Saini yuva sangthan ,Aanandpura

Saini yuva sangthan ,Aanandpura Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saini yuva sangthan ,Aanandpura, Sawai Madhopur.

रतन टाटा जी के निधन पर एक युग का अंत हो गया। वे न केवल भारतीय उद्योग जगत के पथप्रदर्शक थे, बल्कि उनकी सादगी, परोपकार और ...
10/10/2024

रतन टाटा जी के निधन पर एक युग का अंत हो गया। वे न केवल भारतीय उद्योग जगत के पथप्रदर्शक थे, बल्कि उनकी सादगी, परोपकार और विनम्रता ने उन्हें एक आदर्श इंसान भी बनाया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यवसाय केवल लाभ कमाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का एक माध्यम भी हो सकता है। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि से देश और समाज के विकास में जो योगदान दिया, वह अनमोल है।

रतन टाटा जी ने हर कदम पर न केवल उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि जरूरतमंदों के लिए अपने हाथ हमेशा बढ़ाए रखे। उनके विचार, उनके सिद्धांत और उनकी उदारता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनकी इस अमूल्य विरासत को हम कभी नहीं भूल सकते।

रतन टाटा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।🙏🌹🙏

जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 220.57 लाख रुपए स्वीकृतउप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर को दी सौगा...
04/10/2024

जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 220.57 लाख रुपए स्वीकृत
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर को दी सौगात
सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थाई मरम्मत तथा जीर्णाेद्धार के लिए 650.11 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति जारी की है। इस राशि से प्रदेश में कुल 1 हजार 265 क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया आदि की मरम्मत का कार्य करवा कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं के तहत यह स्वीकृति दी है। साथ ही उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता पूर्वक समय पर पूरा करने के निर्देश दिये है।
सवाई माधोपुर जिले की कुल 117 सड़कों के मरम्मत कार्यो हेतु 2 करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी है। इनमें सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियंता सा.नि.वि. वृत व खण्ड प्रथम सवाई माधोपुर तहसील व ब्लॉक सवाई माधोपुर के 24 कार्यों हेतु कुल 46.21 लाख, अधीक्षण अभियंता सानिवि वृत व खण्ड प्रथम सवाई माधोपुर तह. व ब्लॉक मलारना डूंगर के 29 कार्यों हेतु 54.96 लाख, अधीक्षण अभियंता सानिवि वृत व खण्ड द्वितीय सवाई माधोपुर तह. व ब्लॉक सवाई माधोपुर के 22 कार्यों हेतु 37.70 लाख, अधीक्षण अभियंता सानिवि वृत सवाई माधोपुर खण्ड द्वितीय सवाई माधोपुर तह. व ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा के 18 कार्यों हेतु 41.23 लाख, अधीक्षण अभियंता सानिवि वृत सवाई माधोपुर खण्ड द्वितीय सवाई माधोपुर तह. व ब्लॉक खंडार के 24 कार्यों हेतु 40.47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिले के विभिन्न ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से प्रभावित इन सड़कों की मरम्मत होने से आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
#सवाईमाधोपुर DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Diya Kumari Kirodi Lal Meena Jitender Gothwal

सावधान रहें सतर्क रहें
13/09/2024

सावधान रहें सतर्क रहें

13/09/2024
12/09/2024

Address

Sawai Madhopur
322028

Telephone

9887901945

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saini yuva sangthan ,Aanandpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share