SambhalShahi ग्राम परिवार

SambhalShahi ग्राम परिवार पूरा संभलशाह की हरियाली, संस्कृति और अपनापन- एक गाँव, एक परिवार- कहानियाँ, यादें और फोटो साझा करें।

11/06/2026

ग्राम पंचायत के होनहार युवा लेखक इमरान संभलशाही की कविता-संग्रह “स्त्रियां बोलती हैं” को राष्ट्रीय चैनल Aaj Tak के “साहित्य तक” मंच पर शामिल किया गया है। वे बुक कैफे में शामिल होने वाले जौनपुर के पहले लेखक हैं। इस अवसर पर साहित्य तक के संपादक Jay Prakash Pandey ने उनकी कृति का विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

इमरान संभलशाही को हार्दिक बधाई। उन्होंने हिंदी और फ़िल्म स्टडीज़ में स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) करने के बाद बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित कॉलेज में हिंदी के शिक्षक हैं।

इससे पहले उनकी तीन पुस्तकें— Deewar Us Paar, Ananya Ke Patra और Deewaron Mein Kali Hansi Hai — प्रकाशित हो चुकी हैं। इन कृतियों के लिए उन्हें Hindi Academy Mumbai द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वोटों के मामले में हमारा जौनपुर उत्तर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरा आजमगढ़ और तीसरा इलाहाबाद।
11/06/2026

वोटों के मामले में हमारा जौनपुर उत्तर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरा आजमगढ़ और तीसरा इलाहाबाद।

डीपीआरओ को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांवों में खुली बैठक कराकर पिछले सभी कामों की जांच करवानी चाहिए, ताकि भ्रष्ट ग्राम प...
11/06/2026

डीपीआरओ को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांवों में खुली बैठक कराकर पिछले सभी कामों की जांच करवानी चाहिए, ताकि भ्रष्ट ग्राम प्रधानों का खुलासा हो सकें। गाँव के विकास के लिए आए निधि का ग़लत इस्तेमाल कदापि नहीं होना चाहिए।

स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, राजपत्रित अधिकारी संघ के चुनाव में हमारे गाँव के पीसीएस अधिकारी भाई श्री अरविंद श्रीवास...
08/06/2026

स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, राजपत्रित अधिकारी संघ के चुनाव में हमारे गाँव के पीसीएस अधिकारी भाई श्री अरविंद श्रीवास्तव जी के महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌹
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें तथा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें। ❤️

महत्वपूर्ण बैठक 👇🏻
30/05/2026

महत्वपूर्ण बैठक 👇🏻

28/05/2026

ईद उल अज़हा की बहुत बहुत मुबारकबाद 🌹

27/03/2026

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएं 🙏

मोहम्मद अकरम ख़ान ग्राम निवासी ने मक्का शरीफ में उमरा अदा करने का शरफ हासिल किया, अल्लाह उन्हें अपनी अमानत में रखे। आमीन...
23/03/2026

मोहम्मद अकरम ख़ान ग्राम निवासी ने मक्का शरीफ में उमरा अदा करने का शरफ हासिल किया, अल्लाह उन्हें अपनी अमानत में रखे। आमीन।

गाँव के अंदर पूरे जोश के साथ ईद मनाया जा रहा है। इबादत, रहमत और खुशियों के पावन पर्व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं 🌙🌹
21/03/2026

गाँव के अंदर पूरे जोश के साथ ईद मनाया जा रहा है।

इबादत, रहमत और खुशियों के पावन पर्व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं 🌙🌹

इस पत्ते को पहचान पाना शायद आपके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन मैं बताता हूँ कि जिस पेड़ की यह पत्ती है, उसका नाम टेरोस्पर्म...
20/03/2026

इस पत्ते को पहचान पाना शायद आपके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन मैं बताता हूँ कि जिस पेड़ की यह पत्ती है, उसका नाम टेरोस्पर्मम एसेरिफोलियम है, जिसे कनक चंपा या मूछकुंद कहा जाता है। गाँव में यह पत्ता सिर्फ एक स्थान पर देखा गया है, जो कपील ख़ान जी के घर का दरवाजा है।

Address

Pura SambhalShah, Jaunpur
Shahganj
223105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SambhalShahi ग्राम परिवार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share