17/01/2024
देश भर के सभी भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, बहजन क्रांति मोर्चा एवं सहयोगी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यह सूचित किया जाता है कि ईवीएम के विरोध में दि. 31 जनवरी, 2024 को केन्द्रीय चुनाव आयोग कार्यालय, नई दिल्ली पर होने जा रहे विशाल महामोर्चा के बैनर/फ्लेक्स बनाकर अपने-अपने जिलों, शहरों, तहसीलों, जिला पंचायतों, न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं गांव के सार्वजनिक जगहों (चौक, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन) या जहां लोगों की ज्यादा भीड़ रहती है, ऐसी सभी जगहों पर लगाने का आपको निर्देश दिया जा रहा है। ताकि ईवीएम मशीन में हो रहे घोटाले की जानकारी देश के सभी गांवों तक पहुँच सके और ईवीएम मशीन में हो रहे घोटाले को उजागर करने वाले असली संगठन का नाम और संगठन का उद्देश्य गांव स्तर तक के लोगों तक पहुँचाया जा सके। - वामन मेश्राम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली