19/09/2025
रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0
तेरापंथ युवक परिषद, सरदारशहर की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन, सरदारशहर में किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे शासन श्री साध्वी श्री सरोज कुमारी जी ठाणा -4 के मंगल पाठ द्वारा हुआ । उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा एवं सभापति नगर परिषद राजकरण चौधरी,पंचायत समिति प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा की विशिष्ट उपस्थित रही ।अतिथियों को नमस्कार महामंत्र प्रतीक चिन्ह एवं दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया ।
कैम्प मे हंसराज सिद्ध, दीपक बैद,राजेन्द्र आंचलिया, शोभाकांत स्वामी,प्राणनाथ हॉस्पिटल संचालक शांतिलाल चोरडिया,आयुर्वेद विश्व भारती से डॉ. रविंद्र, जनप्रचारक गणेशदास स्वामी,पुनमचंद भाटी,डॉ.बनवारीलाल शर्मा,एएसआई हिम्मत सिंह आदि गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रक्तदान शिविर मे तेरापंथ सभा अध्यक्ष राजेश बुच्चा, मुख्य ट्रस्टी प्रकाश बुच्चा, मंत्री राजीव दूगड़,महिला मंडल अध्यक्षा शांति देवी चिंडालिया,मंत्री मनीषा बैद, अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुमन भंसाली,तेयुप परामर्शक संपत डोसी की गरिमामयी उपस्तिथि रही।
*✨ रक्तदान शिविर मे 448 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। जिसमे से ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 377 यूनिट्स रक्तदान हुआ ।*
रक्तदान शिविर में पति-पत्नी,पिता-पुत्र, भाई-भाई, एवं भाई-बहन के कई जोड़ों ने साथ मिलकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जयपुर की संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की टीम एवं चूरू से भरतीया ब्लड बैंक की टीमों द्वारा रक्त संग्रह किया गया । ब्लड डोनेशन कैंप का सौजन्य महाप्रज्ञ आध्यात्म एण्ड एजुकेशनल फाउण्डेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक बच्छावत, सह संयोजक धीरज दुगड़ एवं लोकेश सेठिया रहे। सरदारशहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अन्य सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने सहयोग दिया।
सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने तन-मन से सहयोग करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि –
“रक्तदान महादान है, और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म।”
तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष मोहित आंचलिया एवं मंत्री विशाल बोरड़ ने शिविर में पधारे सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।