Swachh Bharat Abhiyan

Swachh Bharat Abhiyan GHAR GANV SAHAR MERA
SWACHH HO SARA DESH MERA
JAI HIND

स्वच्छता अभियान हमारे देश का बहुत ही अच्छा अभियान है। इससे हर व्यक्ति को जुटकर बट़ चड़कर हिस्सा लेना चाहिए हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हमारे आस पास की गली मोहल्ले स्वच्छ रहेगे तो पुरा देश स्वच्छ रहेगा आप सभी दोस्तों से विनम्र निवेदन है कि इस अभियान जुड़कर देश को स्वच्छ बनाने मै अपना योगदान दे क्योंकि देश स्वच्छ रहेगा तभी हम स्वास्थ रहेगे

22/09/2024
21/07/2024

पत्नी है तो दुनिया में सब कुछ है। राजा की तरह जीने और आज दुनिया में अपना सिर ऊंचा रखने के लिए अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा कीजिए। आपकी सुविधा-असुविधा, आपके बिना कारण के क्रोध को संभालती है। तुम्हारे सुख से सुखी है और तुम्हारे दुःख से दुःखी है। आप रविवार को देर से बिस्तर पर रहते हैं लेकिन इसका कोई रविवार या त्योहार नहीं होता है। चाय लाओ, पानी लाओ, खाना लाओ। ये ऐसा है और वो ऐसा है। कब अक्कल आएगी तुम्हें? ऐसे ताने हम मारते हैं। उसके पास बुद्धि है और केवल उसी के कारण तो आप जीवित हैं। वरना दुनिया में आपको कोई भी नहीं पूछेगा।

अब जरा इस स्थिति की सिर्फ कल्पना करें:
एक दिन *पत्नी* अचानक रात को गुजर जाती है!
घर में रोने की आवाज आ रही है। पत्नी का *अंतिम दर्शन* चल रहा था। उस वक्त पत्नी की आत्मा जाते-जाते जो कह रही है, उसका वर्णन:

"मैं अभी जा रही हूँ, अब फिर कभी नहीं मिलेंगे। जिस दिन शादी के फेरे लिए थे, उस वक्त साथ-साथ जीने का वचन दिया था, पर अब अकेले जाना पड़ रहा है, यह मुझको पता नहीं था। मुझे जाने दो। अपने आंगन में अपना शरीर छोड़ कर जा रही हूँ। बहुत दर्द हो रहा है मुझे, लेकिन मैं मजबूर हूँ, अब मैं जा रही हूँ। मेरा मन नहीं मान रहा, पर अब मैं कुछ नहीं कर सकती। मुझे जाने दो।

बेटा और बहू रो रहे हैं, देखो। मैं ऐसा नहीं देख सकती और उनको दिलासा भी नहीं दे सकती हूँ। पोता 'बा बा बा' कर रहा है, उसे शांत करो, बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हो। हाँ, और आप भी मन मजबूत रखना और बिल्कुल ढीले न होना। मुझे जाने दो।

अभी बेटी ससुराल से आएगी और मेरा मृत शरीर देखकर बहुत रोएगी। उसे संभालना और शांत करना। और आप भी बिल्कुल नहीं रोना। मुझे जाने दो। जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। जो भी इस दुनिया में आया है, वह यहाँ से ऊपर गया है। धीरे-धीरे मुझे भूल जाना, मुझे बहुत याद नहीं करना। और इस जीवन में फिर से काम में डूब जाना। अब मेरे बिना जीवन जीने की आदत जल्दी से डाल लेना। मुझे जाने दो।

आपने इस जीवन में मेरा कहा कभी नहीं माना है। अब जिद छोड़कर व्यवहार में विनम्र रहना। आपको अकेला छोड़कर जाते हुए मुझे बहुत चिंता हो रही है, लेकिन मैं मजबूर हूँ। मुझे जाने दो।

आपको BP और डायबिटीज है। गलती से भी मीठा नहीं खाना, अन्यथा परेशानी होगी। सुबह उठते ही दवा लेना न भूलना। चाय अगर आपको देर से मिलती है तो बहू पर गुस्सा न करना। अब मैं नहीं हूँ, यह समझकर जीना सीख लेना। मुझे जाने दो।

बेटा और बहू कुछ बोले तो चुपचाप सब सुन लेना। कभी गुस्सा नहीं करना। हमेशा मुस्कुराते रहना, कभी उदास नहीं होना। मुझे जाने दो। अपने बेटे के बेटे के साथ खेलना। अपने दोस्तों के साथ समय बिताना। अब थोड़ा धार्मिक जीवन जीएं ताकि जीवन को संयमित किया जा सके। अगर मेरी याद आये तो चुपचाप रो लेना लेकिन कभी कमजोर नहीं होना। मुझे जाने दो।

मेरा रूमाल कहां है, मेरी चाबी कहां है, अब ऐसे चिल्लाना नहीं। सब कुछ ध्यान से रखने और याद रखने की आदत डालना। सुबह और शाम नियमित रूप से दवा ले लेना। अगर बहू भूल जाये तो सामने से याद कर लेना। जो भी खाने को मिले, प्यार से खा लेना और गुस्सा नहीं करना। मेरी अनुपस्थिति खलेगी, पर कमजोर नहीं होना। मुझे जाने दो।

बुढ़ापे की छड़ी भूलना नहीं और धीरे-धीरे चलना। यदि बीमार हो गए और बिस्तर में लेट गए तो किसी को भी सेवा करना पसंद नहीं आएगा। मुझे जाने दो। शाम को बिस्तर पर जाने से पहले एक लोटा पानी मांग लेना। प्यास लगे तो ही पानी पी लेना। अगर आपको रात को उठना पड़े तो अंधेरे में कुछ लगे नहीं, इसका ध्यान रखना। मुझे जाने दो।

शादी के बाद हम बहुत प्यार से साथ रहे। परिवार में फूल जैसे बच्चे दिए। अब उस फूलों की सुगंध मुझे नहीं मिलेगी। मुझे जाने दो। उठो, सुबह हो गई, अब ऐसा कोई नहीं कहेगा। अब अपने आप उठने की आदत डाल लेना, किसी की प्रतीक्षा नहीं करना। मुझे जाने दो।

और हाँ, एक बात तुमसे छिपाई है, मुझे माफ कर देना। आपको बिना बताए बाजू की पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाकर 14 लाख रुपये जमा किये हैं। मेरी दादी ने सिखाया था। एक-एक रुपया जमा करके कोने में रख दिया। इसमें से पाँच-पाँच लाख बहू और बेटी को देना और अपने खाते में चार लाख रखना अपने लिए। मुझे जाने दो।

भगवान की भक्ति और पूजा करना भूलना नहीं। अब फिर कभी नहीं मिलेंगे! मुझसे कोई भी गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना।"

इस आत्मीय संदेश में पत्नी की भावनाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी को दर्शाया गया है, जो उसके जाने के बाद भी परिवार को संभालने का संदेश देती है।

 #पिता या  ्बा #देसीमीडिया सुबह से  #हेडलाइन बना रखी है की #खुश्बू_सुंदर का  #यौन  #शौषण पिता ने किया.क्यूँ ताकि ऐसा लगे...
10/03/2023

#पिता या ्बा
#देसीमीडिया सुबह से #हेडलाइन बना रखी है की
#खुश्बू_सुंदर का #यौन #शौषण पिता ने किया.

क्यूँ ताकि ऐसा लगे कि किसी हिंदू बाप ने ऐसा किया.
अब आते है मुद्दे पर
खुशबू सुंदर तो एक #सनातनी के साथ #विवाह के बाद हुई..
8 साल की उम्र में नाम नकहत खाN‌ था... मां का…
है ना कमाल का मीडिया

24/07/2022
06/07/2022

: आकाशीय बिजली से बचने के क्या हैं उपाय, कैसे पता करें आप इसकी चपेंट में आएंगे या नहीं, यहां जाने सबकुछ
हर साल बिजली गिरने से औसतन 2500 लोगों की मौत होती है. आए दिन कई राज्यों में बिजली गिरने के मामले देखने को मिलते हैं.
देश में मॉनसून की दस्तक के साथ ही आकाशीय बिजली ने आज देश के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश में अपना कहर ढाया. यहां खेतों में काम कर रहे व कहीं घूमने गए लोग आकाशीय बिजली का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक लगभग 67 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने के कारण आज मौत हो गई है. ऐसे में आकाशीय बिजली को हल्के में लेना बेहद गलत है. क्योंकि आकाशीय बिजली के झटके से मौत बेहद दर्दनाक हो सकती है. ऐसे में लोगों का यह जानना बेहद जरूरी है कि जब आकाशीय बिजली दिखाई दे या गिरे इससे पहले क्या करना चाहिए.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मुताबिक बात में हर साल बिजली गिरने से औसतन 2500 लोगों की मौत होती है. आए दिन कई राज्यों में बिजली गिरने के मामले देखने को मिलते हैं. जिसमें कई बार लोगों की मौत हो जाती है वहीं कई बार लोग केवल घायल होते हैं. पिछले पांच सालों में बिजली गिरने से कुल 8291 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि साल में ज्यादातर समय आकाशीय बिजली मॉनसून के समय ही गिरती है. लेकिन बिजली कब गिरेगी और कहां गिरेगी यह किसी को मालूम नहीं होता. लेकिन बिजली गिरने से पूर्व हम कई एहतियाती कदम उठा सकते हैं.

कैसे करें बचाव

– बारिश के समय खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों या किसी ऊंचे स्तंभ के पास न जाएं. क्योंकि इनके पास बिजली गिरने की सबसे ज्यादा संभावना होती है.
– यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर बिजली कड़क रही है तो घर में मौजूद बिजली संचालित उपकरणों से आपको दूर रहना चाहिए.
– बिजली कड़कड़ाने के दौरान टेलीफोन, मोबाइल, इटरनेट जैसी सेवाओं के इस्तेमाल से बचें.
– खिड़की दरवाजों को अच्छे से बंद कर लें.
– अपने आस पास ऐसी कोई चीज या वस्तु न रकें जो बिजली का सुचालक हो. क्योंकि बिजली का सुचालक वस्तु आकाशीय बिजली को अपनी ओर खींचता है.
– खुली छत पर जाने से बचें.
– धातु के पाइप, नल, फव्वारे इत्यादि से दू रहें.
– अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और आपकी गाड़ी की छत मजबूत है तभी आप खराब मौसम में बाहर निकलें, अन्यथा न निकलें.
– बिजली कड़कड़ाने के समय किसी भी धातु से बनी वस्तु के आसपास खड़े न होमं, तारों के आसपास न रहें.
– खराब मौसम में जमीन के सीधा संपर्क से बचें और खाट या फिर बेड्स पर रहें.

कैसे मालूम करें बिजली लगेगी या नहीं

कोई बिजली के चपेट में आना वाला है इसका पता लगाना आसान है. इसके लिए आप खराब मौसम में जब भी घर से बाहर जाएं या घर के अंदर रहें और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं और त्वचा में झुनझुनी आने लगे तो सम जाइए कि आप बिजली की चपेट में आ सकते हैं. इस कारण तत्काल झुककर हाथों से अपने कानों को बंद कर लें.

30-30 का अपनाएं फॉर्मूला

अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था CDC के मुताबिक ऐसे में मौसम में 30-30 का नियम अपनाना चाहिए। जैसे ही बिजली कड़कने या दिखने लगे तुरंत 30 तक की गिनती करते हुए किसी छोटी इमारत के अंदर छिप जाएं. अपने सारे कामों को 30 मिनट के लिए रोक दें और इस दौरान 30 मिनट तक के लिए किसी भी गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का इस्तेमाल न करें.
सावधान रहे एवं अपने लोगो को भी सावधान करें
जय सियाराम

आवो मन मे सेवा भाव जगाये
20/11/2021

आवो मन मे सेवा भाव जगाये

सरकारी  #प्राथमिक विद्यालय है , चौंकिए मत😮,ऐसे सरकारी विद्यालय की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन यह सच करके दिखाया...
28/09/2021

सरकारी #प्राथमिक विद्यालय है , चौंकिए मत😮,
ऐसे सरकारी विद्यालय की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन यह सच करके दिखाया प्राथमिक विद्यालय इटायला माफ़ी, जिला सम्भल; उत्तर प्रदेश के प्रधानाध्यापक श्री कपिल मलिक जी ने❤️ उन्होंने अपना पैसा लगाकर विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है🙏

आजकल विद्यालय खोलना एक धंधा हो चुका है,वहीं सरकारी विद्यालय में अपना पैसा लगा देने वाले #कपिल_मलिक जी जैसे महान लोग दुनिया में कम मिलते हैं। इस हौसले को बारम्बार प्रणाम हैं🙏

 #श्रीकृष्ण  #गोविन्द  #हरे  #मुरारी हे  #नाथ  #नारायण  #वासुदेवा। #भगवान  #श्रीकृष्ण  #जन्मोत्सव की  #हार्दिक  #शुभकामन...
11/08/2020

#श्रीकृष्ण #गोविन्द #हरे #मुरारी
हे #नाथ #नारायण #वासुदेवा।
#भगवान #श्रीकृष्ण #जन्मोत्सव की #हार्दिक #शुभकामनाएं। #श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण

Address

C&MR. KANTI LALJI PARMARADARSH COLONY SEMNARY Road ASHTA
Sehore
466116

Telephone

09893351724

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Bharat Abhiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Swachh Bharat Abhiyan:

Share

Category