Syed Rizwan Abbas

Syed Rizwan Abbas all Media person are allowed to share the news any where in india

पत्रकारों की आईडी व अथॉरिटी लेटर की करायी जाएगी जांच,दोषी पाए जाने पर पीआरबी एक्ट के तहत होगी कार्यवाही।पीडीएफ के सहारे ...
28/05/2022

पत्रकारों की आईडी व अथॉरिटी लेटर की करायी जाएगी जांच,दोषी पाए जाने पर पीआरबी एक्ट के तहत होगी कार्यवाही।

पीडीएफ के सहारे चलने बाले अखवारों पर भी होगी कार्यवाही

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने बाले तथाकथित पत्रकारों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर होगी कड़ी कार्यवाही।

मीडियाकर्मियों से उत्पीड़न की मिल रही शिकायतों पर प्रशासन गंभीर।

शाहजहाँपुर//जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाल ही में जिला सूचना कार्यालय को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कुछ पत्रकार वीडियो बनाकर महिलाओं व सामान्य लोगों को ब्लैकमेल व उत्पीड़न करते हैं। जिनके खिलाफ जाँच कर पीआरबी एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे संबाददाता जिनका अधिकार पत्र जिला सूचना कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा किया गया है अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर जमा किया है वह तथा ऐसे संबाददाता जो पीडीएफ के माध्यम से अपना अखबार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से संचालित कर रहे हैं। परंतु जिला सूचना कार्यालय में उन अखवारों की मूल प्रति नहीं भेजी जा रही है ऐसे जिला संबाददाताओं से अनुरोध है कि वे अपने अखबार की प्रति को 15 दिन की अवधि में जिला सूचना कार्यालय में जमा करा दें,यदि इस अवधि में जो अखवार जिला सूचना कार्यालय में जमा नही कराए जाते तो उन संबाददाताओं को नोटिस देते हुए पीआरबी एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा भविष्य में उन्हें प्रेस पास हेतु अयोग्य माना जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही जनमानस से अनुरोध किया है कि तथाकथित पत्रकार वीडियो बनाकर ब्लैकमेल या उत्पीड़न करते हैं तो ऐसे पत्रकारों की शिकायत लिखित रूप में जिला सूचना कार्यालय में कर सकते हैं। ताकि ऐसे पत्रकारों को चिह्नित कर पुलिस जांच के बाद पीआरबी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सके।
इसी के साथ उन्होंने सम्मानित पत्रकार बन्धुओं से अनुरोध किया कि वे "समाचार क्रिएट" करने के बजाय समाचार कवरेज़ करें।प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करें जिससे मीडिया के प्रति विश्वास बना रहे,सरकार की विकास संबंधी योजनाओं को आम जनमानस में प्रचारित प्रसारित करने में सहयोग दें।

एसपी ने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन कियाशाहजहाँपुर :  एसपी एस. आनन्द ने कटरा थाने का नवनिर्मित आरक्षी बै...
27/05/2022

एसपी ने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया

शाहजहाँपुर : एसपी एस. आनन्द ने कटरा थाने का नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया।साथ ही थाने पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था एवं नवनिर्मित आरक्षी बैरक को देखते हुए थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी, एसआई अनित कुमार के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी बैरक, भोजनालय, मालखाना, मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। कार्यालय में अपराध, त्योहार, आगंतुक समेत अन्य रजिस्टरों की जांच कर उसे अद्यतन करने का निर्देश दिया। रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर थानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव मुहल्ले में अवांछित गतिविधियों की सूचना एकत्र करें। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, अनूप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद वर्मा, सर्वेश कश्यप सभासद, जितेंद्र सिंह प्रधान, याकूब अंसारी प्रधान आदि नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डीसड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु निकाली गई बाइक रैलीशाहजहाँपुर//उत्तर प्रदेश सरकार के परिव...
27/05/2022

डीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु निकाली गई बाइक रैली

शाहजहाँपुर//उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह के आह्वान पर सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव कुमार सिंह सीएसी जिला प्रबंधक विपुल कुशवाहा व चंद्रहास श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली जिलाधिकारी कार्यालय से रवाना होकर अंटा चौराहे से होते हुए जिला अस्पताल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में लोगो को ट्रैफिक नियमो के पालन हेतु प्रेरित किया गया। बाइक रैली में रोहित कुमार,मोहम्मद हसन, सौरभ गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,विदुरेश सिंह आदि लगभग 100 सीएससी केंद्र संचालको ने भाग लिया।

बड़ा इमामबाड़े का विवाद रूकने का नाम नही ले रहा ! *******************************************पुलिस की दबिश से पहले फर्जी...
24/05/2022

बड़ा इमामबाड़े का विवाद रूकने का नाम नही ले रहा !
*******************************************
पुलिस की दबिश से पहले फर्जी क़बज़ा धारक घर से फ़रार !

23-05-2022
बिलग्राम - हरदोई : शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ वक़्फ़ के हस्तक्षेप के बाद क़स्बा बिलग्राम ज़िला हरदोई मे वक़्फ़ धार्मिक बड़ा इमाम बाड़े के मुत्वल्ली ( सचिव ) सफ़दर हसन ज़ैदी को शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड से मुत्वल्ली ( सचिव ) नियुक्त किया है सफ़दर हसन का कहना है इमामबाड़ा कला पर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा किए बैठे अतहर अब्बास रिज़वी मोहल्ला कासूपेट जिनके पास कोई भी अएसा सबूत नही है जिससे सिध होता हो अतहर अब्बास को बड़े इमाम बाड़े की कोई भी जिम्मेदारी शिया सेन्ट्रल बोर्ड ने उनको दे ऱक्खी है!
सफ़दर हसन के सचिव बनने के बाद नाज़ायज़ क़ब्ज़ा धारक अतहर अब्बास नाज़ायज़ क़ब्ज़ा हाथ से जाता देख हाई कोट की शरण लेने गए लेकिन कोई भी पुख्ता सबूत ना होने के कारण नाजायज़ कबज़ा धारक का मुकदमा पहली ही तारीख़ मे माननीय हाईकोर्ट ने ख़ारिज कर दिया और मुत्वल्ली ( सचिव ) सफ़दर हसन को हाई कोर्ट ने हरी झंडी दे दी बिलग्राम उप ज़िलाधिकारी ने लिखित आदेश पारित करते हुए अतहर अब्बास से चाबी ले कर नियुक्त सचिव सफ़दर हसन ज़ैदी को चाबी दिलाए जाने का आदेश नायब तहसीलदार बिलग्राम वा बिलग्राम प्रभारी कोतवाली को दे दिया लेकिन अतहर अब्बास की ग़लत नियत के चलते पिछले काफ़ी समय से नाजायज़ कबज़ा धारक प्रशासन को गुमराह करने मे लगा हुआ है उप ज़िलाधिकारी के आदेश का पालन करता नही नज़र आ रहा है बल्कि पिछले काफ़ी समय से अपने मकान से फ़रार चल रहा है इसी के चलते आज नायब तहसीलदार बिलग्राम वा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिलग्राम ने अपने लौ लश्कर के साथ अतहर अब्बास के मकान पर दबिश दी लेकिन पहले से सूचना पाकर नाजायज़ कबज़ा धारक अपने मकान पर ताला डालकर फ़रार हो गया पड़ोस मे रहने वाले अतहर अब्बास के रिशतेदार हैदर मेंहदी ( कल्लन ) को कोतवाल बिलग्राम ने नायब तहसीलदार बिलग्राम के समक्ष पेश होकर चाबी सैपे जाने की हिदायत दे कर एक दिन का समय दिया है

कोतवाल बिलग्राम : उप ज़िलाधिकारी के आदेश का पालन कराते हुए अतहर अब्बास के मकान पर दबिश दी थी मकान पर ताला पड़ा मिला है एक दिन का समय दिया है अगर खुद आ के चाबी नही सौपते है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी!

सभी देशवासियों को ईद उल फित्र की  बहोत - बहोत मुबारकबाद  !
02/05/2022

सभी देशवासियों को ईद उल फित्र की बहोत - बहोत मुबारकबाद !

19/04/2022
 #काला_इमामबाड़ा_वा_कब्रस्तान_बेच_दिया #बाड़ा_इमामबाड़ा_बिकने_नहीं_ये_नहीं_होने_देंगे_सफ़दर िला_अधिकारी_बिलग्राम_के_आदेश...
17/04/2022

#काला_इमामबाड़ा_वा_कब्रस्तान_बेच_दिया
#बाड़ा_इमामबाड़ा_बिकने_नहीं_ये_नहीं_होने_देंगे_सफ़दर

िला_अधिकारी_बिलग्राम_के_आदेश_के_बाद_भी #इमामबाड़े_की_चाबी_देने_में_प्रशासन_को_गुमराह_कर_रहे #हैं_अतहर_अब्बास_रिजवी

#हरदोई : बिलग्राम मोहल्ला सैय्यद वाडा क़स्बा बिलग्राम स्थित बड़ा इमामबाड़ा जिसे इमामबाड़ा कलां भी कहा जाता है जो वकफ संपत्ति है जिसकी देखभाल वर्ष 1924 से अंजुमन बजमें हुसैनिया करती चली आ रही है तथा वक्फ बोर्ड एवं वक्फ सर्वे में भी अंजुमन ब बज्मे हुसैनिया बिलग्राम वर्ष 1984 से ज़रे निगरा दर्ज चली आ रही है पुराने रिकार्डों के आधार पर शिया वक्फ बोर्ड लखनऊ उत्तर प्रदेश में अंजुमन बज्मे हुसैनिया की एक कमेटी बनाकर श्री सैयद सफदर हसन जैदी को माह फरवरी 2022 मैं उसका सचिव मतवाली नियुक्त किया मतवाली नियुक्त होने के उपरांत सैयद सफदर हसन जैदी ने इमामबाड़े में मुतवल्ली की हैसियत से अपना कार्य करने का प्रयास किया तो अराजक तत्वों द्वारा उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हैरान व परेशान किया गया जिसकी शिकायत श्री सैयद सफदर हसन जैदी ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से की जिसके आधार पर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जिलाधिकारी महोदय हरदोई वह श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदोई को पत्र लिखकर मतवाली के कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया जिस प्रार्थना पत्र को माननीय अल्पसंख्यक अधिकारी महोदय द्वारा उप जिलाधिकारी बिलग्राम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया माननीय उप जिला अधिकारी महोदय बिलग्राम द्वारा उक्त प्रकरण में जांच कर अनाधिकृत रूप से इमामबाड़े पर काबिज सैयद अतहर अब्बास रिजवी से इमामबाड़ा की चाबी लेकर शिया वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त मूतवल्ली सैयद सफदर हसन जैदी को चाबी दिलाए जाने हेतु नायब तहसीलदार बिलग्राम एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिलग्राम को आदेशित किया गया किंतु काफी समय बीत जाने के उपरांत भी उप जिला अधिकारी महोदय बिलग्राम के आदेश का अनुपालन न करते हुए अनाधिकृत रूप से इमामबाड़े पर काबिज सैयद अतहर अब्बास रिजवी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को गुमराह कर इमामबाड़े की चाबी देने में हीला हवाली करते नजर आ रहे हैं जिससे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त मूतवल्ली को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

बिलग्राम स्थित मोहल्ला सैय्यद वाडा क़स्बा बिलग्राम में कादीमी इमामबाड़ा है जिसकी देख रेख अंजुमन बजमे हुसैनिया कदीम 1924 से करती चली आ रही है उस वक़्त मात्र यही एक अकेली अंजुमन थी जिससे ये साफ प्रतीत होता है कि ये अंजुमन इस इमामबाड़े की देख रेख वा निगरानी करती है
1212 ईस्वी में हकीम मेहंदी अली खा बिलग्राम आए उस वक़्त यहां पर कोई इमामबाड़ा नहीं था तब उन्होंने ये ज़मीन नज़ाकत फातिमा के पूर्वजों से इमामबाड़े की तामीर के लिए मागी और इमामबाड़े का निर्माण पूरा होना के पश्चात हकीम मेहंदी अली खान ने ये इमामबाड़ा नज़ाकत फातिमा के वारिसनो को सौंप कर चले गए
नज़ाकत फातिमा के वारीसनो ने 1924 में अंजुमन बज्मे हुसैनिया कदीम को इसकी देख भाल करने के लिए चुना और इमामबाड़ा अंजुमन को सौंप दिया अंजुमन इसकी देख भाल सफाई मरम्मत वा अजादारी करती रही 1984 में सरकारी सर्वे गजट हुआ जिसमें भी अंजुमन का नाम इंद्राज है जिसके सभी पेपर वक्फ बोर्ड में मौजूद है
2006/07में 7वा 8रबीउल अव्वल का कदीमी कार्यक्रम श्री अतहर अब्बास रिजवी द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर अंजुमन बज्मे हुसैनिया ने विरोध किया जिसपर स्थित काफी तनावपूर्ण रही प्रशासन की सहायता से अंजुमन ने अपना धार्मिक कार्यक्रम किया
तभी से अतहर अब्बास रिजवी इसको अपनी मिल्कियत समझकर इसकी देख भल करने लगे जिसका अंजुमन वा बिलग्राम की आवाम ने विरोध किया
वक्फ बोर्ड में इमामबाड़ा कलां के नाम से या इसकी देख भाल के नाम से श्री अतहर अब्बास रिजवी का नाम कहीं भी इंद्राज नहीं है ये लोग अपना फर्जी कब्ज़ा वा नाम इंद्राज बताते है
बतादे की श्री अतहर अब्बास रिजवी पर सरकारी मुकदमे वा भू माफिया के मुक़दमे भी दर्ज है इससे पहले भी एक इमामबाड़ा मोहल्ला मंडई सदर बाजार में काला इमामबाड़ा के नाम से था जिसको अतहर अब्बास रिजवी बेच दिया था कस्बे के लोग बताते है कि संभावना है आने वाले समय में इसको भी बेच सकते है इसलिए वक्फ बोर्ड द्वारा कमेटी बनाकर अंजुमन बज्मे हुसैनिया इसकी देख रेख करेगी
इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी !

 #दो_रोजा_उर्स_ए_वाहिदी_ज़ाहिदी_का_समापनकुल की महफ़िल में हुई मुल्क की सलामती की दुआ #हरदोई : कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला सु...
06/03/2022

#दो_रोजा_उर्स_ए_वाहिदी_ज़ाहिदी_का_समापन

कुल की महफ़िल में हुई मुल्क की सलामती की दुआ

#हरदोई : कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला सुल्हाड़ा बड़ी मस्जिद दरगाह हजरत सैयद मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामीं रहमतुल्लाह अलैह व हजरत सैयद मीर ज़ाहिद रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स वाहिदी ज़ाहिदी का कुल शरीफ़ में अम्न ओ अमान की दुआओं के साथ समापन हो गया। रविवार को दूर दराज से आए जायरीन ने दरगाह पर हाजिरी देकर मजार पर अपनी अकीदतों के नजराने पेश किए। सज्जादानशीन सैयद हुसैन अहमद मियां की कयादत में दरगाह परिसर में दोपहर 1.40 बजे कुल शरीफ हुआ। जिसमें मुफ्ती राहत खां, मौलाना मोनिस रजा, मौलाना इरफान उल हक आदि उलेमा-ए-किराम ने बुजुर्गाने की हयात और खिदमात पर रोशनी डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने पर ज़ोर दिया। शायर तौसीफ रज़ा, रईस उल हसन, कारी शमीम इलाहाबादी, कारी मुईन, गुलाम गौस ग़ज़ाली, ज़ैनुल आबिदीन, इमरान बरकाती, शादाब कानपुरी, यूसुफ कानपुरी, फ़ैसल अलीमी आदि ने नातिया कलाम सुनाया। इस मौके पर मोहम्मद नईम रजा मिस्बाही की किताब झूठ बदतरीन गुनाह का विमोचन किया गया । संचालन इमरान हबीबी ने किया। कुल में सैयद उवैस मियां वास्ती, सैयद असलम मियां वाहिदी, सैयद असद मेराज, सैयद बदरुल हसन, सैयद फिरोज वास्ती, सैयद अफ़ज़ल मियां, सैयद फ़ैसल मियां, सैयद फ़ारूक़ किदवाई, सैयद शाहरुख किदवाई, राशिद हुसैन राही, अफवान खां, शीबू, आदि के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
01/11/2021

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मिश्रीपुर चौराहा बना शराब पिलाने का अड्डा, शाम होते ही ठेले पर सज जाता है मैखाना ठेलेवाले मोहित ने ठेला न हटाने की बात क...
19/08/2021

मिश्रीपुर चौराहा बना शराब पिलाने का अड्डा, शाम होते ही ठेले पर सज जाता है मैखाना

ठेलेवाले मोहित ने ठेला न हटाने की बात कह कर प्रधान पति को दे डाली जान से मारने की धमकी

वर्तमान प्रधान पति रूपराम की छवि को धूमिल करने की हो रही है साजिश

थाना रामचंद्र मिशन मैं कई बार तहरीर देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

शाहजहांपुर

जनपद में वैसे तो कई मामले देखने को मिलते हैं लेकिन जो मामला आज संज्ञान में आया है वह सच में सबसे अलग है शहर के मोहल्ला मिश्रीपुर प्रधान ने बताया के प्रधान पति रूपराम ने बताया की ग्राम ताहवर गंज मिश्रीपुर चौराहे पर मेन रोड पर एक लड़का मोमोज का ठेला लगाता है और शाम होते ही उस ठेले पर जमकर शराब पिलाई जाती है साथ ही स्थित इलाके में गंदगी भी करते हैं शराब पीने के बाद शराबी वहां स्थित अड़ोस पड़ोस की दुकानों पर आए हुए ग्राहकों से अभद्रता करते हैं जिससे वहां की जनता और दुकानदारों को भीषण परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है जब प्रधान पति ने इस बात का विरोध किया तो ठेले वाले मोहित ने प्रधान पति से अभद्रता की और अपने साथियो के साथ प्रधान पति की छवि धूमिल करने मे लग गया और प्रधान पति को जान से मारने की धमकी देने लगा प्रधान पति रूप राम ने घटना की सूचना थाना राम चन्द्र मिशन में दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं....

10/08/2021

राजस्व विभाग मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कानूनगो की जेब गरम किए बिना कोई काम नही होता रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल!

शाहजहाँपुर : के राजस्व विभाग तहसील सदर थाना रोजा मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कानूनगो की जेब गरम किए बिना कोई काम नही होता रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल हाल ही में ही ऐसी वारदात तहसील सदर में देखने को मिली है पीड़ित नदीम खान पुत्र महफूज खा निवासी लोदीपुर थाना रौज़ा तहसील सदर ज़िला शाहजहाँपुर ने बताया कि उनके खेत का रकबा दबा हुआ है उसे सही कराने के लिए कई बार तहसील के चक्कर लगाए जा रहे थे जो कि काम नहीं हो पारा कई प्रार्थना पत्र भी दिए फिर उन्होंने मेड़बंदी दायर की जिसमें लेखपाल पिरयस्थी से संपर्क करने के बाद एक टीम गठित हुई जिसमें कानूनगो रामदास ने 50000 की डिमांड रखी जोकि पीढ़ित नदीम के द्वारा 25000 तुरंत दे दिए थे उसके बावजूद भी काम मे टाला मोदी होती रही फिर 19 जुलाई को नाप हुई नाप होने के बाद पीढ़ित से बाक़ी के और पैसे मांगे गए दोबारा पैसे ना देने पर उसके काम में टाला मटोली करते रहे इस बीच कानूनगो का पुवायां तहसील शाहजहांपुर मैं ट्रांसफर हो गया प्रार्थी के पास से पैसे जाने के बाद भी काम ना हो पाने से परेशान होकर थक हार के पीढ़ित ने वीडियो वायरल कर दिया!

Address

Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Syed Rizwan Abbas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category