चित्रकूट express news

चित्रकूट express news Journalist
चित्रकूट express - letest news update |satna | Rewa | Maihar | MP | local news | Viral video |

ऋषिकेश (उत्तराखंड)। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने सहभागिता की। ...
03/06/2026

ऋषिकेश (उत्तराखंड)। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर नगर विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में देशभर के महापौरों ने शहरी विकास से जुड़े अनुभव एवं नवाचार साझा किए।

03/06/2026

मझगवां में तेंदूपत्ता ले जा रहे वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही ओवरलोडिंग के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, भीड़भाड़ वाले रास्तों पर इस तरह की लापरवाही न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रही है, बल्कि आए दिन हादसों को भी न्योता दे रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं, जिससे राहगीरों और आम जनता के लिए खतरा बढ़ गया है।

ढेकहा निवासी संतोष सोनी के पिता श्री कमला प्रसाद जी आज शाम 4:00 बजे के लगभग चिरहुला मंदिर  के लिए निकले थे जिनका अभी तक ...
03/06/2026

ढेकहा निवासी संतोष सोनी के पिता श्री कमला प्रसाद जी आज शाम 4:00 बजे के लगभग चिरहुला मंदिर के लिए निकले थे जिनका अभी तक कोई पता नहीं है जिस किसी भी सज्जन को उनके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया इन दिए गए नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें
+917898939951 विकास सोनी
+918085512712 संतोष सोनी
+919926482257
राजकुमार सर्राफ

सतना नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 13 के उप निर्वाचन की मतगणना से जुड़े चयनित सुपरवाइजर एवं सहायकों का प्रशिक्षण बुधवा...
03/06/2026

सतना नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 13 के उप निर्वाचन की मतगणना से जुड़े चयनित सुपरवाइजर एवं सहायकों का प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

तबादला सूची, 60 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरणभोपाल में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए एक ही थाने में चार वर्ष से अध...
03/06/2026

तबादला सूची, 60 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण
भोपाल में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए एक ही थाने में चार वर्ष से अधिक समय से पदस्थ उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों सहित 60 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यालय डीसीपी द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

भीषण गर्मी से बढ़े मरीज,  मझगवां समुदाईक स्वास्थ केंद्र मे बेड की किल्लतअत्यधिक गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़...
03/06/2026

भीषण गर्मी से बढ़े मरीज, मझगवां समुदाईक स्वास्थ केंद्र मे बेड की किल्लत

अत्यधिक गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है. तापमान बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. सबसे अधिक मरीज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

मझगवां CHC मे बढ़े मरीजों कि संख्या से बेड कम पड़ रहे है हालात यह है कि एक बेड पर दो दो मरीजों को बॉटल चढ़ाई जा रही है।

💥🤔ऊपर सरपट दौड़ते भारी वाहन, नीचे मौत का जाल, क्या.. सतना - चित्रकूट मार्ग पर हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार ?.​सतना-च...
03/06/2026

💥🤔ऊपर सरपट दौड़ते भारी वाहन, नीचे मौत का जाल, क्या.. सतना - चित्रकूट मार्ग पर हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार ?.
​सतना-चित्रकूट मार्ग में मझगवा बाईपास से महज 200 मीटर की दूरी पर एक ऐसा खौफनाक मौत का कुआँ बन चुका है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए, स्थिति यह है कि पुलिया की कंक्रीट छत पूरी तरह गल कर बह चुकी है, लोहे के सरिए जंग खाकर मकड़ी के जाले की तरह लटक रहे हैं, और पुलिया के पत्थर सिर्फ सरियों के भरोसे हवा में टंगे हुए हैं, जानकार सूत्रों के मुताबिक, इस मार्ग के नवीनीकरण और मेंटेनेंस के लिए करीब 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, और इस पुलिया के सुधार के लिए भी लगभग 8 लाख रुपए का बजट मंजूर है, लेकिन मौत का मुंह बाए खड़ी इस पुलिया के सुधार की सुध नहीं ली जा रही है,
जबकि इस मार्ग से रोजाना हजारों सवारी वाहन और गिट्टी-बालू से लदे भारी-भरकम वाहन गुजर रहे हैं, जब ये भारी वाहन पुलिया के ऊपर से धड़धड़ाते हुए निकलते हैं, तो नीचे लटके पत्थर और सरिए कांप उठते हैं। अगर यह खोखली हो चुकी पुलिया भारी दबाव के कारण धंसी, तो पूरा वाहन सीधे पाताल में समा जाएगा, आस्था के इस मार्ग पर यह पुलिया का गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को खुला आमंत्रण दें रहा है।
*​शासन-प्रशासन को सीधा सन्देश!*
यह खबर सतना जिला प्रशासन और एमपीआरडीसी के जिम्मेदारों को जगाने के लिए है। अगर चल रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान इस पुलिया का नवनिर्माण और सुधार तुरंत नहीं किया गया, तो भविष्य में किसी भयानक हादसे और जनहानि का होना तय होगा !

03/06/2026

तेंदूपत्ता ठेकेदारों की मनमानी, ओवरलोड वाहनों से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा
मझगवां में तेंदूपत्ता ले जा रहे वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही ओवरलोडिंग के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, भीड़भाड़ वाले रास्तों पर इस तरह की लापरवाही न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रही है, बल्कि आए दिन हादसों को भी न्योता दे रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं, जिससे राहगीरों और आम जनता के लिए खतरा बढ़ गया है।

विंध्य विकाश प्राधिकरण के कार्यालय के लिए जमीन तलाश की सरगर्मी तेज कमिश्नर बीएस जामोद ने देखी जगह...
03/06/2026

विंध्य विकाश प्राधिकरण के कार्यालय के लिए जमीन तलाश की सरगर्मी तेज कमिश्नर बीएस जामोद ने देखी जगह...

💥इंडो न्यूक्लियस एथेनॉल प्लांट की चिमनी उगल रही काला जहर, प्रदूषण नियंत्रण नियमों की उड़ रही धज्जियां!​मझगवां- विकास की आ...
03/06/2026

💥इंडो न्यूक्लियस एथेनॉल प्लांट की चिमनी उगल रही काला जहर, प्रदूषण नियंत्रण नियमों की उड़ रही धज्जियां!

​मझगवां- विकास की आड़ में विनाश का कैसा खेल खेला जाता है, इसकी जीती-जागती और भयावह तस्वीर सतना जिले के मझगवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलहा के उमरियाहार से सामने आई है। यहां स्थापित 'इंडो न्यूक्लियर एथेनॉल प्लांट' की चिमनी से दिन-रात उगल रहा यह काला और घना धुआं कोई आम धुआं नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लिए धीमा जहर बन चुका है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बिना किसी डर,आसमान में प्रदूषण का गुबार छोड़ा जा रहा है। इस जानलेवा धुएं ने प्लांट के 2 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली तीन आदिवासी बस्तियों, विशेषकर मध्य प्रदेश की विलुप्तप्राय 'मवासी जनजाति' के जीवन को खतरे में ला दिया है।

*​सांसों में घुल रहा बारूद, खाने की थाली तक पहुंची प्रदूषण की काली परत!*
एथेनॉल प्लांट से निकलने वाले इस अनियंत्रित धुएं और फ्लाई ऐश (राख) का आलम यह है कि आदिवासियों का अपने ही घरों में दम घुट रहा है। ग्रामीणों के घरों की दीवारों, बर्तनों, कपड़ों और यहां तक कि उनके खाने-पीने की चीजों पर भी इस धुएं की काली परत जम रही है। लोग सुबह उठते हैं तो उनके आंगन में काली राख बिछी मिलती है। अब स्थिति यह हो चुकी है कि यहाँ के मासूम बच्चे और बुजुर्ग इसी जहरीली हवा में सांस लेने और प्रदूषण युक्त भोजन-पानी का सेवन करने को मजबूर हैं।

Address

Satna District
Satna
45001

Telephone

+918516020717

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चित्रकूट express news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category