाकर मतदाताओं को जागरूक करें जिससे मतदाता जागरूक होकर मतदान करें और शत प्रतिशत मतदान सम्‍भव हो

आज दिनांक 17 जनवरी, 2017 को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के समस्‍त पत्रकार बन्‍धुओं के साथ बैठक की जिसम...
17/01/2017

आज दिनांक 17 जनवरी, 2017 को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के समस्‍त पत्रकार बन्‍धुओं के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा निर्वाचन सम्‍बन्‍धी कई महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं पर वार्ता की

आज दिनांक 16 जनवरी, 2017 को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्‍त विधालयों के हजारों छात्र छात्रा...
16/01/2017

आज दिनांक 16 जनवरी, 2017 को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्‍त विधालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया,
जिलाधिकारी महोदय श्री राम गणेश एवं पुलिस अधीक्षक के0 बी0 सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की, अन्‍य उपस्थित अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्‍त एवं राजस्‍व श्री सर्वेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्‍द्र प्रसाद शर्मा, नगर मजिस्‍ट्रेट विजय शंकर दुबे, उप जिलाधिकारी रामजी मिश्रा सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे

28/12/2016
विकास भवन सभागार में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक अत्‍यन्‍त आवश्‍यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्‍त र...
26/12/2016

विकास भवन सभागार में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक अत्‍यन्‍त आवश्‍यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्‍त राजनैतिक दलों एवं पत्रकार बन्‍धुओं को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाइन कार्यों की विस्‍तृत जानकारी दी गयी

इस अवसर पर बैठक में मुख्‍य विकास अधिकारी श्री टी0के0 शिबु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला अधिकारी वि0रा0 श्री सर्वेश कुमार सहित अन्‍य गणमान्‍य लोग उपस्थित रहे

आगामी विधानसभा सामान्‍य निर्वाचन 2017 की तैयारियों के सम्‍बन्‍ध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय राम गणेश जी ने जिलाधिकारी क...
24/12/2016

आगामी विधानसभा सामान्‍य निर्वाचन 2017 की तैयारियों के सम्‍बन्‍ध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय राम गणेश जी ने जिलाधिकारी कैम्‍प कार्यालय पर जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समस्‍त पुलिस अधिकारियाें के साथ संवेदनशील एवंं अति संवेदनशील मतदेय स्‍थलों के सम्‍बन्‍ध में बैठक की, बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सर्वेश कुमार वि/रा0 सहित जनपद के समस्‍त उपजिलाधिकारी महोदय, समस्‍त तहसीलदार महाेदय एवं निर्वाचन कार्यालय के समस्‍त कर्मचारी उपसिथत रहे

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय की अध्यउक्षता में जिलाधिकारी कैम्पि कार्यालय पर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदेय स्थषलों के चि...
04/11/2016

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय की अध्यउक्षता में जिलाधिकारी कैम्पि कार्यालय पर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदेय स्थषलों के चिन्हिकरण के सम्बकन्धप में बैठक की गई, बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के समस्त उपजिलाधिकरी महोदय, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे

स्‍वीप अभियान के अन्‍तर्गत तिलहर के उपजिलाधिकारी श्री पदम सिंह द्वारा ओशो डिग्री कालेज, खुदागंज में मतदाता जागरूकता कार्...
27/10/2016

स्‍वीप अभियान के अन्‍तर्गत तिलहर के उपजिलाधिकारी श्री पदम सिंह द्वारा ओशो डिग्री कालेज, खुदागंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया गया

कार्यक्रम की झलकियां .....

स्‍वीप अभियान के तहत दिनांक 27 अक्‍टूबर 2016 को लक्ष्‍य इन्‍स्‍टीटयूट पुवायां में आयोजित मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभि...
27/10/2016

स्‍वीप अभियान के तहत दिनांक 27 अक्‍टूबर 2016 को लक्ष्‍य इन्‍स्‍टीटयूट पुवायां में आयोजित मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारम्‍भ माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया,

कार्यक्रम की झलकियां.............

Address

COLLECTRATE
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVEEP Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category