NSS SEHORE

NSS SEHORE Official Account

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवक दर्शना और जतिन का चयन राष्ट्रीय एक...
27/12/2025

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवक दर्शना और जतिन का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया गया है रासेयो परिवार की और से दोनों स्वयंसेवक, विद्यालय व समस्त सीहोर जिले रासेयो इकाई को बधाई।

सीहोर जिले के लिए पुनः गौरव के क्षण महात्मा गांधी महाविद्यालय जिला सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक का चय...
24/12/2025

सीहोर जिले के लिए पुनः गौरव के क्षण
महात्मा गांधी महाविद्यालय जिला सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली की लिए हुआ है।
राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार की और से बधाई व अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं💐💕💕💐💐

Sehore  सीहोर जिले के लिए गौरव के क्षण महात्मा गांधी महाविद्यालय जिला सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक का...
24/12/2025

Sehore

सीहोर जिले के लिए गौरव के क्षण
महात्मा गांधी महाविद्यालय जिला सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर ग्वालियर की लिए हुआ है।
राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार की और से बधाई व अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं💐💕💕💐💐

श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पचामा सीहोर के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विवेक भूमिय...
03/03/2025

श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पचामा सीहोर के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विवेक भूमिया का चयन मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ट, द्वारा आयोजित प्रकाष्ट, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर सम्मेलन के शिविर का आयोजन अमरकंटक, जिला अनूपपुर में 2 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय सीहोर से बी एड प्रथम वर्ष के छात्र विवेक भूमिया का चयन राज्य स्तर नेतृत्व प्रतिक्षण शिविर/सम्मेलन 2025 के लिए किया गया।






सीहोर– मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचाल...
02/10/2024

सीहोर– मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित किया जा रहा हैं जिसमें प्रदेश ही नहीं वरन् संपूर्ण भारत वर्ष के नागरिक अभियान के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं इसी प्रकार प्राप्त निर्देशों के अनुसार श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय सीहोर के कुलपति डॉ मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में संस्थान कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संस्थान परिसर में स्वच्छता रैली से स्वच्छता ही सेवा अभियान में *‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’* का संदेश दिया साथ ही रैली निकाली गई जिसके अंत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
अभियान में संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी महोदया डॉ.गार्गी सिंह,डॉ सुसेन थॉमस,डॉ.ओमकार सिंह स्वयंसेवक अजय गोस्वामी, देवाश्री,अजय महाले,ऋषिकेश जाधव,विशाल मिश्रा, श्रेयश, देवाश्री,श्रेया,सरयु,तेजस्विनी रिया सहित संस्थान के 60 से अधिक छात्र छात्राओं ने योगदान दिया कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता की सपथ दिलाई गई व परिसर में एक पौधा माँ के नाम रोपा गया।

*"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम  के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण एवम पर्यावरण जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक  का आयोजन...
01/10/2024

*"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण एवम पर्यावरण जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन*
वी आई टी विश्विद्यालय भोपाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम"स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" के अंतर्गत दिनांक 30 सितंबर को नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण एवम पर्यावरण जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एन एस एस के सीनियर वॉलंटियर्स के द्वारा दिया गया। उसके उपरांत प्राकृति मित्र थीम पे नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यकम में लगभग 130 एन एस एस एस स्वामसेवकों ने भाग लिया। कार्यकम का आयोजन विश्विद्यालय में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देव ब्रेट गुप्ता, डॉ. स्वेता सिंह,डॉ. पूजा वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।





.

सीहोर: आर.ऐ.के कृषि महाविद्यालय सीहोर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के अधिष्ठाता आदरणीय डां मोहम्मद य...
01/10/2024

सीहोर: आर.ऐ.के कृषि महाविद्यालय सीहोर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के अधिष्ठाता आदरणीय डां मोहम्मद यासीन के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डां. डी के रैदास के मार्गदर्शन में विषय थीम- *स्वाभाव स्वाच्छता, संस्कार स्वाच्छता* के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एव इंदौर नाका सीहोर मे एन एस एस छात्रो द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जागरुकता हेतु छात्रों द्वारा मानव श्रंखला बनाई गयी । इस स्वाच्छता जागरूकता अभियान मे महाविद्यालय के डाँ धीरेन्द्र कुमार माहोर डाँ बबीता बघेल एवं छात्र कनिका शाह, महिमा ठाकरे,कनिष्क पारिसर, हर्षवर्धन पाटीदार, रिषभ दांगी, रवीना पाटिल, संजना बघेल, अनुष्का सिंह आदि छात्र उपस्थित थे।





.

*राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली किया नुक्कड़ नाटक* स्वच्छता ही सेवा ...
01/10/2024

*राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली किया नुक्कड़ नाटक*
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों द्वारा 27 सितंबर को स्वच्छता के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजली गढ़वाल के संरक्षण और डॉ दीपक रजने एवं मनमोहन द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित कि गई राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। जो रेहटी नगर से होती हुई नगर परिषद पुराना बस स्टैंड पहुंची जहां पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा है पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता के महत्व को बतलाना था। नुक्कड़ नाटक डॉ रागिनी नागर, राजाराम रावते, अरुण सगवालिया के निर्देशन में प्रियांशी चौहान , विकास मर्सकोले, कपिल सेन शिवानी सेन, पूर्ति कीर, रोहिणी कीर, प्रेरणा मेहरा , कनक गौर महक यादव एवं विशाखा द्वारा किया गया।





.

सीहोर – शासकीय कन्या महावि‌द्यालय सीहोर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय शिविरार्थी ...
01/10/2024

सीहोर – शासकीय कन्या महावि‌द्यालय सीहोर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय शिविरार्थी स्वयंसेवक श्रद्धा मेवाड़ा और सलोनी मेवाड़ा ने ग्राम थुना में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत ग्राम में सफाई अभियान चलाया साथ ही ग्राम के लोगो को कपड़े से बने बैग ग्राम में वितरित किए गए ।

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सीहोर कि एनएसएस इकाइयों के द्वारा एनएसएस दिवस मनाया गया।
26/09/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सीहोर कि एनएसएस इकाइयों के द्वारा एनएसएस दिवस मनाया गया।

आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच...
24/09/2024

आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके सहयोगी नवदुनिया परिवार रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन ने की मुख्य अतिथि श्री राठौर ने स्वच्छता शपथ दिलाई कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय ने किया कार्यक्रम में श्री संतोष सोनी स्काउट प्रभारी श्री एल . एन. आहूजा श्री स्वतंत्र पाठक डॉ देवेंद्र साहू श्री जितेंद्र परमार श्री मनीष शर्मा श्रीमती प्रीति पवैया श्री अभिषेक विश्वकर्मा संगीत शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के 120 स्वयंसेवकों सहित विद्यालय के 750 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कियाप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्ना...
20/09/2024

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्थान सीहोर के तत्वाधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शील चंद्रगुप्त के उद्बोधन द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता पल्लवी सोलंकी जी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्थान सीहोर के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका ऋषिका नाथ द्वार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेशमा कुरैशी साइकैटरिस्ट नर्शिंग ऑफिसर, डॉ कैलाश विश्वकर्मा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई, डॉ रुखसाना अंजुम खान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई, स्वयंसेवक आदित्य गौर अभिषेक सिमोलिया सचिन गौर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Address

Sehore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS SEHORE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category