19/06/2026
*भीम आर्मी भारत एकता मिशन खंडार को मिला नया ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बैरवा बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन*
खंडार (सवाई माधोपुर), 19 जून 2026 — भीम आर्मी भारत एकता मिशन, खंडार की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बनवारी लाल भारतीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खंडार ब्लॉक कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर अहम निर्णय लिया गया।
सुनील बैरवा को सर्वसम्मति से भीम आर्मी का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष की अनुशंसा तथा पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहमति से यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
बैठक में "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा शोषित-वंचित समाज की आवाज को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बैरवा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।बालमुकुंद अकोदिया, महावीर लोहड़ेतिया, सुनील, पवन मरमट, शंकर लाल, मदन मोहन, मुकेश,चंद्र प्रकाश, सुग्रीव, मुकेश, लड्डू लाल, आर डी अकोदिया, बनवारी लाल भारतीय, प्रज्ञा साहेब, मांगीलाल, रामकल्याण, प्रकाश, राधेश्याम, रघुवीर, आदि लोग मौजूद रहे