तिरु.ललिता रावेनशाह उइके

तिरु.ललिता रावेनशाह उइके सदस्य- जिला पंचायत सिवनी (मप्र)

Collector Office Seoni तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें!
16/04/2026

Collector Office Seoni तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें!

सेवा जोहार
05/04/2026

सेवा जोहार

05/04/2026
03/04/2026

देश की हकीकत अब छुपी नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है—रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोज़मर्रा की चीज़ें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। बेरोजगारी का हाल यह है कि पढ़े-लिखे युवा भी छोटी-छोटी नौकरियों के लिए लाइन में खड़े हैं।

भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कम और बयानबाज़ी ज़्यादा दिखती है—जहाँ सवाल उठते हैं, वहाँ जवाब नहीं मिलता। बड़े-बड़े वादों के बावजूद जमीनी स्तर पर बदलाव महसूस नहीं होता।

उदाहरण साफ हैं—
• गैस सिलेंडर की कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया
• सरकारी भर्तियाँ वर्षों तक अटकी रहती हैं
• घोटालों पर सख्त कार्रवाई के बजाय राजनीतिक बहस हावी रहती है

अब समय है सवाल पूछने का, जवाब मांगने का और देश के भविष्य के लिए जागरूक होने का।
#महंगाई #बेरोजगारी #जवाबदो

03/02/2026

वन विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के ऊपर भड़के गोंडवाना के रावेनशाह उईके धरना आंदोलन में वीडियो हुआ वायरल
छपारा जिला सिवनी मध्यप्रदेश
https://youtube.com/shorts/Xmq6Xnw_pOk?si=kQW2sFZMzWM389wj

आंदोलन क्यों किया जा रहा है इसे समझे..........गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा  सिवनी के वन परिक्षेत्र छपारा में घटित उ...
28/01/2026

आंदोलन क्यों किया जा रहा है इसे समझे..........
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा सिवनी के वन परिक्षेत्र छपारा में घटित उस शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की ओर आकर्षित करना चाहती है, जिसने संवैधानिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं।
घटना का विस्तृत एवं तथ्यात्मक विवरण:
क्रूरता की पराकाष्ठा: दिनांक 10/01/2026 को ग्राम भड़तेदनी निवासी आदिवासी महिला श्रीमती सुखवती बाई धुर्वे अपनी आजीविका हेतु भूमि पर उपस्थित थीं। उसी समय वन परिक्षेत्र छपारा के वन रक्षक एवं डिप्टी रेंजर द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही की गई। अमानवीयता की सीमा लांघते हुए उक्त अधिकारियों ने महिला के ऊपर जहरीली कीटनाशक दवा 'सफाया' का सीधा छिड़काव कर दिया। यह कृत्य सीधे तौर पर एक आदिवासी महिला की हत्या करने का सुविचारित प्रयास है।

कानूनी प्रक्रिया का अभाव: वन विभाग द्वारा उक्त कार्यवाही से पूर्व पीड़िता या ग्रामवासियों को कोई लिखित नोटिस या कानूनी सूचना प्रदान नहीं की गई। नियमानुसार किसी भी बेदखली से पूर्व पक्ष रखने का अवसर दिया जाना अनिवार्य है, जिसे पूरी तरह ताक पर रखा गया।
पेसा (PESA) कानून का खुला उल्लंघन: मध्य प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा अधिनियम प्रभावी है। इसके अंतर्गत ग्राम सभा की अनुमति के बिना भूमि संबंधी कोई भी दंडात्मक कार्यवाही करना असंवैधानिक है। वन विभाग ने ग्राम सभा के अधिकारों को कुचलकर यह तानाशाही पूर्ण कृत्य किया है।

प्रशासनिक संरक्षण: घटना के संबंध में पार्टी द्वारा दिनांक 23/01/2026 को जिला प्रशासन को सूचित किया गया था, परंतु आज दिनांक तक दोषियों पर एफआईआर दर्ज न होना यह दर्शाता है कि स्थानीय पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की न्यायोचित मांगें:
हत्या का प्रयास (109 IPC): दोषियों पर तत्काल जानलेवा हमले की धारा 109 एवं SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
बर्खास्तगी: ऐसे लोक सेवक जो जनता पर विषैले रसायनों का प्रयोग करें, उन्हें तत्काल शासकीय सेवा से बर्खास्त (Dismiss) किया जाए।
मानवाधिकार संरक्षण: मानवाधिकार आयोग इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर पीड़ित महिला के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की जाँच हेतु एक विशेष टीम सिवनी भेजे।

आर्थिक न्याय: पीड़ित महिला को 25 लाख रुपये की सहायता राशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

अंतिम चेतावनी:
दिनांक 29/01/2026 को धरना देकर ज्ञापन प्रदेश के सभी शीर्ष संवैधानिक पदों को संबोधित करते हुए प्रेषित किया जाएगा। यदि आगामी 48 घंटों के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्यवाही नहीं होती है, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश व्यापी "जेल भरो आंदोलन" और चक्का जाम करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

जनता से विन्रम अपील:
समस्त जागरूक जनमानस, संघर्षशील कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त जनता से क्रांतिकारी आह्वान है कि अधिक से अधिक संख्या में गोंडवाना जन आंदोलन में सहभागी बनें और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के इस ऐतिहासिक संघर्ष को मजबूती प्रदान करें।
अब चुप रहने का नहीं, अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का समय है!
आइए, अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों और अस्मिता, जल-जंगल-ज़मीन एवं स्वशासन के अधिकारों की रक्षा करें।

दिनांक: 29 जनवरी 2026
समय: दोपहर 12 बजे
स्थान: कार्यालय, छपारा
निवेदक: श्रीमती ललिता उईके
आयोजक: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

"न्याय की लड़ाई - अब होगी आर-पार"
"जय हो जोहार हो लड़ाई आरपार हो!!
दिनांक: 29/01/2026
स्थान: जिला पंचायत सदस्य कार्यालय छपारा/सिवनी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जिला सिवनी

मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के समस्त जागरूक जनमानस, संघर्षशील कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त जनता से क...
28/01/2026

मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के समस्त जागरूक जनमानस, संघर्षशील कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त जनता से क्रांतिकारी आह्वान है कि अधिक से अधिक संख्या में गोंडवाना जन आंदोलन में सहभागी बनें और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के इस ऐतिहासिक संघर्ष को मजबूती प्रदान करें।
अब चुप रहने का नहीं, अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का समय है!
आइए, अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों और गोंडवाना की अस्मिता, जल-जंगल-ज़मीन एवं स्वशासन के अधिकारों की रक्षा करें।
दिनांक: 29 जनवरी 2026
समय: दोपहर 12 बजे
स्थान: कार्यालय, छपारा
निवेदक: श्रीमती ललिता उईके
आयोजक: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

आज़ादी के 79 साल बाद मप्र के किसी आदिवासी समुदाय की बच्ची IAS बनी है...मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की बहन मनीषा धार्वे ने प...
15/01/2026

आज़ादी के 79 साल बाद मप्र के किसी आदिवासी समुदाय की बच्ची IAS बनी है...
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की बहन मनीषा धार्वे ने प्रदेश की पहली आदिवासी महिला IAS अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है. 27 वर्षीय मनीषा ने अपने चौथे प्रयास में UPSC 2023 की परीक्षा में 257वीं रैंक हासिल की. बोंदरान्या जैसे छोटे से गांव की रहने वाली मनीषा की शुरुआती पढ़ाई गांव की आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने इंदौर के होलकर कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीएससी की डिग्री ली.

उनके माता-पिता सरकारी शिक्षक हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद हमेशा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी...

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली गांव की शिवानी उइके ने MPPSC परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्र...
15/01/2026

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली गांव की शिवानी उइके ने MPPSC परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है। आर्थिक तंगी और परिवार की ओर से शादी के दबाव के बीच, शिवानी ने ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकाला और सेल्फ स्टडी पर जोर दिया।

सबसे चुनौतीपूर्ण समय तब आया जब मेन्स परीक्षा के दौरान उन्हें 102 डिग्री बुखार हो गया, लेकिन भीषण कमजोरी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सभी पेपर दिए। शिवानी के पिता देवकरण उइके पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और अब उनकी बेटी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

सभी को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई
26/12/2025

सभी को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

Address

Seoni Chhapara

Telephone

+919407382792

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when तिरु.ललिता रावेनशाह उइके posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to तिरु.ललिता रावेनशाह उइके:

Share

Category