13/09/2024
12/09/24 को नॉएडा लोक मंच द्वारा संचालित संस्कार अध्ययन केंद्र की तीनो शाखाओं ( सर्फाबाद, गढ़ी, होशियारपुर ) का संयुक्त हिंदी में श्रुलेख, इंग्लिश में डिक्टेशन तथा इंग्लिश में एलोक्यूशन कम्पटीशन कराये गए। इसमें तीनो स्कूलों के छठी, सातवीं तथा आठवीं के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम, द्वतीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा सर्टिफिकेट भी दिये गये। एलोक्युशन कम्पटीशन जो सर्फाबाद स्कूल का था उसमे फर्स्ट सूरज कक्षा 7 , सेकंड एल्फिना कक्षा 8, थर्ड आयुष मौर्या कक्षा 7 , फोर्थ शगुन कुमारी कक्षा 7 रहे, तीनो स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इनर व्हील क्लब नॉएडा श्रीमती आँशु सक्सेना द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रेजिडेंट श्रीमती दीपाली पूरी अपने सदस्यों के साथ उपस्तिथ थी। संस्कार शिक्षा समिति से श्रीमती लीका सक्सेना, श्रीमती मुक्ता गुप्ता तथा सर्फाबाद स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा सिंह के साथ 12 अध्यापिकाओं ने भाग लिया।