Collector Office Sehore

Collector Office Sehore Official handle of Collector Sehore, Government of Madhya Pradesh

▪️राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर जिले की 16 उचित मूल्य राशन दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई।▪️प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्...
02/09/2026

▪️राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर जिले की 16 उचित मूल्य राशन दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई।
▪️प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से आरंभ होगा सेवा-संकल्प अभियान।

02/09/2026

▪️मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के 3700 विद्यार्थियों के खातों में  लैपटॉप खरीदने के लिए 9.25 करोड़ रुपये अंतरित किए ।▪️प्रद...
02/09/2026

▪️मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के 3700 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 9.25 करोड़ रुपये अंतरित किए ।
▪️प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति।

• निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो- कलेक्टर• निर्माण एजेंसियां कार्य करते समय अन्य विभागों...
01/09/2026

• निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो- कलेक्टर

• निर्माण एजेंसियां कार्य करते समय अन्य विभागों की सेवाएं प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखें- कलेक्टर

• स्वीकृत कार्य जल्द शुरू कराने और प्रगतिरत कार्यों में व्यवधान दूर करने के निर्देश

कलेक्टर श्री बालागुरु के. की अध्यक्षता में जिले में विभिन्न निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने विभागवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण होने से नागरिकों को इनका लाभ जल्द मिल सकेगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला पंचायत सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मौके पर जाकर करें निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देखें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों की नियमित समीक्षा करने तथा निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराएं

कलेक्टर ने कहा कि जो निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें प्रारंभ कराने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कराएं। उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान या रुकावट उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने को कहा।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराए जाएं। संबंधित अधिकारी समय-समय पर निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करें और कार्य की गुणवत्ता, सामग्री तथा प्रगति की मौके पर जांच करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। यदि निर्माण के दौरान किसी अन्य विभाग की सड़क, पाइपलाइन, विद्युत व्यवस्था अथवा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी शीघ्र मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियां कार्य करते समय अन्य विभागों की सेवाएं प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का आपसी समन्वय से तत्काल निराकरण किया जाए।

पूर्ण कार्यों का परीक्षण कर संबंधित विभाग को सौंपें

कलेक्टर ने पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन भवनों अथवा अन्य निर्माण कार्यों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें संबंधित संस्था या विभाग को शीघ्र हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले भवन अथवा निर्माण कार्य का ठीक से परीक्षण किया जाए। भवन की गुणवत्ता, विद्युत, पानी, एप्रोच रोड, शौचालय, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच के बाद ही उसे संबंधित विभाग को सौंपा जाए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित                   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर ...
01/09/2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश सक्सेना ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 41 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

▪️संबल योजना के प्रकरणों में विलंब परकलेक्टर ने लगाई फटकार, श्रमिक परिवारों की आर्थिक सहायता में कोताही बर्दाश्त नहीं।▪️...
31/08/2026

▪️संबल योजना के प्रकरणों में विलंब पर
कलेक्टर ने लगाई फटकार, श्रमिक परिवारों की आर्थिक सहायता में कोताही बर्दाश्त नहीं।
▪️89 अनु. जनजाति विकासखण्डों में "मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम" योजना लागू।

Nyd de videoer og den musik, du holder af, upload originalt indhold, og del det hele med venner, familie og verden på YouTube.

• लंबित संबल आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को लगाई फटकार, जनपद सीईओ और सीएमओ को दी हिदायत• ...
31/08/2026

• लंबित संबल आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को लगाई फटकार, जनपद सीईओ और सीएमओ को दी हिदायत

• जन विश्वास अभियान में शिविरों में ही करें आवेदनों का निराकरण - कलेक्टर

• अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवही करें - कलेक्टर

• न्यायालयीन प्रकरणों में समय-सीमा का रखें ध्यान - कलेक्टर

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की समीक्षा के दौरान लंबित आवेदनों का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रम अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर श्रम अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबल योजना से संबंधित सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि संबल योजना के हितग्राही मुख्य रूप से श्रमिक वर्ग से जुड़े होते हैं, जिन्हें शासन की सहायता की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में पात्र हितग्राहियों के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना गंभीर लापरवाही है।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिले और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए श्रमिक परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्री रविन्द्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाती मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री गिरिराज सिंह परिहार सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतें

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति ऐसे परिवारों से जुड़े प्रकरण होते हैं, जिन्हें कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक सहारे की आवश्यकता होती है। इसलिए पात्र आवेदकों के प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुरूप यथासंभव जल्द से जल्द प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन प्रकरणों में समय-सीमा का रखें ध्यान

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों से जुड़े न्यायालयीन प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं, उनमें आदेशों का समय पर पालन कराया जाए। अधिकारी न्यायालयीन मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता बरतें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी, जिससे अवमानना की स्थिति उत्पन्न हो।

जन विश्वास अभियान में शिविरों में ही करें आवेदनों का निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शिविरों में ग्रामवासियों की समस्याएं एवं आवेदन प्राप्त करने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों का शिविर में ही निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब आमजन को मौके पर ही त्वरित समाधान और शासन की सेवाओं का लाभ मिल सके।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि पटवारियों द्वारा की जा रही फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की नियमित समीक्षा करें। सभी पटवारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर शीघ्र सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाये जायें।

निर्माण कार्यों की वन विभाग से अनुमति जल्द लें

कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देशित किया कि वन क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए संबंधित वन अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। उन्होंने कहा कि अनुमति के लिए प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और विभाग आपसी समन्वय से कार्यवाही करें। इससे निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ किए जा सकेंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

बलराम जयंती  एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे अनेक आयोजन, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश                     ...
31/08/2026

बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे अनेक आयोजन, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर श्री बालागुरू के ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक आयोजित कर राज्य शासन के निर्देशानुसार बलराम जयंती 2 सितम्बर 2026 के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के तहत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की विशेष प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण एवं बीज और प्राकृतिक खेती केन्द्रित प्रदर्शनी, सह-संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 4 सितम्बर को जिले में कृष्ण मंदिरों,मठों, देवालयों का विशेष श्रृंगार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों द्वारा बांसुरी वादन, भजन गायन, झांकी (श्रीकृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा, गीता उपदेश जैसी जीवंत झांकियां, दीप-प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती जैसी गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्री रविन्द्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाती मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री गिरिराज परिहार सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

▪️मुख्यमंत्री 1 सितंबर को प्रदेश के 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये प्रोत्सा...
30/08/2026

▪️मुख्यमंत्री 1 सितंबर को प्रदेश के 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।
▪️सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में देरी अब अधिकारियों कर्मचारियों को भारी पड़ेगी।

▪️राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम मेंजानी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश।▪️ क...
29/08/2026

▪️राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में
जानी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश।
▪️ कलेक्टर-एसपी पहुंचे स्कूल, बच्चों से की बात, देखी जमीनी हकीकत।

Enjoy the videos and music that you love, upload original content and share it all with friends, family and the world on YouTube.

Address

New Collector Office
Sehore
466001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Sehore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Sehore:

Shortcuts

Share