04/08/2026
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ एवं एकम फाउंडेशन के सहयोग से टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें 67 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में डीपीएम दीपक कुमार धारा, जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी) डॉ. रूपेन्द्र कुमार साहू, डीईओ शेखर साहू, जिला प्रबंधक (एचआर) ममता जोल्हे, जिला लेखा प्रबंधक मनोज कुमार साहू, बीपीएम नंदलाल इजारदार तथा यूनिसेफ के डॉ. गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर ब्लड शुगर जांच, रेफरल, इंसुलिन उपचार एवं डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) जैसी गंभीर स्थिति के प्रबंधन की जानकारी दी गई। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने कहा कि समय पर पहचान, नियमित उपचार और जनजागरूकता से बाल मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी स्वस्थ एवं सामान्य जीवन जी सकते हैं।
Sarangarh-Bilaigarh District
Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh