16/01/2026
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को मान. सांसद सतना श्री गणेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मान. सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल जी, जनपद पंचायत रामपुर के अध्यक्ष श्री रावेंद्र सिंह जी , मझगवां की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका जायसवाल जी , कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस जी , वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री मयंक चांदीवाल जी , अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह जी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह जी सहित संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।