PRO Jansampark Shahdol

PRO Jansampark Shahdol PROjansampark Shahdol, Government of Madhya Pradesh
(1)

पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं,पर्यावरण बचाएं – भविष्य संवारें।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिका...
05/06/2026

पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं,
पर्यावरण बचाएं – भविष्य संवारें।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कार्यालय परिसर पौधरोपण किया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने कहा कि"पर्यावरण की रक्षा केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

आइए, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल संरक्षण करें और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

#शहडोल

📍पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने यातायात आरक्षक श्री विवेकानंद तिवारी को गत 15 दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से ग...
05/06/2026

📍पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने यातायात आरक्षक श्री विवेकानंद तिवारी को गत 15 दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर

विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया में निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड किए जाने को पुलिस रेग्यूलेशन 64 के सेवा की सामान्य शर्तों का उलंघन मानते हुए निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रआर अपने शासकीय ड्यूटी पर न जाकर निजी लाभ के लिए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में सक्रिय पाये गए हैं।

सोशल मीडिया वीडियो में देखा जा रहा था कि वे पुलिस की निर्धारित वर्दी में मोनो हटाकर शेष वर्दी धारण कर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

#शहडोल

आओ मिलकर प्रण ले,प्रकृति को बचाएं, भविष्य को संवारे      विधायक श्री जयसिंह मरावी ने "एक पेड़ माॅ के नाम" अभियान के तहत ग...
05/06/2026

आओ मिलकर प्रण ले,
प्रकृति को बचाएं, भविष्य को संवारे

विधायक श्री जयसिंह मरावी ने "एक पेड़ माॅ के नाम" अभियान के तहत ग्राम पंचायत गुर्रा में पौधरोपण किया।

आइएं, अधिक से अधिक पौधरोपण कर वंसुधरा को हरा भरा बनाएं।

#शहडोल Department of Environment, Madhya Pradesh

05/06/2026
04/06/2026
सहायक संचालक रेशम शहडोल ने जानकारी दी है कि   रेशम संचालनालय, मध्य प्रदेश की विभागीय रेशम समृध्दि योजना के तहत वर्ष 2026...
04/06/2026

सहायक संचालक रेशम शहडोल ने जानकारी दी है कि रेशम संचालनालय, मध्य प्रदेश की विभागीय रेशम समृध्दि योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिये कृषकों की 01 एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूती (मलबरी) पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमिपालन अपनाने हेतु हितग्राहियों का ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभकिया जा रहा है।
इस योजना के लिये विभागीय वेबसाईट https://eresham.mp.gov.in ई-रेशम पोर्टल दिनांक 29 मई 2026 से लाइव (प्रारंभ) कर दी गई है। इच्छुक किसान अपनी 01 एकड़ सिंचित भूमि पर रेशम उत्पादन की इस लाभकारी योजना को अपनाना चाहते है, वे पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाईन पंजीकरण करा सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रेशम अधिकारी कार्यालय शहडोल में सम्पर्क कर सकते है।

#शहडोल

03/06/2026

डबल इंजन की सरकार है, तो विकास की रफ्तार भी दोगुनी है…

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्‍यप्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना को स्‍वीकृति मिली है। इसके माध्‍यम से जनजातीय बाहुल्‍य जिले बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी के विकास की गति तेज होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी का हृदय से आभार।

Address

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Shahdol:

Share