Fight for sasaram development

Fight for sasaram development Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fight for sasaram development, Social service, Sasaram.

"शेरशाह की शान और माँ ताराचंडी का आशीर्वाद हमारी पहचान है। ✨
लेकिन अब सासाराम को चाहिए 'विकास' की नई रफ़्तार। 🏗️
हमारा मकसद: इतिहास को संजोना और शहर की समस्याओं के लिए आवाज़ उठाना। 📢
जुड़िए 'सासाराम' की तस्वीर बदलने की इस मुहिम से! 🤝

13/06/2026

बदलेगा सासाराम! देखिए कैसे विकास की धारा सीधे सड़कों पर बह रही है। 👀
🔥


Fight for sasaram development
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

13/06/2026

सासाराम में तो बस यही कहानी है—बारिश क्या आई, गलियों ने खुद को नदी घोषित कर दिया! दो घंटे की बारिश और पूरा शहर 'वेनिस' बन जाता है। विकास की ऐसी "तेज धारा" बहती है कि पैदल चलना तो दूर, नाव निकालने की नौबत आ जाती है।
हर साल करोड़ों के ड्रेनेज बजट और दावों की पोल ये पहली बारिश ही खोल कर रख देती है। नरकीय स्थिति ऐसी कि जलजमाव और कीचड़ से आम जनता का घर से निकलना दूभर हो जाता है।

12/06/2026
राजस्व महा–अभियान के दौरान प्राप्त 46 लाख आवेदनों की स्कैनिंग, अपलोडिंग एवं निष्पादन के कार्य को पूरा करने के लिए 11 जून...
11/06/2026

राजस्व महा–अभियान के दौरान प्राप्त 46 लाख आवेदनों की स्कैनिंग, अपलोडिंग एवं निष्पादन के कार्य को पूरा करने के लिए 11 जून से लेकर 17 जून तक चलेगा विशेष अभियान।
Fight for sasaram development



नगर निगम घोषित होने के बाद जिस तरह से होल्डिंग टैक्स बढ़ाया गया है, उसे देखते हुए शहर में होने वाले विकास कार्य हमारा अध...
10/06/2026

नगर निगम घोषित होने के बाद जिस तरह से होल्डिंग टैक्स बढ़ाया गया है, उसे देखते हुए शहर में होने वाले विकास कार्य हमारा अधिकार हैं, किसी जनप्रतिनिधि की कृपा नहीं। जनता को यह समझना होगा कि विकास का यह पहिया हमारे ही टैक्स के पैसों से घूम रहा है। इसलिए किसी एक चेहरे को इसका श्रेय देकर अंधभक्त बनने की बजाय, टैक्स के बदले सही विकास का हिसाब मांगना सीखिए।
★★Burnol time पर लगाते रहिए। 🔥🩹★★

📍बर्नोल' (Burnol) हमारे सासाराम शहर के लगभग सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध है।



Fight for sasaram development

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण...
10/06/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डी.बी.टी. कार्यक्रम के तहत राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे कार्यकाल पूरा करने के शुभ अवसर पर यह राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि अंतरित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग जो छूट गये है, वे लाभ प्राप्त करने के लिए शीघ्र आवेदन करें। साथ ही आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण पेंशन से वंचित लोग जल्द अपना आधार लिंक करायें। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।

Samrat Choudhary

जनप्रतिनिधि का काम जनता की सेवा करना है, उनका उपहास उड़ाना नहीं!सासाराम के विकास की मांग करना यहाँ की 'आम जनता' का लोकता...
08/06/2026

जनप्रतिनिधि का काम जनता की सेवा करना है, उनका उपहास उड़ाना नहीं!
सासाराम के विकास की मांग करना यहाँ की 'आम जनता' का लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन जब हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि ही जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सोशल मीडिया पर इस तरह के तंज कसेंगे और अपनी ताकत का घमंड दिखाएंगे, तो विकास कैसे होगा?
याद रखिए, नगर निगम में 'स्टेमिना' टैक्स वसूलने और जनता का मजाक उड़ाने के लिए नहीं, बल्कि जमीन पर काम करके बदहाल सड़कों, नालियों और जाम की समस्या को दूर करने के लिए होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, और कोई भी पद स्थायी नहीं होता। अहंकार छोड़िए और काम पर ध्यान दीजिए!



Fight for sasaram development

07/06/2026

ज्ञान बांटने से पहले खुद जानकारी पूरी कर लेनी चाहिए। अधूरा ज्ञान सिर्फ भ्रम पैदा करता है, समाधान नहीं।

सासाराम वेंडिंग जोन योजना से जुड़े मुख्य सवाल ?कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था:योजना के अनुसार, निगरानी के लिए पुराने टि...
07/06/2026

सासाराम वेंडिंग जोन योजना से जुड़े मुख्य सवाल ?
कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था:
योजना के अनुसार, निगरानी के लिए पुराने टिकट काउंटर को कंट्रोल रूम में बदला जाना था, जिसे चार हिस्सों—सीसीटीवी (CCTV) कंट्रोल रूम, मेडिकल रूम, निगम कार्यालय (पुलिस बल तैनाती सहित) और महिलाओं के लिए 'पिंक रूम'—में बांटा जाना था। यह निर्माण अब तक धरातल पर क्यों नहीं उतरा और सुरक्षा का यह ढांचा अब तक क्यों नहीं तैयार हुआ?
महिलाओं के लिए 'पिंक रूम':
वेंडिंग जोन में आने वाली महिलाओं और महिला दुकानदारों के लिए एक विशेष 'पिंक रूम' (शिशु गृह/फीडिंग रूम) बनाने की बात कही गई थी। इस बेहद संवेदनशील और जरूरी जन-सुविधा का निर्माण अब तक क्यों नहीं किया गया? इसके रुकने का जिम्मेदार कौन है?
सुंदरीकरण और फाउंटेन (फव्वारा):
वेंडिंग जोन के उत्तर साइड में एक आकर्षक फाउंटेन (फव्वारा) का निर्माण होना था, साथ ही छाया के लिए पेड़ और बैठने के लिए चबूतरे बनाए जाने थे। इस सुंदरीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति क्या है और यह योजना फाइलों से बाहर क्यों नहीं आ सकी?
★प्रतिनिधि जी, केवल अखबार में सुर्खियां बटोरने और कागजी डीपीआर बनाने से शहर नहीं बदलता; योजनाएं धरातल पर उतरेंगी तभी 'स्वच्छ और सुंदर सासाराम' का सपना सच होगा।
★सासाराम नगर निगम


Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Fight for sasaram development
Sasaram Nagar Nigam

06/06/2026

हमारी शालीनता और धैर्य को हमारी कमजोरी समझने की भूल कतई न की जाए। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना भी बखूबी जानते हैं और वक्त आने पर वो दिया भी जाएगा।

Address

Sasaram

Telephone

+917814805434

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fight for sasaram development posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category