Rohtas District

Rohtas District News Portal of Shahabad Area समृद्ध विरासत का जीवंत प्रतीक
शाहाबाद का न्यूज पोर्टल - www.rohtasdistrict.com
(546)

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित महादेव खोह में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय युवा, सामाज...
06/09/2026

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित महादेव खोह में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हुए। जबकि डीएम के निर्देश पर रोहतास नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने अभियान में पहुंचकर कचरे की सफाई की। समिति के सचिव राधासूत सिन्हा ने वहां आने वाले लोगों से महादेव खोह की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

सासाराम शहर के सरकारी हॉल, ऑडिटोरियम और ओझा टाउन हॉल की जल्द सूरत बदल सकती है। रविवार को एसडीएम प्रिया रानी ने नगर आयुक्...
06/09/2026

सासाराम शहर के सरकारी हॉल, ऑडिटोरियम और ओझा टाउन हॉल की जल्द सूरत बदल सकती है। रविवार को एसडीएम प्रिया रानी ने नगर आयुक्त विकास कुमार के साथ दोनों हॉल का निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर हुए निरीक्षण में साफ-सफाई, रखरखाव, विधि-व्यवस्था और कार्यक्रमों के दौरान उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने हॉल की मौजूदा स्थिति और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की संभावनाओं की जानकारी ली।

शाहाबाद की कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत की झलक देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिलेगी। आगामी 27 अक्टूबर को संसद भ...
06/09/2026

शाहाबाद की कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत की झलक देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिलेगी। आगामी 27 अक्टूबर को संसद भवन के समीप मावलंकर ऑडिटोरियम में शाहाबाद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य शाहाबाद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से देश-दुनिया को परिचित कराना है। कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक, साहित्य, कला-संस्कृति और पत्रकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में विक्रमगंज से शुरू हुआ विरासत संरक्षण और पर्यटन संवर्धन का अभियान अब दिल्ली तक पहुंच गया है। इस दौरान प्रो बलिराम मिश्र, मधु उपाध्याय, मदन वैश्य, श्रीनिवास यादव, अमरेन्द्र मिश्रा, विमल कुमार सिंह, अय्यूब खान, प्रो रविन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुभाष तिवारी, अभिषेक कुमार, अनिष कुमार, क्षितिज सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

06/09/2026

फरक्का जल संधि पर करगहर जदयू विधायक बशिष्ठ सिंह के सवाल, कहा- मौजूदा व्यवस्था बिहार के हित में नहीं, नवीनीकरण से पहले हो प्रभावों की समीक्षा

सासाराम एसडीएम प्रिया रानी ने आधी रात में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थ...
05/09/2026

सासाराम एसडीएम प्रिया रानी ने आधी रात में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड, इमरजेंसी, दवा, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ के पास मुख्य पथ पर बड़ा गड्ढा उभर आया है। गड्ढे में पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों ...
05/09/2026

नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ के पास मुख्य पथ पर बड़ा गड्ढा उभर आया है। गड्ढे में पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की क्षतिग्रस्त स्थिति दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा परेशानी का सबब बना हुआ है। कई बार गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मुख्य पथ पर उभरे गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों को पैदल आने-जाने में भी कठिनाई हो रही है।

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को ग...
05/09/2026

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पत्रकार का झपटा गया मोबाइल समेत पांच मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रोहतास जिले में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई...
05/09/2026

रोहतास जिले में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अगस्त एवं सितंबर 2026 के लंबित खाद्यान्न डिस्पैच को दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्यान्न के उठाव व डिस्पैच में लापरवाही नहीं बरतने तथा लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में नए राशन कार्ड, लंबित ई-केवाईसी, जन वितरण प्रणाली दुकानों की बहाली और खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 53999 रुपये की पूरी रकम रोहतास साइबर ...
05/09/2026

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 53999 रुपये की पूरी रकम रोहतास साइबर थाना की तत्परता से वापस करा दी गई। नीलम सिन्हा के खाते से 20 जून को साइबर अपराधियों ने 53999 रुपये की निकासी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने रकम को ट्रेस कर होल्ड कराया और पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।

Address

Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtas District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rohtas District:

Shortcuts

Share