District Employment Office, Sawai madhopur

District Employment Office, Sawai madhopur We will provide free of cost career service to youth. Free registration & career guidance.

 #कैम्पस_प्लेसमेंट_शिविर_13_फरवरी_को* जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर क...
10/02/2026

#कैम्पस_प्लेसमेंट_शिविर_13_फरवरी_को*
जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में किया जाएगा। रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी द्वारा मौके पर ही बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों में संचालित रोजगार/स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन पत्र भी कार्यक्रम स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे। वहीं राजस्थान कौशल विकास निगम एवं बड़ौदा स्वरोजगार विकास निगम द्वारा बेरोजगार युवाओं का प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र भी तैयार किए जाएंगे। इच्छुक बेरोजगार आशार्थी शिविर में भाग लेने के लिए दो फोटो, समस्त मूल शैक्षिक/प्रशैक्षिक दस्तावेज व रिज्युम भी साथ लाए।

 #राज्य_स्तरीय_रोजगार_मेला दिनांक 25 दिसम्बर 2025स्थान- विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर।✓✓भाग लेने हे...
23/12/2025

#राज्य_स्तरीय_रोजगार_मेला
दिनांक 25 दिसम्बर 2025
स्थान- विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर।
✓✓भाग लेने हेतु नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन पंजीयन करें–
https://rajemployment.rajasthan.gov.in

21/12/2025

#राज्य_स्तरीय_रोजगार_मेला
दिनांक 25 दिसम्बर 2025
स्थान- वाणिज्य महाविद्यालय, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर।
✓✓भाग लेने हेतु नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन पंजीयन करें–
https://rajemployment.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा, प्रदेश का चहुँमुखी विकास किया गया ह...
13/12/2025

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा, प्रदेश का चहुँमुखी विकास किया गया है।
✓✓प्रदेश के युवाओं के उत्थान के लिए, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 2.16 लाख शिक्षित युवाओं को लाभान्वित किया गया है। जिनमें से जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर के द्वारा 9 हजार 882 शिक्षित युवाओं को लाभान्वित किया गया है।
✓✓प्रदेश में अब तक 400 से अधिक रोजगार सहायता शिविरों के माध्यम से, 1 लाख से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों हेतु, प्राथमिक चयन किया गया है। जिनमें से जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर के द्वारा 9 रोजगार सहायता शिविरों का आयोजन कर 2 हजार 114 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों हेतु, प्राथमिक चयन किया गया है।
#युवा_उत्थान_के_2साल
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान

12/12/2025

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा, प्रदेश का चहुँमुखी विकास किया गया है। प्रदेश के युवाओं के उत्थान के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 400 से अधिक रोजगार सहायता शिविरों के माध्यम से, 1 लाख से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों हेतु, प्राथमिक चयन किया गया है।
#युवा_उत्थान_के_2साल
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान

12/12/2025

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा, प्रदेश का चहुँमुखी विकास किया गया है। प्रदेश के युवाओं के उत्थान के लिए, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 2.16 लाख शिक्षित युवाओं को लाभान्वित किया गया है।
#युवा_उत्थान_के_2साल
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान

11/12/2025

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से मिल रहा है युवाओं को आर्थिक संबल।
आर्थिक कमजोरी नहीं बन रही पढ़ाई में बाधा।
ा_की_कहानी_लाभार्थी_की_जुबानी

*रोजगार सहायता शिविर में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 703 युवाओं का मौके पर हुआ प्राथमिक चयन**सवाई माधोपुर, 21 नवम्बर।* जिला प्...
22/11/2025

*रोजगार सहायता शिविर में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 703 युवाओं का मौके पर हुआ प्राथमिक चयन*
*सवाई माधोपुर, 21 नवम्बर।* जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा शुक्रवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय (दक्षिण परिसर) में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निजी क्षेत्र की 28 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लिया और मौके पर ही बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार संपन्न किए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा द्वारा रोजगार शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित युवाओं को प्रोत्साहित भी किया। शिविर में कुल 703 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया, जिससे जिले में रोजगार सृजन के प्रयासों को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है। इसके साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 110 आवेदन पत्र शिविर स्थल पर ही तैयार किए गए, जिससे युवाओं को स्वयं के रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने हेतु अवसर प्राप्त हुआ।
साथ ही राजस्थान कौशल एवं राजीविका विकास निगम तथा बड़ौदा स्वरोजगार विकास निगम, सवाई माधोपुर द्वारा 249 युवाओं के प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए, जिससे युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य के रोजगार अवसरों से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक विवेक भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार शिविर युवाओं को एक ही स्थान पर अनेक अवसर उपलब्ध कराते हैं और जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगा।

✓ #रोजगार_सहायता_शिविर_दिनांक_21_नवम्बर_2025_को✓         जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर के संयुक्त ...
19/11/2025

✓ #रोजगार_सहायता_शिविर_दिनांक_21_नवम्बर_2025_को✓
जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन शहीद कैप्टन रिपुदमनसिंह राजकीय महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज), दक्षिण परिसर, सवाई माधोपुर में दिनांक 21 नबम्वर 2025 को प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियां, स्वरोजगार संस्थाएं एवं प्रशिक्षण संस्थाएं भाग ले रही हैं। जिसमें योग्यता 10 वीं कक्षा और इससे अधिक शिक्षित आवेदक जिसकी उम्र 19 से 40 वर्ष तथा संबंधित पद हेतु वेतनमान योग्यतानुसार रखा गया है। इच्छुक युवाओं का 21.11.2025 को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार शहीद कैप्टन रिपुदमनसिंह राजकीय महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज), दक्षिण परिसर सवाई माधोपुर में लिया जावेगा।
शिविर के दौरान राज्य सरकार की विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का मार्गदर्शन दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण पंजीयन भी किये जावेंगे। बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिये जाने के साथ ही प्रशिक्षण व स्वरोजगार के आवेदन पत्र तैयार करवाये जावेंगे।
अतः वे सभी इच्छुक आशार्थी जो इस शिविर का लाभ लेना चाहते हैं, अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज की दो-दो फोटोप्रति व 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

नोट : शिविर में आने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
✓✓भाग लेने हेतु नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें एवं QR Code को स्कैन करके ऑनलाइन पंजीयन करें–
https://forms.gle/ZakMq81bpynTEdzTA

✓ #रोजगार_सहायता_शिविर_दिनांक_25_सितम्बर_2025_को✓        :–जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर के संयुक्...
21/09/2025

✓ #रोजगार_सहायता_शिविर_दिनांक_25_सितम्बर_2025_को✓
:–जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सवाई माधोपुर में दिनांक 25 सितंबर 2025 को प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियां, स्वरोजगार संस्थाएं एवं प्रशिक्षण संस्थाएं भाग ले रही हैं। जिसमें योग्यता 10वीं कक्षा और इससे अधिक शिक्षित आवेदक जिसकी उम्र 19 से 40 वर्ष तथा संबंधित पद हेतु वेतनमान योग्यतानुसार रखा गया है। इच्छुक युवाओं का 25.09.2025 को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सवाई माधोपुर में लिया जावेगा।
शिविर के दौरान राज्य सरकार की विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का मार्गदर्शन दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण पंजीयन भी किये जावेंगे। बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिये जाने के साथ ही प्रशिक्षण व स्वरोजगार के आवेदन पत्र तैयार करवाये जावेंगे।
अतः वे सभी इच्छुक आशार्थी जो इस शिविर का लाभ लेना चाहते हैं, अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज की दो-दो फोटोप्रति व 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

नोट : शिविर में आने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
✓✓भाग लेने हेतु नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें एवं QR Code को स्कैन करके ऑनलाइन पंजीयन करें–
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfP_Pp-iHIm34oiP4sO5HlwkJHDDChtabkuaqVRhn5fbpNT0g/viewform?usp=header

Address

District Employment Office, Collectorate Campus
Sawai Madhopur
322001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+917462220332

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Employment Office, Sawai madhopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Employment Office, Sawai madhopur:

Share