08/02/2022
जल जीवन मिशन के सेक्टर अधिकारियों से कलेक्टर ने जानी योजना की मैदानी स्थिति
सिवनी 7 फरवरी 22/कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने सोमवार 7 फरवरी ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत किये गए कार्यो के सत्यापन एवं निरीक्षण के लिए नियुक्त किये गए सेक्टर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से उनके क्षेत्र में स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों में जल जीवन अंतर्गत किये गए कार्यो की जानकारी लेते हुए उक्तानुसार भवनों में नल के माध्यम से जलापूर्ति, निर्माण कार्यो की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिये।