उद्यानिकी सन्देश-खेती में स्वच्छता अभियान Kheti Me Svachchhata Abhiyan

  • Home
  • India
  • Seoni
  • उद्यानिकी सन्देश-खेती में स्वच्छता अभियान Kheti Me Svachchhata Abhiyan

उद्यानिकी सन्देश-खेती में स्वच्छता अभियान Kheti Me Svachchhata Abhiyan खेती की नवीन तकनीकों, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने इस पेज को like व follow कर पेज से अवश्य जुड़े।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सिवनी द्वारा अयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पुष्प-फल- सब्जी महोत्सव का हुआ समापनकलेक्...
30/03/2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सिवनी द्वारा अयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पुष्प-फल- सब्जी महोत्सव का हुआ समापन

कलेक्टर सिवनी श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी वासेवार के निर्देशन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला सिवनी द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव का समापन शासकीय कंपनी गार्डन सिवनी में हुआ। समापन सत्र में विधायक श्री दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय सेमीनार में कृषकों को उद्यानिकी फसलों के विस्तार, मखाना, सूरन, स्ट्रॉबेरी, केला आदि फसलों की उन्नत खेती तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (PMFME) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य श्री परसराम सनोडिया, श्री राकेश बैंस सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहायक संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी वासेवार ने कृषकों को उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने एवं उत्पादों के प्रसंस्करण की संभावनाओं पर जानकारी देते हुए अपने कुल कृषि रकबे के एक तिहाई भाग में उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शेखर बघेल ने फसलों के रखरखाव एवं उत्पादन तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर कृषकों को जानकारी दी गई, जिसमें श्री जय शंकर धुर्वे द्वारा मखाना खेती, श्रीमती कंचन वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म कृषि सिंचाई योजना (पीडीएमसी) अंतर्गत टपक सिंचाई तथा श्रीमती आशा किरण राणा द्वारा औषधीय खेती की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विधायक श्री दिनेश राय ने कृषकों को उद्यानिकी की नवीन फसलों को अपनाने, नवाचार करने एवं खाद्य प्रसंस्करण की दिशा में आगे बढ़कर PMFME योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिले में उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री लोकेश कटरे (चिया सीड), श्री प्रीतम ठाकुर (हल्दी), श्री आदित्य बघेल (सूरन एवं राजमा), श्री मनीष साहू (सीताफल एवं गेंदा) तथा श्री रघुवीर पटेल ने अपने अनुभव साझा किए।

महोत्सव के दौरान फल-फूल, सब्जी एवं PMFME उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अतिथियों एवं कृषकों द्वारा अवलोकन कर सराहना की गई।

कार्यक्रम में जिले के समस्त विकासखंडों से आए 262 कृषकों ने भाग लेकर उद्यानिकी तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति राहंगडाले एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती आशा किरण राणा द्वारा किया गया।

#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान

Department of Horticulture, Madhya Pradesh

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सिवनी द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय पुष्प-फल-सब्जी महोत्सयव का हुआ भव्य शुभारंभकलेक्...
29/03/2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सिवनी द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय पुष्प-फल-सब्जी महोत्सयव का हुआ भव्य शुभारंभ

कलेक्टर सिवनी श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक उद्यान, सिवनी डॉ. आशा उपवंशी वासेवार के निर्देशन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला सिवनी द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव का शुभारंभ शासकीय प्रोजनी आर्चर्ड (कम्पनी गार्डन) सिवनी में माननीय पूर्व सांसद श्री ढालसिंह बिसेन के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर सिवनी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में किया गया। उक्त जिला स्त‍रीय सेमीनार में उद्यानिकी की खेती के संबंध में एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण, मूल्यं संवर्धन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपरोक्त जिला स्त‍रीय सेमीनार में कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहायक संचालक उद्यान सिवनी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के द्वारा सेमीनार की रुपरेखा से अवगत कराकर जिले में उद्यानिकी फसलों के परिदृष्य एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्कररण की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी के वरिष्ठं वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह के द्वारा आम, सीताफल, अमरूद एवं नींबू वर्गीय फसलों के रखरखाव एवं उत्पादन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उद्यानिकी विभाग की वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी श्रीमती आस्मा अल्ताफ अंसारी के द्वारा पीएमएफई योजना अंतर्गत विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे लाभ एवं योजना में आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वरिष्ठ उद्यान‍ विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति राहंगडाले के द्वारा उद्यानिकी विभाग में संचालित योजना फल पौध रोपण की विस्तृत जानकारी प्रदान कर कृषकों को बगीचा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कलेक्टर महोदय के द्वारा जिले के उपस्थित कृषकों को अधिक से अधिक उद्यानिकी फसलों को लगाने के संबंध में समझाइस देते हुए उद्यानिकी की नवीन फसलों के साथ-साथ विलुप्त हो रही फसले जैसे इमली, बेर, चिरोंजी आदि को भी अपनी खेती में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही किसानों को फसले उगाने के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण की दिशा में कदम बढाते हुए पीएमएफएमई का लाभ लेने हेतु भी कहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ढालसिंह बिसेन जी के द्वारा उद्यानिकी फसलों की खेती के स्वयं के अनुभवों को साझा करते हुए कृषकों को ड्रिप सिंचाई तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न फलों के बगीचे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जिले के जलवायु हेतु उपयुक्त काजू एवं नारियल के पौधे भी लगाये जाने हेतु कृषकों को समझाइस दी गई। उपस्थित कृषकों को प्रगतिशील कृषक श्री राकेश बैस, जिला पँचायत सदस्य श्री घनश्याम सनोडिया, जनपद सदस्य श्री परसराम सनोडिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में फल-फूल-सब्जी एवं पीएमएफएमई उत्पाद की प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया अतिथि एवं कृषकों के द्वारा उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की गई।

उक्त संगोष्ठी में समस्त विकासखण्डों के 150 कृषकों के साथ-साथ श्री प्रवीण दिसोरिया लीड बैंक मैनेजर, डॉ.शेखर बघेल वरिष्ठ कृ‍षि वैज्ञानिक, श्रीमती संध्या सिंह प्र.उपसंचालक मतस्य, पी.एस.पन्द्रे वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, श्री बी.एस.बघेल ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी, ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नीलेश परिहार वरि.उ.वि.अधिकारी वि.ख.घंसौर एवं आभार प्रदर्शन श्री संतोष बघेल प्र.वरि.उ.वि.अधिकारी सिवनी के द्वारा किया गया।

#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान

Department of Horticulture, Madhya Pradesh

29/03/2026
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्क‍रण विभाग द्वारा ‘’पानी चौपाल’’ का किया गया आयोजनकलेक्‍टर सिवनी श्रीमती शीतला पटले के निर्दे...
19/03/2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्क‍रण विभाग द्वारा ‘’पानी चौपाल’’ का किया गया आयोजन

कलेक्‍टर सिवनी श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला उद्यानिकी अधिकारी सिवनी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग सिवनी के द्वारा विकासखण्ड- सिवनी की ग्राम पंचायत-हिनोतिया (रन.) में जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ के अवसर पर ‘’पानी चौपाल’’ का आयोजन किया गया। ‘’पानी चौपाल’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत-हिनोतिया (रन.) की सरपंच श्रीमती शिव कुमारी सनोडिया एवं बडी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी सिवनी श्री संतोष बघेल के द्वारा ‘’पानी चौपाल’’ अंतर्गत उपस्थित किसानों को जल संरक्षण के तकनीक की जानकारी देकर पानी का सदुपयोग करने की समझाइस दी गई एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्कररण विभाग द्वारा संचालित ‘’पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’ अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई तकनीक जैसे-ड्रिप/मिनि स्प्रिंकलर/पोर्टेबल स्प्रिंकलर के माध्य म से सब्जी का उत्पादन करने हेतु प्रोत्‍साहित किया गया जिससे किसानों के द्वारा कम पानी में ज्‍यादा पैदावार कर अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके।

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कु. शीला इनवाती एवं कु. शिल्पा इंदोरकर के द्वारा भी कृषकों को अपनी कुल जमीन में से 10 प्रतिशत हिस्‍से में उद्यानिकी फसले लगाने और सिंचाई जल का सदुपयोग करने कहा गया जिससे कृषकों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से ज्यादा मुनाफा हो सके। दोनो अधिकारियों के द्वारा किसानों को उद्यानिकी विभाग की विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई।

सरपंच श्रीमती शिव कुमारी सनोडिया द्वारा भी उपस्थित किसानों को जल संरक्षण करते हुए ज्यादा से ज्यादा उद्यानिकी फसले लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान

एक जिला एक उत्पाद सिवनी जम्बो सीताफल कार्यशाला की कुछ झलकियां #उद्यानिकी_विभाग  #उद्यानिकी_संदेश  #खेती_में_स्वच्छता_अभि...
17/01/2026

एक जिला एक उत्पाद सिवनी जम्बो सीताफल कार्यशाला की कुछ झलकियां

#उद्यानिकी_विभाग
#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान
#सिवनी_जम्बो_सीताफल
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Seoni

एक जिला एक उत्पाद कार्यशाला में अतिथियों द्वारा PMFME योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ से सम्मानित भी किया गया।...
17/01/2026

एक जिला एक उत्पाद कार्यशाला में अतिथियों द्वारा PMFME योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ से सम्मानित भी किया गया।

#उद्यानिकी_विभाग
#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान
#सिवनी_जम्बो_सीताफल
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Seoni

आदरणीय कलेक्टर महोदय सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी संचालक MPIDC जबलपुर श्री अनिल कुमार राठौर...
17/01/2026

आदरणीय कलेक्टर महोदय सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी संचालक MPIDC जबलपुर श्री अनिल कुमार राठौर सर तथा सहायक संचालक उद्यान सिवनी डॉ. आशा उपवंशी वासेवार मैडम के निर्देशन में आज उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा MPIDC जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में *एक जिला एक उत्पाद सिवनी जम्बो सीताफल आधारित कार्यशाला* का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला के द्वितीय सत्र में माननीय सांसद महोदय श्रीमति भारती पारधी जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया जी, माननीय जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सदम सिंह वरकड़े जी, कलेक्टर मैडम सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम एवं कार्यकारी संचालक MPIDC श्री अनिल कुमार राठौर सर एवं CEO मैडम श्रीमती अंजली शाह मैडम के द्वारा सर्वप्रथम PMFME योजना अंतर्गत स्वीकृत उत्पादों का अवलोकन कर उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग की सराहना की गई एवं उपस्थित किसानों, उद्यमियों एवं अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा सीताफल के उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण, मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं एक्सपोर्ट पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए।

उपरोक्त कार्यशाला में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, MPIDC जबलपुर एवं सिवनी, उद्योग विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, वन विभाग, कृषि विभाग, NRLM के जिला अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

#उद्यानिकी_विभाग
#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान
#सिवनी_जम्बो_सीताफल
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Seoni

आदरणीय कलेक्टर महोदय सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी संचालक MPIDC जबलपुर श्री अनिल कुमार राठौर...
17/01/2026

आदरणीय कलेक्टर महोदय सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी संचालक MPIDC जबलपुर श्री अनिल कुमार राठौर सर तथा सहायक संचालक उद्यान सिवनी डॉ. आशा उपवंशी वासेवार मैडम के निर्देशन में आज उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा MPIDC जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में *एक जिला एक उत्पाद सिवनी जम्बो सीताफल आधारित कार्यशाला* का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला के प्रथम सत्र में माननीय सांसद महोदय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, माननीय विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, श्री वेद प्रकाश ठाकुर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया जी, कलेक्टर मैडम सिवनी श्रीमती शीतला पटले मैडम, कार्यकारी संचालक MPIDC श्री अनिल कुमार राठौर सर एवं CEO मैडम श्रीमती अंजली शाह मैडम के द्वारा सर्वप्रथम PMFME योजना अंतर्गत स्वीकृत उत्पादों का अवलोकन कर किसान उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं उपस्थित किसानों, उद्यमियों एवं अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तकनीकी सत्र में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा सीताफल के उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण, मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं एक्सपोर्ट पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए।

उपरोक्त कार्यशाला में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, MPIDC जबलपुर एवं सिवनी, उद्योग विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, वन विभाग, कृषि विभाग, NRLM के जिला अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

सिवनी में फलने लगे हैं सेव (Apple)

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मार्गदर्शन में सिवनी जिले के ग्राम थावरी के कृषक श्री ओमकार राय के द्वारा अपने खेत में सेव apple की गोल्डन डोर्सेट, हरिमन 99 किस्मों के पौधों का रोपण किया गया है।

हाल ही में उद्यान विकास अधिकारी श्री आर के तुमराम के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा श्री ओमकार राय के सेव बगीचा का भ्रमण कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। वर्तमान में इन सेव के पेड़ों पर फल लगे हुए हैं।

#उद्यानिकी_विभाग
#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान
#सिवनी_जम्बो_सीताफल
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Seoni

 #उद्यानिकी_विभाग  #उद्यानिकी_संदेश  #खेती_में_स्वच्छता_अभियान #सिवनी_जम्बो_सीताफल
16/01/2026

#उद्यानिकी_विभाग
#उद्यानिकी_संदेश
#खेती_में_स्वच्छता_अभियान
#सिवनी_जम्बो_सीताफल

Address

Seoni
480661

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उद्यानिकी सन्देश-खेती में स्वच्छता अभियान Kheti Me Svachchhata Abhiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share