SRLM Shahdol

SRLM Shahdol National Rural Livelihood Mission is a poverty alleviation project implemented by Ministry of Rural Development, Government of India.

This scheme is focused on promoting self-employment and organization of rural poor.

24/02/2023
22/02/2023
नारी अधिकार केन्द्रों  का शुभारंभमहिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व  में नारी अधिकार केन्द...
17/02/2023

नारी अधिकार केन्द्रों का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में नारी अधिकार केन्द्र एक ऐसा ‘’वन स्टाप सॉल्यूशन सेंटर’’ है। जहॉं संकुल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। ग्राम स्तर पर पात्रता के आधार पर शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें उन योजनाओं से लाभांवित करने का कार्य किया जावेगा एवं समता सूचना डेस्क के माध्यम से घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु महिलाओं का उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर विधिक केन्द्रों / अन्य सहायता केन्द्रों एवं हेल्पलाईन की सूचना द्वारा सहयोग प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।
आज दिनांक 17 फरवरी, 2023 को विकास यात्रा के दौरान विकासखण्ड ब्यौहारी के प्रगति मॉडल सीएलएफ में माननीय विधायक महोदय श्री शरद जुगलाल कोल विधानसभा क्षेत्र-ब्यौयहारी द्वारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह की उपस्थिति में, बुढ़ार विकासखण्ड‍ के संगम मॉडल सीएलएफ में माननीय विधायक महोदया श्रीमती मनीषा सिंह विधानसभा क्षेत्र-जैतपुर द्वारा मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश शाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राजन सिंह, जिला महामंत्री श्री जागेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गुड्डी सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा पाव, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ज्योति परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार श्री मुद्रिका सिंह की उपस्थिति में तथा सोहागपुर विकासखण्ड के विराट नंदनी मॉडल सीएलएफ में माननीय विधायक श्री जयसिंह मरावी विधानसभा क्षेत्र -जयसिंहनगर के द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री मीनू सिंह की उपस्थिति में नारी अधिकार केन्द्रों का उद्धाटन किया गया। जिसमें समस्त ब्लॉक मिशन स्टाफ उपस्थित रहें।

*स्व   सहायता समूह की 25 महिलाओं का 17 दिवसीय A-Help सखी प्रशिक्षण संपन्न*शासन की मंशानुरूप महिलाओं को सशक्त एवं आत्मसनि...
16/02/2023

*स्व सहायता समूह की 25 महिलाओं का 17 दिवसीय A-Help सखी प्रशिक्षण संपन्न*

शासन की मंशानुरूप महिलाओं को सशक्त एवं आत्मसनिर्भर तथा पशुपालन लाभ का धंधा बन सके, इसके लिये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) आणंद, गुजरात द्वारा A-Help कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें पशुपालन विभाग एवं राज्यर ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से मिशन अंतर्गत कार्यरत 25 पशुसखियों का 17 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कल्याणपुर में दिनांक 30 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों द्वारा पशु सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें उन्हें पशुओं की टैगिंग, संतुलित पोषण आहार (RBP), टीकाकरण, प्राथमिक उपचार, पशुबीमा, दुग्धट संघ एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही पशुसखियों का NDDB एवं NAR संस्थाग द्वारा आंकलन किया गया जिसमें समस्त प्रतिभागी उत्तीरर्ण भी हुये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस में डॉ. बी.बी.एस. चौहान, उपसंचालक, पशुपालन विभाग शहडोल, श्री टी. प्रकाश, NDDB आणंद, गुजरात, श्री संदीप दीक्षित, जिला प्रबंधक, आजीविका मिशन, डॉ. दीपक पाण्डेय (VAF), डॉ. राजेश दिवान (VAF), डॉ. विनीत केशरी (VAF), श्री सत्यम सिंह, NAR संस्था, श्री पवन गुप्ता, आरसेटी उपस्थित रहें।

15/02/2023
15/02/2023

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
---
गरीबी के अंधेरे को मिटाने उजाले की किरण

CM Madhya Pradesh
महेंद्र सिंह सिसोदिया
#विकास_यात्रा_MP

16/11/2022


आज दिनांक 16 नवंबर 2022, महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन कार्यक्रम भोपाल में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के समक्ष मंच साझा करते हुए निर्भया सीएलएफ की अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती दीदी द्वारा उद्धबोधन दिया गया। ये हमारे जिले व आजीविका मिशन के लिए गौरव की बात है। Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Collector Office Shahdol

आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभशहडोल जिले के कलेक्टर परिसर में आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ माननीय विधायक श्री जयसिंह मरावी...
31/10/2022

आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ

शहडोल जिले के कलेक्टर परिसर में आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ माननीय विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं श्रीमती वंदना वैद्य कलेक्टर शहडोल के द्वारा किया गया। आजीविका दीदी कैफे का संचालन आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला शक्ति संकुल स्तरीय संगठन छतवई की महिलाओं के द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में श्री विष्णुककांत विश्वकर्मा जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, डीपीसी श्री मदन त्रिपाठी, श्री विवे‍क पाण्डेपय जनअभियान परिषद्, श्री भानू प्रकाश, चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्क प्रायवेट लिमिटेड एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

20/06/2022
स्व सहायता समूह की महिलाएं पहुंची गली मोहल्ले, बताया मतदान का महत्व
20/06/2022

स्व सहायता समूह की महिलाएं पहुंची गली मोहल्ले, बताया मतदान का महत्व

Address

Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SRLM Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SRLM Shahdol:

Share